18 days ago

US, Israel Attack Iran Live Updates: ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1000 के पार हो गई है. ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट की आग को बेकाबू कर दिया है. एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है. ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं. ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है, तो उधर व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त आदेशों ने युद्ध की दिशा बदल दी है. इस बीच बड़ा खुलासा हुआ है कि तेहरान के हजारों कैमरे सालों से हैक थे. इसके साथ ही सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के हर कदम पर भी इजरायल की नजर थी.

इस तनाव का सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मिडिल ईस्ट में CBSE की परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं. ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनडीटीवी इंडिया के साथ.

ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • खामेनेई के बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना गया- रिपोर्ट
  • ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरनेवालों की संख्या 1000 के पार हो गई है
  • लेबनान में घुसी इजरायल की थल सेना, कई चौकियों पर किया कब्‍जा
  • तेहरान के हजारों कैमरे थे हैक,  खामेनेई के हर कदम पर थी इजरायल की नजर... बड़ा खुलासा
  • ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग.
  • ईरान का दावा: 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला.
  • बड़ी क्षति: दुबई और ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, शेयर बाजार बंद.
  • अमेरिका की चेतावनी: राष्ट्रपति ट्रंप ने और भी घातक हमलों के संकेत दिए.
  • भारतीयों के लिए अलर्ट: विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है. CBSE परीक्षाएं स्थगित.

ईरान-इजरायल युद्ध की डिक्शनरी: 15 शब्द जो आप बार-बार सुन रहे, उनके मतलब भी जान लें

अमेरिका-ईरान की जंग में अब हिजबुल्लाह भी कूदा, सीजफायर तोड़ इजरायल पर रात भर दागे मिसाइल-ड्रोन

US Israel-Iran conflict Live Updates | इजरायल-ईरान वॉर से जुड़े बड़े अपडेट

Mar 05, 2026 00:01 (IST)

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को मारने का दावा किया है. अमेरिका के युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने बुधवार दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की असफल साजिशों के मास्टरमाइंड को ढूंढकर मार दिया गया है. वहीं, एक पाकिस्तानी व्यक्ति पर साजिशों में शामिल होने के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है. वॉशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेगसेथ ने कहा, “कल उस यूनिट के नेता को, जिसने राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास किया था, ढूंढकर मार गिराया गया.” हालांकि उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की उस यूनिट के नेता का नाम नहीं बताया. हेगसेथ ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने आखिरकार बदला ले लिया.”

Mar 04, 2026 23:58 (IST)

खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने नागरिकों के लिए राहत देने के मकसद से बड़ी पहल की है. खाड़ी देशों में रहने वाले राज्य के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. राज्य के नागरिक बड़ी संख्या में खाड़ी देशों में रहते हैं. इन लोगों की मदद के लिए मध्यप्रदेश शासन ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है. यह कंट्रोल रूम की अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय या पर्यटन हेतु गए नागरिक मदद ले सकेंगे, जो 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहेगा. राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को इस कंट्रोल रूम से हर संभव सहायता मिल सकेगी. हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर के साथ एक ईमेल एड्रेस भी सरकार की ओर से जारी किया गया है.

प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 और व्हाट्सएप नंबर 9818963273 है. दरअसल अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के दौरान राज्य के नागरिकों के खाड़ी देशों में फंसे होने की लगातार सूचनाएं आ रही हैं.

Mar 04, 2026 23:57 (IST)

ईरान संकट : दिल्ली स्थित मप्र भवन में राज्य के लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए नयी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा.

Mar 04, 2026 23:56 (IST)

श्रीलंकाई नौसेना ने अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा डुबाए गए ईरानी युद्धपोत से 87 शव बरामद किए

अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट पर एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया. श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को बताया कि उसने 87 शव बरामद किए और 32 लोगों को बचाया. पेंटागन में एक प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि हिंद महासागर में डूबा ईरानी पोत इस्लामिक गणराज्य का "प्राइज शिप" था. हेगसेथ ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह पहली बार है जब अमेरिका ने किसी दुश्मन के जहाज को टॉरपीडो से डुबोया है.

Advertisement
Mar 04, 2026 22:41 (IST)

ईरान के साथ चल रहे युद्ध में चीन, रूस की शांति की अपील को अमेरिका ने किया खारिज

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को चीन और रूस की ईरान के साथ चल रहे युद्ध में शांति की अपील को खारिज कर दिया और कहा कि यह संघर्ष केवल तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं और सैन्य क्षमताओं पर केंद्रित है. पेंटागन प्रेस ब्रीफिंग में युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका इस मामले में बीजिंग या मास्को के साथ बातचीत नहीं कर रहा है और वे वर्तमान संघर्ष के लिए केंद्रीय नहीं हैं.

Mar 04, 2026 22:21 (IST)

ईरानी सैन्य परिसर पर हमला

इजरायल का कहना है कि उसने तेहरान के पूर्व में स्थित एक प्रमुख ईरानी सैन्य परिसर पर हमला किया है. इजराइली सेना ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने उस परिसर को निशाना बनाया, जिसमें ईरान की सुरक्षा एजेंसियों की कई शाखाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमान केंद्र थे. इजराइली सेना ने कहा कि इस परिसर में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, कुद्स फोर्स, बासिज, सैन्य खुफिया और अन्य सुरक्षा इकाइयों से जुड़े मुख्यालय शामिल थे, और दावा किया कि उस समय परिसर में ईरानी कर्मी मौजूद थे.

Advertisement
Mar 04, 2026 20:55 (IST)

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर टॉरपीडो हमले में 80 नौसैनिक मारे गए, अमेरिका ने जारी किया वीडियो | us navy submarine torpedo attack iris dena iran warship sunk indian ocean milan

भारत के 'मिलान 2026' अभ्यास से लौट रहे ईरानी युद्धपोत 'IRIS Dena' को अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका तट के पास टारपीडो से डुबा दिया, जिसमें 80 नाविकों की मौत हो गई और 148 अब भी लापता हैं.

Mar 04, 2026 20:45 (IST)

अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट पर ईरानी युद्धपोत को डुबोया, कम से कम 80 लोग मारे गए: रॉयटर्स

Mar 04, 2026 19:20 (IST)

अमेरिका ने की लड़ाकू विमानों के युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने की पुष्टि

मिडल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष अब एक अत्यंत विनाशकारी चरण में प्रवेश कर चुका है. अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत के डूबने की घटना कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा किए गए सटीक हमले का परिणाम थी. रक्षा सचिव के इस बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका अब सीधे तौर पर ईरानी सैन्य संपत्तियों को निशाना बना रहा है. आज कई और अत्याधुनिक बमवर्षक और लड़ाकू विमानों के युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने की पुष्टि की गई है

Mar 04, 2026 18:55 (IST)

यह युद्ध तब तक नहीं रुकेगा, जब तक अमेरिका स्वयं इसे रोकने का आदेश नहीं देता... पेंटागन

वायु सेना जनरल डैन केन ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना अब ईरान के ऊपर पूरी तरह से अविवादित हवाई नियंत्रण स्थापित करेगी. उन्होंने घोषणा की कि अमेरिकी बी-2 (B-2) और बी-3 (B-3) बमवर्षक विमान तेहरान के आकाश पर हावी रहेंगे और आईआरजीसी (IRGC) के ठिकानों पर नियंत्रण रखेंगे. जनरल केन के अनुसार, अमेरिका ईरान के सभी प्रमुख नेताओं और उनके जेट विमानों को निशाना बनाएगा और बीच में आने वाली हर चुनौती को मार गिराएगा. उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान इस सैन्य शक्ति के सामने असहाय है और यह युद्ध तब तक नहीं रुकेगा, जब तक अमेरिका स्वयं इसे रोकने का आदेश नहीं देता.

Advertisement
Mar 04, 2026 18:46 (IST)

हमने ईरान एयर स्पेस पर कब्जा कर लिया : अमेरिका के रक्षा विभाग

अमेरिका के रक्षा विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि हमने ईरान एयर स्पेस पर कब्जा कर लिया है.

Mar 04, 2026 18:33 (IST)

दुबई से आने-जाने वाली सभी एमिरेट्स की नियमित उड़ानें 7 मार्च तक रद्द

दुबई से आने-जाने वाली सभी एमिरेट्स की नियमित उड़ानें 7 मार्च, रात 11:59 बजे (UAE समय) तक कैंसिल रहेंगी. दुबई के जरिए ट्रांजिट करने वाले यात्रियों को तभी यात्रा की अनुमति मिलेगी, जब उनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट चल रही हो.

Advertisement
Mar 04, 2026 18:32 (IST)

अब तुर्की तक फैला युद्ध, ईरान ने NATO देश की तरफ दागी बैलिस्टिक मिसाइल | Now the war has spread to Türkiye, Iran has fired a ballistic missile towards a NATO country

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल, जो इराकी और सीरियाई हवाई क्षेत्र को पार करने के बाद तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.

Mar 04, 2026 18:01 (IST)

ईरान से दागा गया गोला-बारूद तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ पाया गया

Mar 04, 2026 17:45 (IST)

हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध, ईरानी युद्धपोत को पनडुब्बी ने डुबोया-रिपोर्ट | Iranian ship hit by submarine off Sri Lanka coast, 101 reported missing: Report

श्रीलंका नौसेना के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि फिलहाल हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 79 लोगों को बचाकर अस्पताल लाया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है. माना जा रहा है कि 101 अन्य लोग लापता हैं और जहाज डूब गया है.

Mar 04, 2026 17:40 (IST)

अब तुर्की तक फैला युद्ध, ईरान ने NATO देश की तरफ दागी बैलिस्टिक मिसाइल

मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है, क्योंकि युद्ध की लपटें अब तुर्की (Türkiye) तक पहुंच गई हैं. ताजा घटनाक्रम में, ईरान ने नाटो (NATO) सदस्य देश तुर्की की सीमाओं की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. इस हमले के बाद यह आशंका गहरा गई है कि यह क्षेत्रीय संघर्ष अब एक बड़े अंतरराष्ट्रीय युद्ध में बदल सकता है, क्योंकि नाटो संधि के नियमों के तहत किसी भी एक सदस्य देश पर हमला सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है.

Mar 04, 2026 17:23 (IST)

एयर इंडिया एक्सप्रेस 7 मार्च तक मस्कट के लिए अतिरिक्त फ्लाइट चलाएगी

IX 1112: मुंबई → मस्कट

प्रस्थान: 18:00

आगमन: 20:00

IX 1113: मस्कट → मुंबई

प्रस्थान: 02:00

आगमन: 11:50

IX 6601: दिल्ली → मस्कट

प्रस्थान: 09:55

आगमन: 12:50

IX 6602: मस्कट → दिल्ली

प्रस्थान: 18:00

(सभी समय स्थानीय समय के अनुसार हैं)

एयर इंडिया एक्सप्रेस 5 मार्च से 7 मार्च 2026 तक रास अल खैमाह के लिए विशेष उड़ानें चलाएगा

ये उड़ानें दिल्ली, कोच्चि और मुंबई से होंगी

IX 1123: कोच्चि → रास अल खैमाह

प्रस्थान: 04:25

आगमन: 08:55

IX 1125: रास अल खैमाह → कोच्चि

प्रस्थान: 09:55

आगमन: 13:55

IX 1121: मुंबई → रास अल खैमाह

प्रस्थान: 14:25

आगमन: 17:45

IX 1122: रास अल खैमाह → मुंबई

प्रस्थान: 18:55

आगमन: 22:45

IX 6603: दिल्ली → रास अल खैमाह

प्रस्थान: 04:35

आगमन: 08:35

IX 6604: रास अल खैमाह → दिल्ली

प्रस्थान: 09:35

आगमन: 13:35

(सभी समय स्थानीय समय के अनुसार हैं)

Mar 04, 2026 17:23 (IST)

ईरान में अब बढ़कर 1,045 लोगों की मौत

ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हालिया हवाई हमलों के बाद स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 1,045 तक पहुंच गया है. 28 फरवरी को शुरू हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत किए गए इन व्यापक हमलों ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है. विशेष रूप से शनिवार को ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से संघर्ष की तीव्रता और हताहतों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है.

