ईरान जंग में अमेरिकी सेना का चौथा प्लेन तबाह! क्रैश हुआ KC-135, 4 की मौत

US Military Plane Crash: ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा अमेरिकी सेना का तेल भरने वाला प्लेन इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: अमेरिकी सेना का KC-135 विमान पश्चिमी इराक में क्रैश
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईराक में अमेरिकी सेना का KC-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच जवान सवार थे
  • यूएस सेंट्रल कमांड ने दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और स्थिति स्पष्ट नहीं है
  • इस घटना में दो KC-135 विमान शामिल थे, एक सुरक्षित उतर गया जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में गिर गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान से जंग लड़ रही अमेरिकी सेना को एक और झटका लगा है. ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा अमेरिकी सेना का तेल भरने वाला प्लेन इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस प्लेन में अमेरिका के 6 सदस्य मौजूद थे. यू.एस. सेंट्रल कमांड ने इस क्रैश की पुष्टि की थी. इस हादसे में प्लेन में सवार 6 में से 4 लोगों की मौत हो गई है.

एपी की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ KC-135 विमान में कम से कम 6 क्रू सदस्य सवार थे. वहीं अमेरिकी सेना की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह दुर्घटना न तो दुश्मन की गोलीबारी से हुई और न ही अपने ही पक्ष की गोलीबारी (फ्रेंडली फायर नहीं था) से. बयान में विमान को “एक नुकसान” बताया गया है.

मिडिल ईस्ट में निगरानी करने वाला यू.एस. सेंट्रल कमांड ने कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे. उनमें से एक सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में गिर गया.

Advertisement

इसका पूरा बयान यह था- "यूएस सेंट्रल कमांड को यूएस केसी-135 ईंधन भरने वाले विमान के नुकसान की जानकारी है. यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फ्रेंडली हवाई क्षेत्र में हुई और बचाव प्रयास जारी हैं. घटना में दो विमान शामिल थे. एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित रूप से उतर गया. प्लेन न तो दुश्मन देश की फायरिंग से क्रैश हुआ न फ्रेंडली फायर में क्रैश हुआ. जैसे-जैसे स्थिति आगे बढ़ेगी, अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. हम अतिरिक्त जानकारी जमा करने और जवानों के परिवारों के लिए क्लियरिटी देने के लिए लगातार धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं."

एपी की रिपोर्ट के अनुसार एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने भी कहा कि इस घटना में शामिल दूसरा विमान भी KC-135 टैंकर था.

बता दें कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना के ऑपरेशनों के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने वाला यह चौथा विमान है जिसकी सार्वजनिक रूप से पुष्टि की गई है. पिछले हफ्ते, तीन अमेरिकी लड़ाकू विमान गलती से कुवैत की अपनी ही सेना की गोलीबारी (फ्रेंडली फायर) से मार गिराए गए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'इजरायल ने मार गिराए ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिक', नेतन्याहू ने नए सुप्रीम लीडर को भी दी धमकी

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | ईरान के हमलों इजरायल में दहशत, देखे War Zone से Ankit Tyagi की ये Ground Report