US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल का कोर्नाक नौसैनिक अड्डे पर हमला, ईरान के 3 जहाज डूबे

ईरान और इजरायल दोनों ओर से मिसाइल अटैक जारी है. इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान और इजरायल के बीच जारी मिसाइल हमलों में लेबनान में कम से कम इकतीस लोग मारे गए और एक सौ उनचास घायल हुए हैं
  • घायल लोगों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत तथा बचाव कार्य अभी भी जारी हैं
  • ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले जारी रखे हैं जबकि इजरायल ने ईरान को लंबी लड़ाई के लिए चेतावनी दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोर्नाक:

ईरान और इजरायल दोनों ओर से मिसाइल अटैक जारी है. इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल  के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि घायल लोगों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं. ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों और अन्‍य जगह हो रहे मिसाइल हमलों के बीच इजरायल आर्मी ने ईरान को चेतावनी दी है कि उसे कई दिनों तक भीषण लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. 

कोनार्क नौसैनिक अड्डा दक्षिण‑पूर्वी ईरान में स्थित एक रणनीतिक नौसैनिक अड्डा है, जो गल्‍फ ऑफ ओमान के तट पर पाकिस्तान सीमा के क़रीब पड़ता है. यह स्थान ईरान को भारतीय महासागर तक सीधी पहुंच देता है और इस क्षेत्र को लंबे समय से ड्रोन, मिसाइल और एंटी‑शिप हथियारों की तैनाती के लिए जाना जाता है. 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में पुष्टि हुई कि कोर्नाक नेवल बेस को हवाई हमलों में जबरदस्त नुकसान हुआ है. 

सेटेलाइट इमेज में कोनार्क बेस के कई वेयरहाउस, वॉटरफ्रंट बिल्डिंग्स और सपोर्ट स्ट्रक्चर नष्ट दिख रहे हैं. बेस के कई हिस्सों से घना धुआं उठता दिख रहा है

ये भी पढ़ें :- ईरान के फाइटर जेट को उड़ने के पहले मार गिरा रही ट्रंप आर्मी, दुनिया के सबसे बड़े जंगी जहाज की भी एंट्री- VIDEO

ईरान के नेवी चीफ के मारे जाने की खबर

उधर, इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हो गई है. शनिवार से ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों का दौर जारी है. इन हमलों में ईरान के कई बड़े नेता की मौत हो चुकी है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है. शनिवार को भी खामेनेई की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें :- 'दोस्त' ईरान लहूलुहान तो चीन सिर्फ निंदा क्यों कर रहा? एक्सपर्ट ने बताई ड्रैगन की चुप्पी की असली वजह

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Kuwait में Missile हमले से गिरा America का Fighter Jet F-15, Pilot सुरक्षित