Mar 04, 2026 17:05 (IST)

परमाणु स्थलों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा

उपग्रह तस्वीरों के आधार पर आईएईए को ईरान में परमाणु सामग्री वाले संयंत्रों में कोई क्षति नहीं दिखी है और इसलिए फिलहाल विकिरण रिसाव का कोई खतरा नहीं है. इस्फ़हान परमाणु संयंत्र के पास, दो इमारतों में क्षति दिखाई दे रही है. प्रवेश द्वारों पर पहले बताई गई क्षति के बाद नतान्ज़ में कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं देखा गया है, और बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित अन्य परमाणु स्थलों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

Mar 04, 2026 16:39 (IST)

तेल अवीव में भारी तबाही, देखिए तस्वीरें

Mar 04, 2026 16:32 (IST)

तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 121 ड्रोनों को मार गिराया : संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी रक्षा प्रणाली ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 121 ड्रोनों को मार गिराया है, जबकि आठ ड्रोन शहर के अंदर उतरे.

Mar 04, 2026 15:39 (IST)

ईरानी सेना का बड़ा दावा, कहा- 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर पूरा नियंत्रण'

Mar 04, 2026 14:49 (IST)

US-Iran War Live: ट्रंप की धमकी के बाद स्पेन का पलटवार, कहा- हम जंग के साथ नहीं हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन सरकार कि इस आधार पर आलोचना की थी कि उसने अपने ईरान पर हमला करने के लिए अपने एयरबेस का उपयोग करने देने से इनकार किया था. अब स्पेन सरकार ने ट्रंप पर पलटवार किया है. ट्रंप द्वारा स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद करने की धमकी देने के एक दिन बाद, स्पने के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा, "स्पेन की सरकार की स्थिति को कुछ ही शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है: नो टू वॉर (जंग के साथ नहीं)... हम केवल प्रतिशोध के डर से किसी ऐसी चीज में शामिल नहीं होंगे जो दुनिया के लिए हानिकारक है और हमारे मूल्यों और हितों के विपरीत है."

Mar 04, 2026 14:41 (IST)

US-Iran War Live: इजरायल ने F-35 फाइटर जेट ने तेहरान में ईरान के YAK-130 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया

इजरायली सेना ने कहा कि एक इजरायली एफ-35 लड़ाकू जेट ने तेहरान में एक ईरानी फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान में, इजरायली सेना ने ईरानी वायु सेना के YAK-130 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया. इजरायली सेना ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है जब F-35 "अदिर" फाइटर जेट ने किसी मानवयुक्त लड़ाकू विमान को मारकर गिराया है. ईरान की ओर से इसपर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है.

Mar 04, 2026 13:42 (IST)

US-Iran War Live: इजरायल ने खामेनेई के जगह आने वाले नए सुप्रीम लीडर को भी मारने की धमकी दी

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को धमकी दी कि वे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में चुने गए किसी भी ईरानी नेता की हत्या कर देंगे. सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में एक पोस्ट में, काट्ज ने लिखा: "इजरायल को नष्ट करने, अमेरिका और मुक्त दुनिया और क्षेत्र के देशों को धमकी देने और ईरानी लोगों पर अत्याचार करने की योजना का नेतृत्व जारी रखने के लिए ईरानी आतंकवादी शासन द्वारा नियुक्त कोई भी नेता - जड़ से साफ करने  के लिए हमारा एक स्पष्ट लक्ष्य होगा."

काट्ज ने हिब्रू में लिखा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है."

Mar 04, 2026 13:10 (IST)

US-Iran War Live: खामेनेई को आज देर रात से आखिरी विदाई देंगे ईरान के लोग, जुलूस की घोषणा बाद में होगी

एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने सरकारी मीडिया को बताया कि बुधवार की देर रात तेहरान में एक समारोह में दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को ईरान के लोग आखिरी विदाई देना शुरू करेंगे. ईरान के इस्लामिक प्रचार परिषद के प्रमुख होज्जतोलेस्लाम महमौदी ने कहा कि आखिरी विदाई देने का यह समारोह तीन दिनों तक जारी रहेगा और अंतिम संस्कार के जुलूस की घोषणा बाद में की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जनता रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) से तेहरान के इमाम खुमैनी प्रार्थना हॉल में दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दे सकेगी. ईरानी मीडिया के अनुसार उन्होंने कहा, "मोसल्ला (प्रार्थना कक्ष) लोगों का स्वागत करेगा और प्रिय लोग विदाई समारोह में भाग ले सकते हैं और एक बार फिर से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं."

Mar 04, 2026 12:55 (IST)

US-Iran War Live: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज पर टोटल कंट्रोल का दावा किया

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि ईरानी फोर्स का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण या टोटल कंट्रोल है. होर्मुज विश्व तेल और गैस आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना इस महत्वपूर्ण खाड़ी शिपिंग मार्ग से तेल टैंकरों को सुरक्षित ले जाने के लिए तैयार है. गार्ड्स ने साथ ही कहा कि उन्होंने हमलों की एक नई लहर में अमेरिका और इजरायली ठिकानों पर 40 से अधिक मिसाइलें भी दागी हैं.

Mar 04, 2026 11:54 (IST)

US-Iran War Live: ईरान ने अमेरिका, इजरायली ठिकानों पर हमलों की 17वीं लहर शुरू की

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका, इजरायली ठिकानों पर हमलों की 17वीं लहर शुरू की है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार इस स्पेशल फोर्स का कहना है कि उसने अमेरिकी, इजरायली ठिकानों पर 40 से अधिक मिसाइलें दागी हैं.

Mar 04, 2026 11:51 (IST)

US-Iran War Live: कुवैती F/A-18 ने 3 मिसाइलें दागकर अमेरिका के F-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था: रिपोर्ट

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को फ्रेंडली फायर की वजह से तीन अमेरिकी F-15 फाइटर जेट के गिरने का कारण एक कुवैती फाइटर जेट था. रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम एक कुवैती एफ/ए-18 फाइटर जेट को इसके लिए जिम्मेदार माना गया है. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, एफ/ए-18 हॉर्नेट के पायलट ने गलती से तीन अमेरिकी जेट की ओर तीन मिसाइलें दाग दीं, जो कुवैत के ऊपर गिरीं.

Mar 04, 2026 11:20 (IST)

US-Iran War Live: अमेरिका ने गैर-आपातकालीन कर्मचारियों को साइप्रस छोड़ने की अनुमति दी

अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने साइप्रस में अपने गैर-आपातकालीन कर्मियों और उनके परिवारों को जाने की अनुमति दे दी है. विभाग ने "सुरक्षा जोखिमों के कारण गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और अमेरिकी सरकारी कर्मचारी परिवार के सदस्यों को साइप्रस छोड़ने के लिए ऑथराइज किया."

Mar 04, 2026 10:37 (IST)

US-Iran War Live: लेबनान का कहना है कि इजरायली हमलों ने होटल, आवासीय इमारतों को निशाना बनाया

लेबनान की सरकारी मीडिया ने बुधवार को कहा कि इजरायली हमलों ने लेबनान के पूर्व में एक बेरूत होटल और आवासीय परिसर को निशाना बनाया. यह उस समय हो रहा है जब इजरायल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल और ड्रोन लॉन्च के जवाब में व्यापक हमलों की घोषणा की है. लेबनानी की सरकारी मीडिया ने कहा कि इजरायली हमलों ने सीमा से दूर लेबनान के पूर्व में बालबेक में एक इमारत को निशाना बनाया, साथ ही बेरूत के एक इलाके में एक होटल को भी निशाना बनाया जो अब तक हिंसा से बचा हुआ था.

Mar 04, 2026 09:55 (IST)

US-Iran War Live: सऊदी ने ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को रोका

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को राजधानी रियाद के दक्षिण में एक क्षेत्र में दो क्रूज मिसाइलों को रोका गया. इसके अलावा वहां की सरकारी मीडिया ने बताया कि एक अलग ड्रोन हमले को विफल कर दिया गया. रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, "अल-खर्ज जिले में दो क्रूज मिसाइलों को रोका गया और नष्ट कर दिया गया."

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा, "देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही नौ ड्रोनों को रोक दिया गया और उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया". बयानों में यह नहीं बताया गया कि हमलों के पीछे कौन हो सकता है लेकिन पूरी संभावना ईरान के हमले की ही है.

Mar 04, 2026 09:12 (IST)

US-Iran War Live: ईरान में मरने वाले नागरिकों की संख्या 1000 के पार

अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (HRANA) का कहना है कि 28 फरवरी से ईरान में 1,097 नागरिकों के मारे जाने की सूचना है. एजेंसी का कहना है कि कुल मरने वालों में से 10 साल से कम उम्र के बच्चे  181 थे. HRANA का कहना है कि नागरिकों के घायल होने की संख्या 5,402 तक पहुंच गई है, जिनमें 100 बच्चे भी शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में ही कम से कम 104 हमले हुए हैं. HRANA का कहना है कि उन्होंने सैन्य ठिकानों, चिकित्सा केंद्रों और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया है. रिपोर्ट की गई सैकड़ों और मौतों की अभी समीक्षा की जा रही है.

Mar 04, 2026 08:40 (IST)

US-Iran War Live: मिडिल ईस्ट में फंसे अपने लोगों को निकाल रहा ब्रिटेन

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में फंसे ब्रिटिश नागरिक, उनके पार्टनर और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बुधवार को मस्कट से चार्टर्ड प्लेन पर यात्रा करने के पात्र हैं, जब तक उनके पास वैध यात्रा दस्तावेज है. विदेश कार्यालय ने कहा कि सबसे कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी और वे ओमान में ब्रिटिश नागरिकों से संपर्क करेंगे. जो कोई भी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है और अब ओमान में है, उसे प्लेन में जगह लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जा रहा है.

उन्होंने लोगों से ओमान के मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यात्रा तब तक नहीं करने को कहा जब तक कि अधिकारी उनसे संपर्क नहीं करते. निकासी योजना के बीच लगभग 130,000 ब्रिटिश लोगों ने विदेश कार्यालय के साथ मिडिल ईस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

Mar 04, 2026 08:19 (IST)

US-Iran War Live: पेंटागन ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान युद्ध 10 और दिनों तक जारी रहा तो मिसाइल स्टॉक कम हो जाएगा: रिपोर्ट

अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष आज चौथे दिन भी जारी है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंटागन से हुए लीक से पता चला है कि अगर अमेरिका 10 दिनों तक ईरान पर हमला जारी रखता है, तो महत्वपूर्ण मिसाइलों का भंडार कम हो सकता है.

Mar 04, 2026 08:12 (IST)

US-Iran War Live: हिजबुल्लाह पर हमले से पहले इजरायली सेना ने लेबनान के लोगों को दी इलाका छोड़ने की चेतावनी

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह आतंकवादियों के खिलाफ बल प्रयोग करने से पहले "तत्काल चेतावनी" में बुधवार को लोगों से दक्षिणी लेबनान के 16 कस्बों और गांवों को छोड़ने को कहा. सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई अद्राई के एक बयान में कहा गया है, "आपकी सुरक्षा के लिए, आपको तुरंत अपने घर खाली करने चाहिए" और "खुले इलाकों" की ओर जाना चाहिए, जिसमें सीमा के पास 16 स्थानों की सूची दी गई है.

Mar 04, 2026 08:00 (IST)

US-Iran War Live: बेरूत के दक्षिण में कस्बों पर इजरायली हमले में 6 लोगों की मौत: लेबनानी मंत्रालय

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनानी मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिण में कस्बों पर इजरायली हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है.

Mar 04, 2026 06:41 (IST)

US-Iran War Live: खामेनेई के बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना गया- रिपोर्ट

जानकार सूत्रों के हवाले से ईरान इंटरनेशनल ने रिपोर्ट छापी है कि ईरान के विशेषज्ञों की सभा ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दबाव में अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगले सुप्रीम लीडर के रूप में चुना है.

