क्या अमेरिका ने ईरान को दी केवल 3 दिन की मोहलत? व्हाइट हाउस ने कहा- 'ट्रंप जब चाहेंगे तभी जंग खत्म होगी'

Donald Trump extend US-Iran ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी 2 हफ्ते के सीजफायर को खत्म होने के ठीक पहले अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: अमेरिका-ईरान जंग पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट के अपडेट

US Iran War and Ceasefire: अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने यह साफ कर दिया है कि ईरान से जंग कबतक चलेगी, यह सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप ही तय करेंगे. ट्रंप ने इस समय ईरान के साथ युद्धविराम (सीजफायर) को एकतरफा बढ़ाया है, जबकि साथ ही होर्मुज के पास ईरानी बंदरगाहों और उससे जुड़े जहाजों पर सख्त नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखी है. ऐसे में कुछ रिपोर्ट सामने आई थी कि ट्रंप ने ईरान को केवल 3-5 दिन की मोहतल दी है ताकि वह 'एकजुट शांति प्रस्ताव' पेश कर सके. लेकिन अब व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि कि बातचीत के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं है और तेहरान पर आर्थिक दबाव जारी रहेगा. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा कि अमेरिका दो तरीकों (डुअल-ट्रैक अप्रोच) से काम कर रहा है- सैन्य हमलों को रोकते हुए आर्थिक और समुद्री पाबंदियों को और कड़ा किया जा रहा है.

प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने पत्रकारों से कहा, “राष्ट्रपति ने ईरान से प्रस्ताव पाने के लिए कोई पक्की डेडलाइन तय नहीं की है, जैसा कि आज कुछ रिपोर्टों में बताया गया है. आखिर में, डेडलाइन का फैसला सुप्रीम कमांडर (राष्ट्रपति) ही करेंगे.” उन्होंने साफ किया कि लड़ाई रोकने का मतलब ईरान पर दबाव कम करना नहीं है. उन्होंने कहा कि सैन्य और सीधे हमले के मामले में सीजफायर है, लेकिन ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी' जारी है, और असरदार व सफल नौसैनिक नाकाबंदी भी जारी है.

व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस नाकाबंदी से ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है. लेविट ने कहा, “हम इस नाकाबंदी के जरिए ईरान की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह जकड़ रहे हैं… वे रोज 500 मिलियन डॉलर का नुकसान झेल रहे हैं.”  उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान तेल भेज नहीं पा रहा है और पेमेंट बनाए रखने में भी असमर्थ है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या सीजफायर या नाकाबंदी अनिश्चित समय तक जारी रहेगी, तो लेविट ने साफ जवाब नहीं दिया. उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है, “जब उन्हें लगेगा कि यह अमेरिका और अमेरिकी लोगों के हित में है.”

ट्रंप के रुख का बचाव करते हुए, लेविट ने कहा कि अमेरिका के पास अभी बढ़त है. उन्होंने कहा, "इस समय सारे पत्ते राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ में हैं… ईरान बहुत कमजोर स्थिति में है.” उन्होंने यह भी कहा कि इस संकट के दौरान राष्ट्रपति के सार्वजनिक बयान बातचीत को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं. "अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप अपनी मांगों और लाल रेखाओं (रेड लाइन्स) को लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री को भी हटाया, ईरान जंग के बीच अमेरिकी सेना और सरकार में उथल-पुथल

Featured Video Of The Day
Bengal Elections First Phase Voting | TMC की सत्ता जारी या BJP की बारी? | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article