ईरान जंग की वजह से जापान के लोगों को काम पर हाफ-पैंट पहनकर क्यों जाना पड़ रहा?

US Iran war and Oil-Gas Crisis: जापान ने पिछले साल 1898 से अब तक की सबसे गर्म गर्मी देखी थी. अब ऊपर से मिडिल ईस्ट के कारण हुए तेल-गैस संकट ने परेशानी को और बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान जंग की वजह से हाफ पैंट में ऑफिस क्यों जा रहे ईरान के लोग (प्रतिकात्मक AI फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टोक्यो की मेट्रोपॉलिटन सरकार ने ऊर्जा बचाने के लिए कर्मचारियों को शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनने की अनुमति दी है
  • यह कदम मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण बढ़े हुए तेल और गैस खर्च के मद्देनजर उठाया गया है
  • कर्मचारियों को गर्मियों में टाई और कोट न पहनने के साथ शॉर्ट्स पहनने को प्रोत्साहित किया जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran war and Oil-Gas Crisis: ईरान जंग की वजह से जापान के सरकारी कर्मचारी शॉट्स और टी-शर्ट पहनकर काम पर जाने लगे हैं- पहली नजर में आपको लगेगा कि आखिर ये कैसे संभव है. लेकिन यकीन मानिए ऐसा ही है. जापान की राजधानी टोक्यो की मेट्रोपॉलिटन सरकार अपने कर्मचारियों को काम पर शॉर्ट्स (छोटे पैंट) पहनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि एयर कंडीशनर पर निर्भरता कम हो सके. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह कदम मिडिल ईस्ट की जंग के कारण तेल और गैस के बढ़े खर्च को देखते हुए उठाया गया है.

यह नया ड्रेस कोड जापान की “कूल बिज” नाम की ऊर्जा बचाने वाली योजना का नया रूप है. यह योजना 2005 में जापान के पर्यावरण मंत्रालय ने शुरू की थी. इसमें सरकारी कर्मचारियों को गर्मियों में टाई और कोट न पहनने के लिए कहा गया था. इसके बाद कुछ लोग ओकिनावा स्टाइल की कॉलर वाली टी-शर्ट पहनकर भी काम पर आने लगे थे.

अब मिडिल ईस्ट जंग बनी वजह

पूरी दुनिया की तरह जापान में भी मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण ऊर्जा की कमी का खतरा बढ़ गया है. इसी वजह से टोक्यो ने इस योजना को और आगे बढ़ाया है और इस महीने से कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनने की अनुमति दे दी है. एक टोक्यो अधिकारी ने, जिसने अपना नाम नहीं बताया, एएफपी को यह जानकारी दी. इस हफ्ते की शुरुआत में स्थानीय मीडिया में दिखाया गया कि टोक्यो सरकार के कुछ पुरुष कर्मचारी पहले से ही शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनकर काम कर रहे हैं.

टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके इस योजना का पूरा समर्थन कर रही हैं. उन्होंने ही करीब 20 साल पहले, जब वे पर्यावरण मंत्री थीं, तब “कूल बिज” अभियान शुरू किया था. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में पत्रकारों से कहा था कि इस गर्मी में हम आरामदायक कपड़े पहनने को बढ़ावा दे रहे हैं, जैसे पोलो टी-शर्ट, टी-शर्ट, स्नीकर्स और काम के हिसाब से शॉर्ट्स. उन्होंने यह भी बताया कि बिजली की सप्लाई और मांग की स्थिति काफी कठिन हो सकती है.

नई “कूल बिज” योजना में घर से काम (टेलीवर्क) को बढ़ावा देना और जल्दी काम शुरू करना भी शामिल है. बता दें कि जापान ने पिछले साल 1898 से अब तक की सबसे गर्म गर्मी देखी थी. अब जापान में 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान आम हो गया है. पिछले हफ्ते मौसम विभाग ने ऐसे खतरनाक गर्म दिनों के लिए एक नया नाम दिया है- “बहुत ही ज्यादा गर्म” या “कोकुशो” दिन.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भूकंप, सुनामी और अब जंगल की आग... जापान में कुदरत ने 4 दिन में कैसे कहर ढा दिया- PHOTOS

Featured Video Of The Day
खाड़ी में इंटरनेट काट देगा ईरान! अरब देशों में हड़कंप, भारत में भी हो जाएगा बंद?
Topics mentioned in this article