Mar 04, 2026 06:28 (IST)

Israel-Iran War Live: सऊदी अरब का कहना है कि वह ईरानी हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है

सऊदी अरब का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा और निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा. सऊदी प्रेस एजेंसी ने एक बाहरी बयान में कहा कि सरकार के कैबिनेट ने सहयोगी देशों को ईरान से किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए "समर्थन के लिए सभी क्षमताओं को जुटाने की तैयारी" पर जोर दिया.

Mar 04, 2026 06:16 (IST)

Israel-Iran War Live: अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान में लगभग 2,000 ठिकानों पर हमला किया है

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य कमांडर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरान में अब तक लगभग 2,000 लक्ष्यों पर हमला किया है. यूएस सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर ने एक वीडियो मैसेज में कहा, "हमने पहले ही 2,000 से अधिक हथियारों के साथ लगभग 2,000 लक्ष्यों पर हमला किया है. हमने ईरान की वायु सुरक्षा को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है और ईरान की सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों, लॉन्चरों और ड्रोनों को नष्ट कर दिया है."

उन्होंने कहा, "इस ऑपरेशन के पहले 24 घंटे 2003 में इराक पर चौंकाने वाले और खौफ पैदा करने वाले हमलों के पहले दिन के पैमाने से लगभग दोगुने थे और हम ईरान में 24/7 हमले जारी रखेंगे."

Mar 03, 2026 23:24 (IST)

तेल की कीमतें पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें कुछ समय के लिए ऊंची रहती हैं, लेकिन जैसे ही यह संकट खत्म होगा, ये कीमतें गिर जाएंगी, मेरा मानना ​​है कि पहले से भी नीचे.

Mar 03, 2026 23:22 (IST)

उनके मिसाइलों की संख्या लगातार घट रही- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम इन पागलों के साथ बातचीत कर रहे थे, और मेरा मानना ​​था कि वे पहले हमला करेंगे. अगर हमने कुछ नहीं किया, तो वे पहले हमला कर देंगे. मुझे इस बात का पूरा यकीन था. हमने बहुत बड़ा प्रभाव डाला है क्योंकि अब उनका लगभग सब कुछ नष्ट हो चुका है. उनके मिसाइलों की संख्या लगातार घट रही है. हैरानी की बात है कि वे उन देशों पर हमला कर रहे हैं जो तटस्थ थे. वे लंबे समय तक साथ रहे. वे सभी देश अब उनके खिलाफ लड़ रहे हैं. उनके पास अब हवाई सुरक्षा नहीं है. उनके पास अब कोई भी जासूसी सुविधा नहीं है. उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा. ये लोग बहुत बुरे हैं.

Mar 03, 2026 23:20 (IST)

अबू धाबी में ज़ोरदार धमाका सुना गया: रॉयटर्स

अबू धाबी में ज़ोरदार धमाका सुना गया: रॉयटर्स

Mar 03, 2026 23:12 (IST)

ईरान में भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

ईरान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "तेहरान शहर में बढ़ते खतरे की वजह से, भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद ज़्यादातर भारतीय छात्रों को तेहरान के बाहर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है. दूतावास ने उनके आने-जाने, खाने और रहने का इंतज़ाम कर दिया है. दूतावास का ऑफर ठुकराने वाले कुछ ही छात्र तेहरान में बचे हैं. दूसरे भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों के लिए जो अभी भी ईरान में हैं, पहले जारी की गई एडवाइज़री में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आप जहां हैं वहीं रहें, जितना हो सके घर के अंदर रहें, और खिड़कियों से दूर रहें. हर समय पूरी सावधानी बरतें..

Mar 03, 2026 22:17 (IST)

बेरुत में अमेरिकी दूतावास बंद

बेरुत स्थित अमेरिकी दूतावास अगले आदेश तक बंद रहेगा.

Mar 03, 2026 22:11 (IST)

मेहराबाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले हुए

तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले हुए. इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल आईआरजीसी (ईरान की केंद्रीय सैन्य टीम) द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था. ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री भी इसी हवाई अड्डे से अपने-अपने आधिकारिक विमानों में सवार होते हैं.

Mar 03, 2026 22:00 (IST)

Israel-Iran War Live : तेहरान में फिर हमला

अमेरिकी और इजरायली हवाई हमले के बाद पश्चिमी तेहरान में आग लग गई.

Mar 03, 2026 21:58 (IST)

Israel-Iran War Live : ईरान के बुशहर एयरपोर्ट पर अमेरिका‑इज़रायल का बड़ा हमला, यात्री विमान ध्वस्त

Mar 03, 2026 20:25 (IST)

जमीन पर लगा दिए गद्दे... ईरान के हमले से बचने के लिए दुबई में होटल का बेसमेंट बना ठिकाना | dubai video goes viral hotel guests were evacuated under basement after iran strikes uae know details

Iran Strikes In Dubai: ईरान अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद से और बौखला गया है. दुबई में उसके लगातार हमले इस बात का सबूत हैं. इस बीच दुबई के ‘फाइव पाम जुमेराह’ होटल के लोगों को हमले से बचाने के लिए स्टाफ ने मेहमानों को कार पार्किग के बेसमेंट ले आए.

Mar 03, 2026 20:22 (IST)

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत सरकार का बड़ा बयान | Breaking News | Iran War News

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत सरकार का बड़ा बयान | Breaking News | Iran War News

Mar 03, 2026 20:13 (IST)

ईरान के करमानशाह प्रांत के पावेह शहर पर हमला

अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने पश्चिमी ईरान के करमानशाह प्रांत के पावेह शहर को निशाना बनाया.

Mar 03, 2026 20:13 (IST)

ईरान के करमानशाह प्रांत के पावेह शहर पर हमला

अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने पश्चिमी ईरान के करमानशाह प्रांत के पावेह शहर को निशाना बनाया.

Mar 03, 2026 19:15 (IST)

ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणालियों और एक ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया

आईडीएफ ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणालियों और एक ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया है. इजरायली सेना का कहना है कि वायु सेना ने ईरानी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे दर्जनों मिसाइल लॉन्चरों, रक्षा प्रणालियों और अन्य सक्रिय गोलाबारी उपकरणों पर हवाई हमले किए हैं.

Mar 03, 2026 18:39 (IST)

Israel-Iran War Live : मीनाब के एक गर्ल्स स्कूल पर हुए भयावह हमले में 165 मौतें

ईरान में शनिवार को दक्षिणी शहर मीनाब के एक गर्ल्स स्कूल पर हुए भयावह अमेरिकी-इजरायली हमले में बेरहमी से मारी गईं 165 स्कूली छात्राओं और स्कूल स्टाफ के लिए एक विशाल अंतिम संस्कार जुलूस निकाला गया. गाजा पट्टी में हुए नरसंहार के दौरान, इजरायल ने फिलिस्तीनी नागरिकों से जुड़ी घातक घटनाओं की जिम्मेदारी लेने से बार-बार इनकार किया है, और कई बार सबूत सामने आने पर अपना रुख बदलते हुए ऐसे हमलों को आकस्मिक बताया है.

Mar 03, 2026 18:27 (IST)

Israel-Iran War Live : ईरान वायु रक्षा, वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व सब खत्म हो चुके हैं... डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान वायु रक्षा, वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व सब खत्म हो चुके हैं. वे बातचीत करना चाहते हैं. मैंने कहा कि बहुत देर हो चुकी है.

Mar 03, 2026 18:22 (IST)

Israel-Iran War Live : देश ठप्प नहीं हुआ... ईरान के राष्ट्रपति के मसूद पेजेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति के मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि हम राज्यपालों के सीधे संपर्क में हैं. स्थिति असाधारण है, लेकिन देश ठप्प नहीं हुआ है. देश भर में गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं. प्रांतों को आवश्यक अधिकार सौंपकर, निर्णय त्वरित रूप से और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप लिए जा रहे हैं. राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.

Mar 03, 2026 17:52 (IST)

इंडिगो मिडिल ईस्ट और पर्शियन गल्फ से लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि मिडिल ईस्ट और पर्शियन गल्फ की स्थिति को देखते हुए लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अभी 4 फ्लाइट्स जेद्दाह के लिए जा रही हैं. आज बाद में एक फ्लाइट मस्कट के लिए भी चलाई जाएगी. 4 मार्च से ज्यादा नियमित उड़ानें और सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी. सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए धीरे-धीरे फ्लाइट्स दोबारा शुरू की जाएंगी. जिन जगहों पर फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है उसमें मस्कट, जेद्दाह, मदीना, एथेंस. कुल मिलाकर 13 आने-जाने की उड़ानें संचालित होंगी. 4 मार्च को यूएई के लिए विशेष उड़ानों की योजना बन रही है. लेकिन यह स्थानीय स्थिति और जरूरी अनुमति पर निर्भर करेगा. बाकी जगहों के लिए भी इंडिगो हालात पर नजर रखे हुए है. अनुमति मिलने पर धीरे-धीरे उड़ानें बहाल की जाएंगी.

Mar 03, 2026 17:47 (IST)

Israel-Iran War Live : ईरान पर हुए हमलों की चीन ने फिर की निंदा

चीन, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमलों के कारण हुई भारी नागरिक मौतों की कड़ी निंदा करता है.

Mar 03, 2026 17:15 (IST)

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की. ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज से बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों पर चिंता व्यक्त की.

Mar 03, 2026 17:02 (IST)

पश्चिमी एशिया इलाके में चल रहे संघर्ष पर भारत के MEA के स्पोक्सपर्सन का बयान

 भारत बातचीत और डिप्लोमेसी की अपनी बात ज़ोर देकर दोहराता है. हम झगड़े को जल्द खत्म करने के पक्ष में साफ तौर पर अपनी आवाज़ उठाते हैं. पहले ही, दुख की बात है कि कई जानें जा चुकी हैं और हम इस बारे में अपना दुख ज़ाहिर करते हैं. लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक खाड़ी इलाके में रहते और काम करते हैं. उनकी सुरक्षा और भलाई सबसे ज़रूरी है. हमारी ट्रेड और एनर्जी सप्लाई चेन भी इसी इलाके से होकर गुजरती हैं. किसी भी बड़ी रुकावट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ता है. भारत मर्चेंट शिपिंग पर हमलों का भी कड़ा विरोध करता है. पिछले कुछ दिनों में ऐसे हमलों की वजह से पहले ही कुछ भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है या वे लापता हैं. बदकिस्मती से, रमजान के पवित्र महीने में, इस इलाके में हालात काफी और लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.

Mar 03, 2026 16:19 (IST)

इजराइल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया

इजराइली सेना का कहना है कि उसने ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय पर हमला किया है. इजराइली सेना का कहना है कि उसकी वायुसेना ने ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर पर हमला किया है. टेलीग्राम पर एक बयान में, आईडीएफ ने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर "भारी मात्रा में गोला-बारूद" गिराए गए.

Mar 03, 2026 16:12 (IST)

Israel-Iran War Live : हिज़बुल्लाह के हमले रोकने के लिए दक्षिण लेबनान में दाख़िल हुई इज़रायली सेना

Mar 03, 2026 16:00 (IST)

US-Iran WAR LIVE: रे इजरायल में हवाई हमले का अलर्ट

ईरान की ओर से संभावित मिसाइल हमले के खतरे को देखते हुए वर्तमान में पूरे इजरायल में हवाई हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया है. विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा साइरन गूंज रहे हैं, जो नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और बंकरों में जाने की चेतावनी दे रहे हैं.

Mar 03, 2026 15:55 (IST)

US-Iran WAR LIVE: हिजबुल्लाह के कमान केंद्रों पर हमले किए

आईडीएफ ने 'राडवान फोर्स' के हिजबुल्लाह आतंकवादियों और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के कमान केंद्रों पर हमले किए. आईडीएफ ने पिछले एक दिन में दक्षिणी लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के 160 से अधिक ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों के तहत, हिजबुल्लाह के आतंकवादियों और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की 'राडवान फोर्स' के आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, साथ ही उन आतंकी संगठनों के सैन्य कमान केंद्रों को भी निशाना बनाया गया जिनका इस्तेमाल इजरायली क्षेत्र की ओर कई आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था.

Mar 03, 2026 15:50 (IST)

US-Iran WAR LIVE: फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र पर ड्रोन हमला

फुजैराह मीडिया कार्यालय के अनुसार फुजैराह अमीरात( 🇦🇪) ने आज सुबह एक ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक दिया. ड्रोन के मलबे के गिरने से फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में आग लग गई, जिस पर अब काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है 

Mar 03, 2026 15:29 (IST)

संघर्ष के दौरान पिछले 24 घंटों में 289 घायल : इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ईरान के साथ संघर्ष के दौरान पिछले 24 घंटों में 289 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से 19 की हालत मध्यम है और 258 की हालत स्थिर है, जबकि अन्य का इलाज चिंता के लिए किया गया है या उनकी स्थिति का आकलन जारी है. शनिवार को लड़ाई शुरू होने के बाद से अब तक 1,050 लोगों को अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका है. वर्तमान में, 120 लोग अस्पताल में भर्ती हैं या आपातकालीन कक्षों में हैं, जिनमें से अधिकांश की हालत स्थिर से मध्यम है.

Mar 03, 2026 15:21 (IST)

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल ने किया हमला

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ( IAEA ) से उपलब्ध नवीनतम उपग्रह चित्रों के आधार पर, आईएईए ईरान के भूमिगत नतान्ज़ ईंधन संवर्धन संयंत्र (एफईपी) के प्रवेश द्वार भवनों को हुए हालिया नुकसान की पुष्टि कर सकता है. किसी भी प्रकार के विकिरण संबंधी प्रभाव की आशंका नहीं है और एफईपी पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं देखा गया है, जो जून के संघर्ष में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.

Mar 03, 2026 15:09 (IST)

बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में CBSC की बोर्ड परीक्षाएं स्‍थगित

ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में पांच और छह मार्च को होने वाली 10वीं तथा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है.’

Mar 03, 2026 14:59 (IST)

US-Iran WAR LIVE: इजरायल ईरान युद्ध से भारतीय टूरिज्‍म इंडस्‍ट्री को भारी नुकसान

मध्य पूर्व में छिड़े युद्ध का भारतीय ट्रैवल और टूरिज़्म उद्योग पर गंभीर असर पड़ा है. युद्ध शुरू होने के बाद भारत से मध्य पूर्व के विभिन्न देशों के लिए की गई करीब 60,000 यात्रा और पर्यटन बुकिंग रद्द कर दी गई हैं. STIC ट्रैवल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष गोयल ने NDTV से कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद भारत से मध्य एशिया के देशों में जाने वाले 50,000 से 60,000 पर्यटक अपने टूर रद्द कर चुके हैं. उनका कहना है कि अगले एक महीने के दौरान हमारी लगभग 100 फ़ीसदी टूरिज़्म और ट्रैवल बुकिंग रद्द हो चुकी हैं. युद्ध से पहले हर दिन भारत से करीब 30 से 40 हज़ार लोग मध्य एशिया के देशों की यात्रा पर जाते थे, जिनमें लगभग 15,000 पर्यटक शामिल होते थे. मौजूदा स्थिति के कारण भारतीय ट्रैवल एजेंसियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. अनुमान है कि मध्य एशिया में इस समय 60,000 से अधिक भारतीय पर्यटक फंसे हुए हैं. हर साल भारत से लगभग 1 करोड़ 40 लाख भारतीय नागरिक मध्य एशिया के देशों की यात्रा करते हैं. यदि युद्ध आगे और बढ़ा तो ट्रैवल और टूरिज़्म उद्योग को नुकसान और भी गहरा हो सकता है. इस सेक्टर में उपभोक्ता भरोसा और सेंटीमेंट दोबारा सुधरने में काफी लंबा समय लगने की संभावना है.

Mar 03, 2026 14:46 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरनेवालों की संख्या 787 हुई

ईरान की सरकारी मीडिया ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो गई है. 

Mar 03, 2026 14:37 (IST)

US-Iran WAR LIVE: युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं... ईरान पर इजरायल के हमले पर बोले उमर अब्दुल्ला

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं है. उन्‍होंने, 'अगर ईरान के लोग असंतुष्ट हैं, तो सत्ता परिवर्तन का फैसला करने का अधिकार सिर्फ उन्हें ही है, और उन्हें यह अपने तरीके से करना चाहिए.' उमर ने कहा कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून किसी दूसरे देश पर हमला करने की इजाज़त नहीं देता. पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या की... उनके परिवार को भी मार डाला. किस कानून ने इसकी इजाज़त दी है? इस सिद्धांत के आधार पर, रूस ने यूक्रेन में जो किया वह भी सही है और कल अगर भारत पड़ोसी देश में घुसपैठ करता है, तो वह भी सही होगा.

Mar 03, 2026 14:29 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: बेरुत में हिज्‍बुल्लाह के कमांड सेंटरों पर IDF ने लगा दी हमलों झड़ी

हिज्‍बुल्‍लाह पर इजरायली सेना ने डबल अटैक शुरू कर दिया है. इजरायली थल सेना लेबनान में घुस गई है. उधर, बेरुत में हिज्‍बुल्लाह के कमांड सेंटरों पर IDF ने हमलों की झड़ी लगा दी है. आईडीएफ ने कुछ समय पहले बेरुत क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह आतंकी संगठन के खुफिया हेडक्‍वार्टर के कमांड सेंटरों, हथियार भंडारण सुविधाओं और उपग्रह संचार उपकरणों को निशाना बनाते हुए हमलों की झड़ी लगी दी है. हमले में शामिल सभी टारगेट आतंकी ठिकाने थे, जिनका उद्देश्य आतंकी संगठन को आईडीएफ बलों और इजरायल के नागरिकों के खिलाफ विभिन्न आतंकी साजिशों को आगे बढ़ाने और उन्हें अंजाम देने में मदद करना है.

Mar 03, 2026 14:22 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: चौकियां छोड़ भाग रहे लेबनानी सैनिक, इजरायली सेना लेबनान में घुसी

लेबनान में इजरायली थल सेना के ऑपरेशन के ऐलान के बाद लेबनानी सेना इजरायल के साथ लगी सीमा से पीछे हट रही है. फायतुक नेटवर्क की खबर के मुताबिक, सीमा पर मौजूद कई चौकियों पर इजरायली सेना का कब्‍जा हो गया है. इजरायली सेना के टैंक तेजी से लेबनान में एंट्री कर रहे हैं.

Mar 03, 2026 14:15 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: लेबनान में घुसी इजरायल की थल सेना, कई चौकियों पर किया कब्‍जा

इजरायली थल सेना दक्षिणी लेबनान में प्रवेश कर चुकी है और हिज्‍बुल्लाह के आतंक से इजरायल की उत्तरी सीमा की रक्षा करने और अग्रिम पंक्ति की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण चौकियों पर कब्जा जमा चुकी है. इजरायली सेना ने सोमवार को ही ऐलान किया था कि वह अब उनका टारगेट हिज्‍बुल्‍लाह है. 

Mar 03, 2026 14:11 (IST)

मिडिल ईस्‍ट संकट : मुंबई के निर्यातक संकट में, JNPT पर कंटेनरों की कतार

मुंबई स्थित जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्‍ट (JNPT) पर पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसे हालात का गंभीर असर दिखाई दे रहा है. अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव के बीच समुद्री मार्गों और जहाज़ों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे बंदरगाह पर निर्यात कंटेनरों की लंबी कतार लग गई है. सोमवार के बाद से हालात और बिगड़े हैं क्योंकि पहले से रास्ते में रहे कंटेनर भी अब पोर्ट पर पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें आगे भेजा नहीं जा पा रहा.

Mar 03, 2026 14:08 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: नए सर्वोच्च नेता के चुनाव में 'ज्यादा समय नहीं लेगा'- ईरानी अधिकारी

ईरान को जल्‍द नया सुप्रीम लीडर मिल जाएगा. आईएसएनए एजेंसी के अनुसार, ईरान की विशेषज्ञ सभा के एक सदस्य, जो नए सर्वोच्च नेता का चुनाव करेगी, उसका कहना है कि यह प्रक्रिया "ज्यादा लंबी नहीं चलेगी". अली मोआलेमी ने कहा कि विशेषज्ञ सभा के सदस्यों ने शपथ ली है कि नए नेता का चुनाव करते समय, व्यक्तियों या राजनीतिक और पार्टी गुटों के प्रति "व्यक्तिगत पसंद" कोई मायने नहीं रखेगी और वे अपने विवेक और धार्मिक सिद्धांतों के अनुसार मतदान करेंगे. उन्होंने कहा, "विशेषज्ञ सभा, पहले की तरह, क्रांति के शहीद नेता जैसे व्यक्तित्व का चयन करेगी."

Mar 03, 2026 14:00 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: हिज्‍बुल्‍लाह का हथियार निर्माण प्रमुख भी ढेर

इजरायल लगातार अपने दुश्‍मानों को मौत के घाट उतार रहा है. आईडीएफ ने बताया कि सोमवार को इजरायली नौसेना ने बेरूत क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर एक हमला किया और हिज़्बुल्लाह के हथियार निर्माण के प्रमुख और ईरानी कुद्स फोर्स में लेबनान कोर के चीफ ऑफ स्टाफ रजा खुज़ाई को मार गिराया. खुज़ाई लेबनान कोर कमांडर के राइट हैंड के रूप में काम करता था. वह हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन और ईरानी शासन के बीच कड़ी का काम भी करते थे.

Mar 03, 2026 13:55 (IST)

US-Iran WAR LIVE: इजरायल का हर्मेस ड्रोन मार गिराया, ईरानी सेना का दवा

ईरानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के खोमेनी शहर में एक हर्मेस ड्रोन को मार गिराया है. यह ड्रोन इजरायल की रक्षा तकनीक कंपनी Elbit Systems द्वारा डेवलेप लेटेस्‍ट मानव रहित यूएवी है. ये ड्रोन मुख्य रूप से खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी करने, लक्ष्य चिन्हित करने और टोही (ISTAR) मिशनों में उपयोग किए जाते हैं.

Mar 03, 2026 13:49 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरान पर अमेरिका और इजरायल हमलों के बाद के हालात

Mar 03, 2026 13:48 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: होर्मुज पर ईरान का ऐलान, एक बूंद तेल भी नहीं जाने देंगे

ईरान ने ऐलान कर दिया है कि वह होर्मुज से एक बूंद तेल भी नहीं जाने देंगे. पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष छिड़ने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों के यातायात पर ईरान ने रोक लगा दी है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर जा सकती हैं. 

Mar 03, 2026 13:39 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: हिंसा हिंसा को जन्म देती है... इजरायल-ईरान जंग पर राहुल गांधी

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता एक नाजुक क्षेत्र को बड़े संघर्ष की ओर धकेल रही है. ऐसे में लगभग एक करोड़ भारतीयों सहित करोड़ों लोग अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं. सुरक्षा संबंधी चिंताएं वास्तविक हैं, लेकिन संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और भी गंभीर बना देंगे. ईरान पर एकतरफा हमले, साथ ही ईरान द्वारा अन्य मध्य पूर्वी देशों पर किए गए हमले, दोनों की निंदा की जानी चाहिए. हिंसा हिंसा को जन्म देती है- संवाद और संयम ही शांति का एकमात्र मार्ग है.

भारत को नैतिक रूप से स्पष्ट होना चाहिए. हमें अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव जीवन की रक्षा में खुलकर बोलने का साहस होना चाहिए. हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है और इसे सुसंगत रहना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी को बोलना चाहिए. क्या वे विश्व व्यवस्था को परिभाषित करने के तरीके के रूप में किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं? अब चुप्पी भारत की विश्व में प्रतिष्ठा को कम करती है.

Mar 03, 2026 13:35 (IST)

US-Iran WAR LIVE: बमबारी के बीच रियाद स्थित कनाडा दूतावास भी बंद

ईरान की ओर से हो रहे हमलों के बीच कनाडा ने भी रियाद में अपने दूतावास को अस्‍थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. दूतावास ने कहा, "मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण" आज दूतावास बंद रहेगा और 6 मार्च, शुक्रवार तक सभी अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दी गई हैं. 

Mar 03, 2026 13:25 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: ईरान में आया भूकंप

ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं. US-इजरायल के हमलों के बीच 4.3 की तीव्रता से ईरान के गेराश में धरती डोली, तो लोग दहशत में आ गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि ईरान के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था.

Mar 03, 2026 13:14 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते भारत का 4 लाख टन चावल रास्ते में फंसा

मिडिल ईस्‍ट में चल रही लड़ाई का असर भारत के चावल कारोबार पर पड़ रहा है. बीते दो दिन से चावल का एक्सपोर्ट ठप होने के चलते डिमांड में कमी आ गई है और बासमती चावल के दामों में 1000 रुपये कुंतल की कमी देखी जा रही है. यही नहीं भारत के चावल कारोबारियों का करीब 1200 करोड़ रुपये का चावल या समुद्री रास्ते में या पोर्ट में फंस गया है. 

Mar 03, 2026 12:30 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: चीनी विदेश मंत्री ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात, किया समर्थन

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि चीन, ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में उसका समर्थन करता है और उसके वैध अधिकारों और हितों को बनाए रखने में भी उसका समर्थन करता है. चीन ने अमेरिका और इजराइल से सैन्य अभियान तुरंत बंद करने, तनाव को और बढ़ने से रोकने और संघर्ष को पूरे मिडिल ईस्‍ट में फैलने से रोकने का आग्रह करता है.

Mar 03, 2026 12:23 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: कुवैत में अमेरिकी दूतावास बंद

मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास अगले आदेश तक बंद रहेगा. दूतावास की ओर से कहा गया कि हमने सभी नियमित और आपातकालीन सेवाएं रद्द कर दी हैं. दूतावास के सामान्य रूप से कार्य शुरू होने पर हम आपको सूचित करेंगे.

Mar 03, 2026 12:15 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: US-इजरायल हमलों में मंगलवार को मारे गए 5 जवान- ईरान मीडिया

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिणी ईरान में अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के पांच जवान मारे गए हैं. बहुशहर प्रांत के दयार और जाम शहरों में मारे गए लोगों में आईआरजीसी वायुसेना और नौसेना के जवान शामिल थे.

Mar 03, 2026 12:05 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: दुबई से भारत के लिए एयर इंडिया की पहली विशेष उड़ान दिल्‍ली में हुई लैंड

दुबई से भारत के लिए एयर इंडिया की पहली विशेष उड़ान 149 यात्रियों को लेकर दिल्‍ली में लैंड हो गई है. उड़ान AI916D भारतीय समयानुसार सुबह 10:58 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी. मिडिल ईस्‍ट में चल रही स्थिति के बीच यात्रियों की घर वापसी के लिए किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित यह पहली उड़ान है. एयर इंडिया ने बताया, 'हमारे ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सहायक टीमें असाधारण परिस्थितियों में इन उड़ानों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं. इन महत्वपूर्ण ऑपरेशनों को संभव बनाने में निरंतर सहयोग के लिए हम भारत सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और दुबई के स्थानीय अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.

Mar 03, 2026 11:55 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: इजरायली सेना ईरान के साथ अब लेबनान पर भी कर रही अटैक- IDF

आईडीएफ ने बताया कि इजरायली वायु सेना ने ईरान और लेबनान दोनों में सैन्‍य ठिकानों पर हमले किए हैं. क्‍योंकि लेबनान में बैठे हिज्‍बुल्‍ला ने भी अमेरिकी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिये हैं. उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने बहरीन, जॉर्डन और इराक में अपने 'गैर-आपातकालीन' कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है, क्योंकि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है, जिसके बाद इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

Mar 03, 2026 10:59 (IST)

US-Iran WAR LIVE: दुबई में फंसी भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भारत लौटीं

दुबई में फंसी भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भारत लौट आई हैं. भारत पहुंचने पर उन्‍होंने कहा, 'बेंगलुरु में घर वापस आ गई हूं और सुरक्षित हूं. पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चितता भरे रहे, लेकिन घर वापस आकर मैं सचमुच बहुत खुश हूं. अद्भुत ग्राउंड टीम, दुबई अधिकारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों, आव्रजन विभाग और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारा इतना ख्याल रखा. उनकी सहानुभूति और पेशेवर रवैया शब्दों से परे है. फिलहाल, आराम करने, खुद को तरोताज़ा करने और आगे की योजना बनाने का समय है. 

Mar 03, 2026 10:34 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरान के सैन्‍य ठिकानों पर अमेरिका के बड़े हमले, हवाई अड्डों को किया नष्‍ट्र

अमेरिकी सेंट्रल कंमाड ने बताया कि अमेरिकी सेना के हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमान एंड कंट्रोल सेंटर्स, ईरानी वायु रक्षा क्षमताओं, मिसाइल और ड्रोन लॉन्‍चर्स और सैन्य हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया है. हम ईरानी शासन द्वारा उत्पन्न सभी खतरों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे.

Mar 03, 2026 10:16 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: हिज्‍बुल्‍लाह ने इजरायल के रडार साइट्स और कंट्रोल रूप दागे ड्रोन

ईरान के साथ हिज़्बुल्लाह ने भी इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि उसने रमत डेविड एयरबेस पर रडार साइटों और कंट्रोल रूम पर ड्रोन का एक झुंड दागा है. बता दें कि इजरायल और ईरान दोनों ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले जारी है, जिसमें भारी नुकसान हो रहा है. ईरान में अभी तक 555 से ज्‍यादा लोगों की मौत इजरायल और अमेरिकी हमलों में हो चुकी है.

Mar 03, 2026 10:06 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच फंसे सैकड़ों कार्गो जहाज़

ग्लोबल शिप ट्रैकिंग इंटेलिजेंस कंपनी MarineTraffic के Live Ships Map के अनुसार, मध्य पूर्व के बड़े बंदरगाहों के पास स्थित सेफ ज़ोन्स में भारी संख्या में कार्गो जहाज़ खड़े हैं. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz के आसपास जहाज़ों की आवाजाही लगभग न के बराबर दिख रही है.

मध्य एशिया में जारी युद्ध का असर भारत से मध्य एशिया के सात–आठ देशों को होने वाले निर्यात पर लगातार गहराता जा रहा है. भारत से भेजे जाने वाले कई अरब डॉलर के एक्सपोर्ट गुड्स युद्ध की वजह से अलग-अलग देशों के पोर्टों और कार्गो जहाज़ों में ही फंसे हुए हैं.

Mar 03, 2026 09:47 (IST)

ईरान के पास 11 परमाणु बम बनाने का यूरेनियम : राष्‍ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फॉक्‍स न्‍यूज को बताया, 'ईरान ने अपने सभी परमाणु ईंधन को समृद्ध करने की बात के साथ हमारे साथ वार्ता शुरू की थी. इस दौरान ईरान के इनकार से हमें यह स्पष्ट हो गया कि उनका मकसद परमाणु बम बनाना है. हमने ईरानियों के साथ 10 वर्षों तक संवर्धन न करने के बदले में ईंधन की लागत का भुगतान करने पर चर्चा की, लेकिन हमारे ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया गया. ईरानियों ने हमें सीधे और बिना किसी शर्म के बताया कि उनके पास 60% तक समृद्ध 460 किलोग्राम यूरेनियम है. ईरानी वार्ताकार इस बात से अवगत थे कि उनके पास मौजूद समृद्ध यूरेनियम से 11 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं. 60% तक समृद्ध यूरेनियम को एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर 90% तक बढ़ाया जा सकता है.

Mar 03, 2026 08:51 (IST)

US-Iran WAR LIVE: यूएई में फंसे भारतीयों की घर वापसी के लिए स्पाइसजेट विशेष उड़ानें

यूएई में फंसे भारतीयों की घर वापसी के लिए 3 मार्च और उसके अगले कुछ दिनों के लिए फूजैराह को दिल्ली, मुंबई (दो उड़ानें) और कोच्चि से जोड़ने वाली विशेष सेवाएं शुरू करेगी. स्पाइसजेट 4 मार्च से फूजैराह-दिल्ली और फूजैराह-मुंबई के बीच अपनी नियमित उड़ानों को फिर से शुरू करेगी. स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अजय सिंह ने कहा, "ऐसे मुश्किल समय में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता उन भारतीय नागरिकों की मदद करना है जो अनिश्चितता के दौर से गुज़र रहे हैं और अपने घर लौटना चाहते हैं. हम संबंधित अधिकारियों के आभारी हैं जिनके तालमेल की वजह से इन विशेष उड़ानों का संचालन मुमकिन हो पाया है. अपने देशवासियों की मदद के लिए जहां भी ज़रूरत होगी, स्पाइसजेट ऐसी और सेवाएँ देने के लिए पूरी तरह तैयार खड़ा है."

Mar 03, 2026 08:31 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ट्रैफिक कैमरे हैक, अधिकारियों के फोन ब्‍लॉक... इजरायल ने ऐसे बनाया खामेनेई को टारगेट

इजरायल का कहना है कि तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को वर्षों से हैक कर लिया गया था, उनके रीयल-टाइम फोटो को एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिणी इज़राइल के सर्वरों पर भेजा जाता था. लेकिन अयातुल्ला की हत्या के सटीक समय और स्थान की जानकारी एक मानवीय स्रोत से ही मिली. इज़राइली खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर वर्षों तक तेहरान के ट्रैफ़िक कैमरों को हैक किया. रिपोर्ट के अनुसार, एन्क्रिप्टेड लाइव फ़ीड तेल अवीव स्थित सर्वरों को भेजे गए. जटिल एल्गोरिदम का उपयोग करके सुरक्षा गार्डों के 'लाइव पैटर्न' पर बेस्‍ड डॉसियर तैयार किए गए. सिग्नल इंटेलिजेंस ने रास्‍तों, ड्यूटी के घंटों और सुरक्षा संबंधी विवरणों पर नज़र रखी. पाश्चर स्ट्रीट के पास स्थित मोबाइल फ़ोन टावरों को कथित तौर पर ब्‍लॉक किया गया था. यह भी बताया जा रहा है कि खामेनेई के सुरक्षा दल के फ़ोन ब्लॉक कर दिए गए थे. 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने कथित तौर पर मानव स्रोत खुफिया जानकारी प्रदान की. इजरायली जेट विमानों ने कथित तौर पर सटीक समय की जानकारी के आधार पर कार्रवाई की. कई वर्षों से चल रहे खुफिया अभियान का लक्ष्य कथित तौर पर ईरान के करीबी लोगों को निशाना बनाना था.

Mar 03, 2026 08:09 (IST)

ईरान के 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन रोके- UAE

ईरान के हमले जारी हैं, इस बीच संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्‍होंने आज 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन को नाकाम कर दिया गया है. मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमले की शुरुआत से अब तक देश की ओर दागी गई 174 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है, जिनमें से 161 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं. कुल 689 ईरानी ड्रोनों का भी पता लगाया गया, जिनमें से 645 को रोक दिया गया, जबकि 44 ड्रोन देश की सीमा के भीतर गिरे. इसके अतिरिक्त, 8 क्रूज मिसाइलों का पता लगाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया, जिससे कुछ नुकसान हुआ. इन घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई और 68 लोग मामूली रूप से घायल हुए. मंत्रालय ने पुष्टि की कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और लड़ाकू विमानों द्वारा ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को रोकने की वजह से हैं.

Mar 03, 2026 08:05 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरान ने दुबई में ऑस्‍ट्रेलिया के सैनिकों पर किया हमला

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स का कहना है कि युद्ध की पहली रात को ईरानी सेना ने अल मिन्हाद एयर बेस पर हमला किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं. उन्होंने कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई सैनिक सुरक्षित हैं और उनकी गिनती हो चुकी है. लगभग 100 ऑस्ट्रेलियाई सैनिक मध्य पूर्व में तैनात हैं. उन्होंने आगे कहा कि इनमें से अधिकांश सैनिक संयुक्त अरब अमीरात में तैनात हैं.

Mar 03, 2026 07:57 (IST)

US-Iran WAR LIVE: इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में 6 मार्च तक सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर बताया है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और लाहौर तथा कराची स्थित वाणिज्य दूतावासों ने शुक्रवार, 6 मार्च तक सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं. बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कराची में अमेरिकी कॉन्‍सुलेट पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया था और इमारत में तोड़फोड़ की थी.

Mar 03, 2026 07:49 (IST)

दुबई में ईरान का बड़ा ड्रोन अटैक, कई बहुमजिंला इमारतों का बनाया टारगेट

ईरान ने दुबई बड़ा हमला किया है. ड्रोन-136 से कई बहुमंजिला इमारतों को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि इन इमारतों में अमेरिकी सैनिक रहे रहे थे. ईरान चुन-चुनकर ऐसी जगहों पर हमला कर रहा है, जहां-जहां अमेरिकी सैन्‍य ठिकाने हैं. उधर, अमेरिका भी अगले 24 घंटों में ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. 

Mar 03, 2026 07:06 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: ईरान पर अगले 24 घंटों में हो सकता है बड़ा हमला, अमेरिका ने की तैयारी

अमेरिका अगले 24 घंटों में ईरान पर एक बड़ा हमला कर सकता है. ईरानी मीडिया के हवाले से ये खबर आ रही है. इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने मिडिल ईस्‍ट में ईंधन भरने वाले विमानों और लड़ाकू जेट की संख्या बढ़ा दी है. इजरायली मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने मिडिल ईस्‍ट में अतिरिक्त 15 ईंधन भरने वाले विमानों को तैनात करके अपनी सेना को मजबूत किया है. ये विमान लड़ाकू जेट और अन्य सैन्य विमानों को बिना उतरे ही हवा से हवा में ईंधन पहुंचाने की सुविधा देते हैं, जिससे ईंधन का ट्रांसफर तेजी से हो पाता है.

Mar 03, 2026 07:00 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरानी नौसेना का दुबई में अमेरिकी सेना पर बड़ा हमला- आईआरजीसी

ईरानी सेना आईआरजीसी का कहना है कि उसकी नौसेना ने यूएई के दुबई में अमेरिकी सेना को निशाना बनाते हुए 'ड्रोन और मिसाइलों के साथ एक बड़ा हमला' किया है. हालांकि, अमेरिकी सेना को इस हमले में क्‍या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. ईरान और अमेरिका दोनों एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहे हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का कहना है कि ये युद्ध लगभग एक सप्‍ताह तक चल सकता है. 

Mar 03, 2026 06:53 (IST)

US-Iran WAR LIVE: जवाबी कार्रवाई... रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने न्यूज़ नेशन (अमेरिकी मीडिया) को बताया कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले और मारे गए अमेरिकी सैनिकों के लिए क्या जवाबी कार्रवाई होगी, यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा. 

इससे पहले ट्रंप ने विदेशों में रह रहे अमेरिकियों से अपील की है कि वह दूतावासों से दूर रहे हैं, क्‍योंकि ये जंग लगभग एक सप्‍ताह चल सकती है. लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहना चाहिए. 

Mar 03, 2026 06:39 (IST)

Israel-Iran War: ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला

ईरान लगातार अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमला कर रहा है. ड्रोन से रियाद में अमेरिका दूतावास पर हमला किया गया है. ब्लास्ट के बाद एंबेसी में आग लग गई. इसके बाद अमेरिका ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है, 'सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास ने जेद्दा, रियाद और धहरान के लिए सुरक्षित स्थान पर रहने की सूचना जारी की है और क्षेत्र में किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान की गैर-जरूरी यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है. हम सऊदी अरब में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे तुरंत सुरक्षित स्थान पर रहें और दूतावास पर हमले की आशंका के चलते अगली सूचना तक दूतावास न जाएं...'

Mar 02, 2026 22:09 (IST)

ट्रंप का दावा- ईरानी लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने दावा किया कि खामेनेई की मौत के बाद कल पूरी रात ईरान में लोग जश्न मना रहे थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि ईरानी लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है और उन्हें इम्युनिटी चाहिए.

Mar 02, 2026 21:43 (IST)

UAE ने 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन रोके

UAE के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणाली ने आज 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन सफलतापूर्वक रोके. मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमले की शुरुआत से अब तक देश की ओर दागी गई 174 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है, जिनमें से 161 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं. कुल 689 ईरानी ड्रोनों का भी पता लगाया गया, जिनमें से 645 को रोक दिया गया, जबकि 44 ड्रोन देश की सीमा के भीतर गिरे. 

इसके अतिरिक्त, 8 क्रूज मिसाइलों का पता लगाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया, जिससे कुछ नुकसान हुआ. इन घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई और 68 लोग मामूली रूप से घायल हुए.

मंत्रालय ने पुष्टि की कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और लड़ाकू विमानों द्वारा ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को रोकने का परिणाम हैं. इन हमलों के कारण कई नागरिक संपत्तियों को मामूली से मध्यम स्तर का नुकसान हुआ.

Mar 02, 2026 21:18 (IST)

ईरान-इजरायल जंग को लेकर बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बिहार सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी की है. बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी. पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर वहां रह रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है.
किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है.

Mar 02, 2026 20:40 (IST)

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने NDTV से बातचीत में PM मोदी को समर्थन के लिए कहा- थैंक्यू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एनडीटीवी से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है. नेतन्याहू ने सोमवार को जंग के बीच एनडीटीवी ने बात की. जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद, मालूम हो कि पीएम मोदी ने नेतन्याहू से रविवार को फोन पर बात की थी.

नेतन्याहू ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा- उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से संकट पर चर्चा की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मित्रता के लिए धन्यवाद दिया.

Mar 02, 2026 20:04 (IST)

एयर इंडिया एक्सप्रेस की गल्फ देशों की उड़ान की अपडेट

एयर इंडिया एक्सप्रेस की गल्फ देशों की 3 मार्च की उड़ान को लेकर अपडेट जारी किया गया है. जिसमें बताया गया कि 3 मार्च को दुबई, अबू धाबी, शारजाह, दोहा, बहरीन, कुवैत सिटी, रियाद, जेद्दा और सलालाह से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. फिलहाल, 3 मार्च के लिए केवल मस्कट जाने वाली उड़ानें ही उपलब्ध हैं.

Mar 02, 2026 19:49 (IST)

एमिरेट्स एयरलाइंस आज शाम से सीमित संख्या शुरू करेगा विमानों की उड़ान

एमिरेट्स एयरलाइंस ने 2 मार्च की शाम से सीमित संख्या में उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से बुकिंग करा चुके यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी. जिन यात्रियों की उड़ानें पुनर्निर्धारित की गई हैं, उनसे एमिरेट्स एयरलाइंस सीधे संपर्क करके उन्हें इन सीमित उड़ानों में यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी. एमिरेट्स एयरलाइंस यात्रियों से अनुरोध करती है कि वे सूचित किए जाने तक हवाई अड्डे की ओर प्रस्थान न करें.

Mar 02, 2026 19:33 (IST)

ट्रेनिंग के लिए भारत से पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में एयर स्पेस बंद किए

भारत ने पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा के दक्षिणी हिस्से के निकट भारतीय वायुसेना के अभ्यास के लिए एयर स्पेस बंद किए है. इसकी अधिसूचना जारी की गई है.

Mar 02, 2026 19:31 (IST)

ईरान के साथ जंग में अमेरिका के 4 सैनिकों की मौत

ईरान के साथ जारी जंग में अमेरिका के 4 सैनिकों को मौत हुई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है. पोस्ट में बताया गया कि ईरान जंग में घायल हुए एक सैनिक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे पहले CENTCOM ने तीन अन्य अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि की थी. ऐसे में अब तक इस जंग में 4 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है.

Mar 02, 2026 19:25 (IST)

ईरान, इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का भारत पर क्या असर

ईरान, इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से भारत के निर्यात पर बड़ा असर पड़ा है. शिपिंग एजेंसियों ने कंटेनर चार्ज 400 डॉलर से बढ़ाकर 2500 डॉलर कर दिए हैं, जिससे अरबों डॉलर के कंसाइनमेंट रास्ते में फंस गए हैं. राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने वाणिज्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप और बैठक बुलाने की मांग की है.
पढ़ें पूरी खबर- ईरान, इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का भारत पर क्या असर

Mar 02, 2026 19:01 (IST)

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी की मौत

इजरायल, अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातु्ल्ला अली खामेनेई के बाद अब उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका-इजरायल के हमले में अयातुल्ला खामेनेई की घायल हो गई थी. उनका इलाज चल रहा था. 

Mar 02, 2026 18:51 (IST)

ईरान हमले पर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का बड़ा बयान

ईरान हमले के अमेरिका की ओर से पहला आधिकारिक बयान सामने आया है. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोमवार शाम प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि दो दिन पहले, ट्रंप के सीधे आदेश पर, युद्ध विभाग ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया — जो इतिहास का सबसे घातक, सबसे जटिल और सबसे सटीक हवाई अभियान है.

उन्होंने आगे कहा कि यह युद्ध हमने शुरू नहीं किया. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे खत्म कर रहे हैं. पेंटागन ने कहा कि यदि आप अमेरिकियों की हत्या करते हैं, यदि आप दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को धमकी देते हैं, तो हम बिना किसी माफी और बिना किसी हिचकिचाहट के आपका पीछा करेंगे और आपको मार देंगे.

जिस शासन ने “अमेरिका की मौत” और “इज़राइल की मौत” के नारे लगाए थे, अंततः उसे अमेरिका और इज़राइल से मौत का सामना करना पड़ा. आज, अपनी हताशा में, दुश्मन का असली चेहरा उजागर हो गया है. ईरानी मिसाइलें और ड्रोन बिना भेदभाव के अपने पड़ोसी देशों के होटलों, हवाई अड्डों, अपार्टमेंटों और अन्य नागरिक ठिकानों पर बरस रहे हैं.

यह एक ऐसे शासन की कायर आतंकवादी रणनीति है, जो दशकों से कायर आतंकवादी तरीकों में लिप्त रहा है. तेहरान बातचीत नहीं कर रहा था; वह समय खरीद रहा था, अपने मिसाइल भंडार को फिर से भरने और अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को पुनः शुरू करने के लिए. उनका लक्ष्य हमें बंधक बनाना था, हमारी सेनाओं पर हमला करने की धमकी देकर.

राष्ट्रपति ट्रंप ऐसे खेल नहीं खेलते. इस युद्ध की शर्तें हमने शुरुआत से अंत तक तय की हैं. हमारी महत्वाकांक्षाएं काल्पनिक आदर्शवादी नहीं हैं. वे यथार्थवादी हैं.

Mar 02, 2026 18:42 (IST)

पेंटागन ने कहा- यह युद्ध हमने शुरू नहीं किया, लेकिन समाप्त कर करेंगे

ईरान पर हमले को लेकर पेंटागन ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि यह हमारा अब तक का सबसे घातक ऑपरेशन था. ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा. यह जंग हमने शुरू नहीं किया लेकिन  समाप्त हम करेंगे. पेंटागन ने आगे कहा कि दशकों से ईरान अमेरिका को निशाना बना रहा था. अमेरिका के रक्षा मंत्री ने ईरान की परमाणु ब्लैकमेल की कोशिश की. 

Mar 02, 2026 18:36 (IST)

पाकिस्तान वायु सेना के अभ्यास के कारण लाहौर और कराची हवाई अड्डों पर एयरस्पेस बंद

पाकिस्तान वायु सेना के अभ्यास के कारण लाहौर और कराची हवाई अड्डों पर एयरस्पेस बंद किया गया है. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने लाहौर और कराची में उड़ान सूचना क्षेत्रों के अस्थायी बंद होने के बारे में पायलटों को चेतावनी देते हुए NOTAM जारी किया है. नोटिस में पुष्टि की गई है कि पाकिस्तान वायु सेना द्वारा किए जा रहे बड़े पैमाने के सैन्य अभ्यासों के कारण हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्से प्रतिबंधित रहेंगे.

अधिकारियों ने कहा कि 3 मार्च से 31 मार्च तक वाणिज्यिक उड़ान संचालन बाधित रहेगा क्योंकि हवाई मार्ग अलग-अलग समय अंतराल पर बंद रहेंगे. यह कदम ऐसे संवेदनशील समय में उठाया गया है, जब पहले की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि अमेरिका-ईरान और इज़राइल संघर्ष से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों के कारण बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के जवाब में विभिन्न एयरलाइनों की 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निर्धारित समय पर रद्द की गई थीं.

Mar 02, 2026 18:23 (IST)

पीएम मोदी ने बहरीन के राजा और सऊदी के युवराज से की बात

गल्फ देशों में जंग के बीच आज प्रधानमंत्री ने दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं. उन्होंने बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से बात की. उन्होंने सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से भी बात की. प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की कुशलक्षेम पर चर्चा की.

Mar 02, 2026 18:11 (IST)

हमले के बाद कतर एनर्जी ने प्रोडक्शन किया बंद

कतर एनर्जी ने कहा कि उसने रास लफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी और मेसाईद इंडस्ट्रियल सिटी में अपनी ऑपरेटिंग फैसिलिटी पर मिलिट्री हमलों के बाद लिक्विफाइड नेचुरल गैस और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया है.

कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि एक ड्रोन ने रास लफ़्फ़ान में कतर एनर्जी की फैसिलिटी को टारगेट किया. कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह सस्पेंशन कब तक रहेगा.

Mar 02, 2026 18:00 (IST)

US-Iran WAR LIVE: इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह खुफिया मुख्यालय का चीफ मारा गया

इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह खुफिया मुख्यालय का चीफ मारा गया है. इस बात की पुष्टि इजरायल डिफेंस फोर्स ने की है. IDF ने बताया बीते रात बेरूत में एक सटीक हमले में आतंकवादी हसन मकलाद मारा गया. हसन मकलाद आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के प्रमुख के रूप में कार्यरत था.

Mar 02, 2026 17:35 (IST)

सैय्यद मजीद इब्न रजा ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री

IRNA के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल सैय्यद मजीद इब्न रजा को ईरान का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है.

Mar 02, 2026 17:15 (IST)

ओमान में ऑयल टैंकर पर हमला, 1 भारतीय की मौत

ओमान ने बताया कि ओमान की खाड़ी में मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले एक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ, जिससे उसमें सवार एक नाविक की मौत हो गई. हमला ड्रोन बोट के जरिए किया गया. जहाज की पहचान MKD VYOM के तौर पर हुई है. इस हमले में जिसकी मौत हुई है, वह भारतीय था. जब से जंग शुरू हुई है, तब से ईरान लगातार होर्मुज स्ट्रेट के पास आने वाले जहाजों पर हमले कर रहा है.

Mar 02, 2026 16:52 (IST)

नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत, ईरान का दावा

ईरान लगातार इजरायल पर हमले कर रहा है. ईरान ने दावा किया था कि उसने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है. अब ईरान ने एक हमले में नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ त्जाची ब्रेबरमैन के मारे जाने का दावा किया है.

Mar 02, 2026 16:44 (IST)

अमेरिका ने F-15 गिरने की बात मानी

ईरान ने कुवैत में अमेरिका के F-15 मार गिराने का दावा किया था. अब इस पर अमेरिका का बयान आ गया है. अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने तीन F-15 गिरने की बात कबूल कर ली है. हालांकि, अमेरिका का दावा है कि ये तीनों फ्रेंडली फायर में गिरे यानी गलती से ही एक-दूसरे पर फायर कर दिया.

Mar 02, 2026 16:07 (IST)

ईरान का आरोप- न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुआ हमला

ईरान का आरोप है कि US और इजराइल ने उसकी नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया है. इन दावों के बावजूद, IAEA चीफ राफेल ग्रॉसी ने कहा कि अभी ईरानी न्यूक्लियर साइट्स को नुकसान का कोई सबूत नहीं है. संभावित रेडियोलॉजिकल खतरों की चेतावनी देते हुए, ग्रॉसी ने मिलिट्री कंट्रोल की अपील की और इस बात पर जोर दिया कि न्यूक्लियर डिप्लोमेसी और भी मुश्किल है, लेकिन यह कभी नामुमकिन नहीं है.

Mar 02, 2026 15:43 (IST)

ईरान का दावा- नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला

ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला करने का दावा किया है. साथ ही इजरायल के एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस पर मिसाइलों से हमला किया गया है. IRGC ने दावा किया कि 'ऑपरेशन ट्रुथ प्रॉमिस 4' के तहत इजरायली पीएम और एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है.

Mar 02, 2026 15:06 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: हवाई सेवा बंद होने से राजस्थान के लोग दुबई में फंसे

ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच, खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए उड़ान सेवाएं बाधित हो गई हैं. कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे राजस्थान के कई लोग दुबई और अबू धाबी में फंस गए हैं. राजस्थान के डीग जिले से ज्योतिषियों का एक समूह 28 फरवरी को दुबई में एक ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने के लिए गया था. उन्हें 1 मार्च को भारत लौटना था, लेकिन अचानक हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगने के कारण उनकी उड़ानें रद्द हो गईं. फंसे हुए लोगों में डीग के ज्योतिषी रंगनाथ शर्मा भी शामिल हैं, जो दुबई में ही हैं.

Mar 02, 2026 14:59 (IST)

US-Iran WAR LIVE:उत्‍तरी सीमा पर 1 लाख रिजर्व सैनिक तैनात, इजरायल सेना प्रवक्‍ता बोले- सभी विकल्‍प खुले

इजरायली सेना ने अब नए टारगेट सेट कर लिये हैं. इजरायल के सेना प्रवक्ता एफी डेफरिन का कहना है कि इजरायल ने देश की उत्तर सीमा पर लगभग एक लाख रिजर्व सैनिक तैनात किए हैं. इन सैनिकों में दर्जनों बटालियन शामिल हैं. डेफरिन ने बताया सभी विकल्प हमारे सामने खुले हैं.

Mar 02, 2026 14:48 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी

कुवैत के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेनाओं के साथ मिलजुलकर टेक्निकल उपाय किए गए थे. उन्होंने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं.  अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच, साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने दावा किया है कि ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब 48 घंटे से ज्यादा समय से जारी है. इससे पहले, ईरान ने सोमवार को दावा किया कि कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान को गिरते हुए और हवा में ही पायलट को इजेक्ट करते देखा जा सकता है.

Mar 02, 2026 14:29 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: इजरायल के टारगेट पर अब हिज्‍बुल्‍लाह

इजराइल पर गोलीबारी करने के लिए आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ईरान के दबाव में गोलीबारी का फैसला करने वाले हिज़्बुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह अब टारगेट पर हैं. जो भी खामेनेई के रास्ते पर चलेगा, वह जल्द ही उनके साथ नरक की गहराइयों में पहुंच जाएगा. हम 7 अक्टूबर से पहले के गोलीबारी के नियमों पर वापस नहीं लौटेंगे और हम उत्तरी इजराइल के निवासियों और इजराइल राज्य के सभी नागरिकों की पूरी ताकत से रक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मैंने आईडीएफ को हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. ऑपरेशन 'रोर ऑफ द लायन' के तहत ईरानी आतंकवादी शासन को कुचलना और हराना है, ताकि इजरायल पर मंडरा रहे खतरों को दूर किया जा सके.

Mar 02, 2026 14:29 (IST)

इजरायल-अमेरिका के हमलों में ईरान में मरने वालों की संख्‍या 555 के पार

इजरायल-अमेरिका के हमलों में ईरान में मरने वालों की संख्‍या 555 के पार पहुंच गई है. हमले अभी दोनों ओर से जारी हैं. ईरान का कहना है कि वो रुकने वाला नहीं है. वहीं इजरायली सेना का कहना है कि अगर ईरान नहीं रुका, तो वह बड़े हमलों को अंजाम देने के लिए मजबूर हो जाएगा. यूएस-इजरायल द्वारा किये गए हमलों में आज ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर तीन जहाज डूब गए. साथ ही ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हो गई है.  

Mar 02, 2026 13:48 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: सऊदी अरब की तेल रिफायनरी अरामको पर ईरान का अटैक

सऊदी अरब की तेल रिफायनरी अरामको पर ईरान ने ड्रोन से अटैक किया है. सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ड्रोन हमले के बाद एहतियात के तौर पर अपनी रास तानूरा रिफाइनरी को बंद कर दिया है. सूत्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.

Mar 02, 2026 13:44 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरान के नेवी चीफ के मारे जाने की खबर

इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हो गई है. शनिवार से ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों का दौर जारी है. इन हमलों में ईरान के कई बड़े नेता की मौत हो चुकी है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है. शनिवार को भी खामेनेई की मौत हो गई थी.

Mar 02, 2026 13:16 (IST)

अमेरिका-इजरायल का कोर्नाक नौसैनिक अड्डे पर हमला, ईरान के 3 जहाज डूबे

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कोनारक नौसैनिक अड्डे पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरान के 3 जहाज डूबे गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका दोनों ओर से अब हमले तेज हो गए हैं. 

Mar 02, 2026 13:09 (IST)

US-Iran WAR LIVE: ईरान पर हमलों के बाद व्‍हाइट हाउस लौटे ट्रंप, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर किये गए हमले के बाद व्हाइट हाउस लौट आए हैं. व्हाइट हाउस में एंटर करते ही ट्रंप ने पत्रकारों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और अंगूठा ऊपर करके इशारा किया. हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान का नेतृत्व कौन करेगा, तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ईरान के "नए संभावित नेतृत्व" ने संकेत दिया है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. 

Mar 02, 2026 13:04 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: चीन ने की ईरान पर हमला की निंदा

चीन ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर जारी सैन्य हमलों की कड़े शब्‍दों में निंदा की है. उन्‍होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का सीधे-सीधे उल्लंघन है. चीन ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करने और बातचीत के जरिए समस्‍या का हल निकालने का आह्वान किया है. 

Mar 02, 2026 12:56 (IST)

US-Iran WAR LIVE: तेल अवीव में हमले जारी रहेंगे..., इजरायली बस्तियों के लोगों को आईआरजीसी की चेतावनी

ईरानी सेना आईआरजीसी ने ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' को लेकर अपना नौवां बयान जारी किया है. आईआरजीसी ने कहा कि हम हमलों  में खासतौर पर तेल अवीव में ज़ायोनी के सरकारी परिसर, हाइफ़ा में सैन्य और सुरक्षा केंद्रों और पूर्वी अल-कुद्स के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इसके साथ ही इजरायली बस्तियों में बसने वालों को चेतावनी देते हुए आईआरजीसी ने सलाह दी, "हम कब्जे वाले क्षेत्रों के निवासियों को सैन्य ठिकानों, सुरक्षा केंद्रों और सरकारी सुविधाओं से दूर रहने और तुरंत कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ने की सलाह देते हैं." बयान में आगे कहा गया है कि पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है कि "इजराइल में सायरन की आवाजें कभी बंद नहीं होंगी."

Mar 02, 2026 12:47 (IST)

US-Iran war LIVE: लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 31 की मौत, दर्जनों घायल

ईरान और इजरायल दोनों ओर से मिसाइल अटैक जारी है. इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल  के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि घायल लोगों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं. 

Mar 02, 2026 12:42 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: ईरान के हमलों के बीच इजरायल आर्मी की चेतावनी

ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों और अन्‍य जगह हो रहे मिसाइल हमलों के बीच इजरायल आर्मी ने ईरान को चेतावनी दी है कि उसे कई दिनों तक भीषण लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. बता दें कि ईरान का कहना है कि वह अपने हमले नहीं रोकेगा. 

Mar 02, 2026 12:30 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: इराक के एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाके

उत्तरी इराक में एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास धमाकों की आवाज सुनी गई. मेहर न्यूज के मुताबिक, ईरान की ओर से किये जा रहे हमले जारी हैं. हालांकि, इराक में हुए धमाकों में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि ईरान लगातार, अमेरिका के सैन्‍य ठिकानों को निशाना बना रहा है.  

Mar 02, 2026 12:04 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: ईरान के हमलों के बीच कुवैत में अमेरिकी दूतावास से उठ रहां धुआं

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उसके रिपोर्टर ने जानकारी दी है कि कुवैत शहर में अमेरिकी दूतावास से धुआं उठ रहा है. इसके वीडियो भी सामने आए हैं. दरअसल ईरान ने सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद खाड़ी क्षेत्र के उन देशों पर अपने हमले तेज कर दिए जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं.

Mar 02, 2026 11:52 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: अबू धाबी में भी धमाके सुने जा रहे हैं

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अबू धाबी में भी धमाके सुने जा रहे हैं.

Mar 02, 2026 11:50 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: यरूशलेम में विस्फोटों की आवाज सुनी गई

न्यूज एजेंसी एएफपी के एक पत्रकार ने कहा, सोमवार को यरूशलेम में विस्फोटों की आवाज सुनी गई. इजरायली सेना ने कहा कि उसने "ईरान से लॉन्च की गई मिसाइलों को डिटेक्ट किया है", जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे. अभी इस अटैक से किसी भी नुकसान की रिपोर्ट नहीं थी. माना जा रहा है कि यह विस्फोट इसलिए हुआ है क्योंकि आने वाली मिसाइलों को इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया है.

Mar 02, 2026 11:37 (IST)

Iran War News Live: ईरान ने कतर, कुवैत, दुबई, अबू धाबी और बहरीन पर तेज किए हमले

अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक तेज कर दिए हैं. ईरान ने कतर, कुवैत, दुबई, अबू धाबी और बहरीन को निशाना बनाया. दुबई और बहरीन में कई जोरदार धमाके सुने गए.

Mar 02, 2026 11:35 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: लेबनान में इजरायली हमलों में 31 लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है और 149 घायल हुए हैं.

Mar 02, 2026 11:28 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: अमेरिका ने कुवैत में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

️US अधिकारियों ने कुवैत में अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे दूतावास की बिल्डिंग में न जाएं और अपनी मौजूदा जगहों को न छोड़ें.

Mar 02, 2026 11:23 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: जंग में अमेरिका का साथ देंगे, ईरान युद्ध पर NATO का बयान

ईरान युद्ध के बीच NATO देश फ्रांस, जर्मनी और यूके का साझा बयान सामने आया है. फ्रांस, जर्मनी और यूके ने कहा है कि ईरान के बिना सोचे-समझे किए गए हमलों ने हमारे करीबी साथियों को निशाना बनाया है और पूरे इलाके में हमारे सर्विस स्टाफ और हमारे आम लोगों को खतरा है. हम ईरान से इन बिना सोचे-समझे किए गए हमलों को तुरंत रोकने की अपील करते हैं. हम इस मामले पर US और इस इलाके में साथियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं.

Mar 02, 2026 11:12 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल में मिसाइल अटैक का अलर्ट, लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा

इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा है कि कुछ समय पहले ईरान से इजराइल की ओर मिसाइल दागी. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं. पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजा है. जनता से निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है. अलर्ट मिलने पर, लोगों को एक सुरक्षित जगह जाने और अगली सूचना तक वहीं रहने का निर्देश दिया गया है.

Mar 02, 2026 11:08 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, बज रहे सायरन

अलजजीरा ने बहरीन के गृह मंत्रालय से बताया कि देश में हवाई हमले का अलर्ट जारी है. लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है. मनामा को आस-पास के शहरों से जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज बंद कर दिया गया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही मुख्य सड़कों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.

Mar 02, 2026 11:05 (IST)

Iran War News Live: फ्रांस के अमीराती बेस के पास ड्रोन अटैक, रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि अमीराती बेस के पास हमारे नेवल बेस पर अबू धाबी पोर्ट को निशाना बनाकर ड्रोन अटैक किया गया है. इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Mar 02, 2026 10:59 (IST)

Iran War News Live: कुवैत में अमेरिका का F15 विमान गिरा

ईरान युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर सामने आई है. कुवैत में अमेरिका का एक F15 विमान गिरा है. पायलट ने खुद को विमान के इजेक्ट किया.

Mar 02, 2026 10:56 (IST)

Iran War News Live: ईरान के हमलों के अलर्ट के बीच तेल अवीव में बज रहे सायरन

ईरान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल के तेल अवीव में सायरन बज रहे हैं.

Mar 02, 2026 10:49 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: कुवैत में बज रहे सायरन

अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में सायरन बज रहे हैं. पिछले कुछ ही घंटों में यह कम से कम तीसरी बार है जब सायरन बजा है. कुवैती अधिकारियों ने पहले बताया था कि एयर डिफेंस ने आज राजधानी की ओर आने वाले ज़्यादातर ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक लिया.

Mar 02, 2026 10:44 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: आज पाकिस्तान में US एम्बेसी में नहीं होगा काम

खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची में जमकर बवाल हुआ था. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कराची में अमेरिकी काउंसलेट में तोड़फोड़ और आगजनी की. इसके बाद आज इस्लामाबाद में यूएस एम्बेसी और कराची और लाहौर में यूएस काउंसलेट में वीजा बनाने का काम नहीं होगा.

Mar 02, 2026 10:39 (IST)

Iran War News Live: इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर

इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में हिजबुल्लाह कमांडर मोहम्मद राद के मारे जाने की खबर है. राद हिजबुल्लाह के पार्लियामेंट्री ग्रुप का प्रमुख था.

Mar 02, 2026 10:33 (IST)

Iran War News Live: अमेरिका से बातचील के दावे पर क्या बोला ईरान

ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने US मीडिया के उन दावों को गलत बताया है, जिसमें दावा किया गया कि वॉशिंगटन के साथ न्यूक्लियर बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश की गई है.उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'हम यूएस के साथ बातचीत नहीं करेंगे.' यह बयान द वॉल स्ट्रीट जर्नल के उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि खामेनेई की हत्या के बाद लारीजानी ने ओमानी मीडिएटर्स के ज़रिए यह कोशिश की थी.

Mar 02, 2026 10:00 (IST)

Iran War News Live: ईरान अटैक के बीच भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट

गृह मंत्रालय ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद देश के विभिन्न राज्यों को संभावित हिंसा और छिटपुट विरोध प्रदर्शनों को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट 28 फरवरी को ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश भर में हुए शिया समुदाय के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिया गया है.
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का असर भारत की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें.
राज्यों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि वे ईरान समर्थक और ईरान विरोधी समूहों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें. विशेष रूप से ईरानी, अमेरिकी और इजरायली दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

Mar 02, 2026 09:58 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: लेबनान ने इजरायली हमलों की निंदा की

लेबनान सरकार ने इज़राइली हमले की निंदा की. लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा कि हम लेबनान के इलाकों पर इजराइली हमलों की निंदा करते हैं और चेतावनी देते हैं कि लेबनान का फिर से हमसे अलग युद्धों को सपोर्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना एक बार फिर हमारे देश को खतरों में डाल देगा.

Mar 02, 2026 09:35 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: इराक में US मिलिट्री बेस पर धमाके की आवाज सुनी गई

ईरान लगातार यूएस के ठिकानों पर हमले कर रहा है. इस बीच इराक के कुर्दिस्तान इलाके की राजधानी एरबिल के हरीर में US मिलिट्री बेस पर एक धमाके की आवाज सुनी गई. 

Mar 02, 2026 08:31 (IST)

Iran War News Live: ईरान विवाद और वेस्ट एशिया के हालात पर CCS की मीटिंग

कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की कल शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में वेस्ट एशिया में बदलते हालात का रिव्यू करने के लिए मीटिंग हुई. कमेटी को 28 फरवरी को ईरान में हुए एयर स्ट्राइक और उसके बाद बढ़ी हिंसा के बारे में जानकारी दी गई. इसने इस इलाके में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई.

CCS ने इस इलाके में आने-जाने वाले भारतीय यात्रियों और तय परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को होने वाली मुश्किलों के साथ-साथ इलाके की सुरक्षा और आर्थिक और कमर्शियल गतिविधियों पर इसके बड़े असर का भी रिव्यू किया.

CCS ने सभी संबंधित डिपार्टमेंट को इन घटनाओं से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ज़रूरी और मुमकिन कदम उठाने का निर्देश दिया.

Mar 02, 2026 08:21 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: ईरानियों के सपोर्ट में अमेरिका में प्रदर्शन

अमेरिका की सड़कों पर ईरानियों के समर्थन में हजारों लोग उतर आए हैं, लॉस एंजिल्स में 'ईरान की आजादी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए.शहर के वेस्ट साइड में दोपहर की रैली के दौरान, इस्लामिक क्रांति से पहले, मार्च कर रहे कई लोगों ने ईरान का झंडा लहराया. यह प्रदर्शन अमेरिका और इजराइल के ईरान पर बड़े हमले के बाद हुआ है. पुलिस ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण था.

Mar 02, 2026 07:58 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर का किया खात्मा

इजराइल ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर ले जा रहे ट्रक को नष्ट करते हुए वीडियो जारी किया.

Mar 02, 2026 07:35 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए

लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह के बॉर्डर पार से मिसाइलें दागने के बाद इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए. लेबनान पर हमले तब हुए जब इज़राइली सेना ने कहा कि उसने बॉर्डर पार करके इजराइल में आए एक प्रोजेक्टाइल को रोक लिया है. लेबनान के सरकारी अधिकारियों ने हिज़्बुल्लाह से अपील की थी कि वह एक और युद्ध के डर से ईरान के सपोर्ट में लड़ाई में शामिल न हो.

Mar 02, 2026 07:35 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए

लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह के बॉर्डर पार से मिसाइलें दागने के बाद इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए. लेबनान पर हमले तब हुए जब इज़राइली सेना ने कहा कि उसने बॉर्डर पार करके इजराइल में आए एक प्रोजेक्टाइल को रोक लिया है. लेबनान के सरकारी अधिकारियों ने हिज़्बुल्लाह से अपील की थी कि वह एक और युद्ध के डर से ईरान के सपोर्ट में लड़ाई में शामिल न हो.

Mar 02, 2026 07:12 (IST)

US, Israel Attack Iran Live: इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर तेज किए हमले

इजरायल ने बनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना IDF ने बताया कि IDF पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है. हिजबुल्लाह ईरानी सरकार की तरफ से काम कर रहा है, इजराइली नागरिकों पर फायरिंग कर रहा है और लेबनान को बर्बाद कर रहा है. IDF सैनिकों ने ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के हिस्से के तौर पर ऐसी स्थिति के लिए तैयारी की है, और वे सभी मोर्चों पर होने वाली स्थिति के लिए तैयार हैं.

Mar 02, 2026 07:09 (IST)

US-Israel Strikes On Iran Live: इजरायल में ईरान कर रहा मिसाइल अटैक

ईरान लगातार इजरायल पलटवार कर रहा है.इजराइल के परदेस हन्ना के विज़ुअल्स में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान आसमान में इजराइली इंटरसेप्टर दिख रहे हैं.

Mar 02, 2026 07:05 (IST)

US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल में ईरान के कई कमाडंर मारे, लिस्ट भी जारी की

इजरायल के हमले में ईरान के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं. इजरायल ने इन कमांडरों की लिस्ट भी जारी की है. इजरायली सेना ने कहा कि यह ऑफिशियल है कि ईरान के आतंक के धुरी समूह के सभी बड़े आतंकवादी नेताओं का खात्मा कर दिया गया है.

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait से तेल-गैस लेकर भारत आए 2 जहाज | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon