अमेरिका और ईरान में बड़ी जंग की तैयारी! ट्रंप ने 24 घंटे में भेजे 50 फाइटर जेट, दूसरा जंगी जहाज भी आ रहा

US Iran Military Tension: अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को जिनेवा में समझौते के लिए दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता हुई. ईरान का कहना है कि मार्गदर्शक सिद्धांतों पर सहमति बनी है जबकि अमेरिका का कहना है कि ईरान अभी भी लाल रेखा को स्वीकार नहीं कर रहा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
US Iran Military Tension: ईरान और अमेरिका में सैन्य तनाव जारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता चल रही है, लेकिन तनाव कम नहीं हो रहा है
  • अमेरिका ने मध्य पूर्व में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों सहित दो बड़े युद्धपोत तैनात किए हैं
  • ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में लाइव फायर ड्रिल कर अपनी सैन्य तैयारी और ताकत का प्रदर्शन किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran Military Tension: अमेरिका और ईरान में जंग न हो, इसकी तमाम कोशिशें की जा रही हैं. लेकिन सच्चाई तो यह है कि जिनेवा में बातचीत के बीच भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जो बातचीत हो रही है, वो सही दिशा में है या नहीं, उसपर भी दोनों देश एकमत नहीं दिख रहे हैं. ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह बातचीत में अमेरिका के साथ समझौते के लिए "मार्गदर्शक सिद्धांतों" पर सहमत हुआ है, ताकी संघर्ष को टाला जा सके. हालांकि दूसरी तरफ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान की सरकार ने अभी तक अमेरिका की उन सभी लाल रेखाओं को स्वीकार नहीं किया है, जिसे लांघा नहीं जा सकता. 

यह तो हुआ बातचीत के मोर्च पर तनाव. दूसरी तरफ दोनों देश एक दूसरे को सैन्य ताकत के बल पर धमका रहे हैं. एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आर्मी ने मध्य पूर्व में F-22s, F-35s, F-16s सहित 50 से अधिक लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं वहीं ईरानी सुप्रीम लीडर ने धमकी दी है कि वो जब चाहे मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी युद्धपोत को डुबो सकते हैं.

अमेरिका की तैयारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर अपना सैन्य तनाव कम करने की जगह उसे और बढ़ाते नजर आ रहे हैं. बता दें कि जनवरी के आखिर में ट्रंप ने अमेरिका के जंगी जहाज यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln carrier) और उसके साथ तमाम सहायक युद्धपोतों को मिडिल ईस्ट में भेज दिया था. फिर आज से पांच दिन पहले खबर आई थी कि अमेरिका ने एक और जंगी जहाज, यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड (USS Gerald R. Ford) और उसके सहायक युद्धपोतों को मिडिल ईस्ट में भेजने का आदेश दे दिया है.

इतना ही नहीं अब अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में 50 से अधिक लड़ाकू जेट भी तैनात किए हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि पिछले 24 घंटों में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों को इस क्षेत्र में ले जाया गया है. यह सब उस समय हो रहा था जब जिनेवा में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का दूसरा दौर चल रहा था.

स्वतंत्र फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा और सैन्य विमानन मॉनिटरों ने कई F-22, F-35 और F-16 लड़ाकू विमानों को क्षेत्र की ओर जाते हुए, कई हवाई ईंधन भरने वाले टैंकरों के साथ रिकॉर्ड किया, जो एक संकेत है कि इन विमानों को निरंतर संचालन के लिए तैनात किया जा रहा है.

ईरान भी दिखा रहा दमखम

ईरान ने भी अपनी सैन्य ताकत दिखानी शुरू कर दी है. इसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने "संभावित सुरक्षा और सैन्य खतरों" की तैयारी के लिए सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में जंग की तैयारियों की एक श्रृंखला शुरू की. हाल के हफ्तों में यह दूसरी बार था जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में लाइव फायर ड्रिल आयोजित की है. ईरानी राजनेताओं ने बार-बार तेल और गैस के लिए रणनीतिक मार्ग, जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने की धमकी दी है और अब इसे अस्थाई तौर पर ब्लॉक भी कर दिया है.

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी कि "दुनिया की सबसे मजबूत सेना को कभी-कभी ऐसा तमाचा पड़ सकता है कि वह अपने पैरों पर फिर से खड़ी नहीं हो सकेगी."

Advertisement

खामेनेई ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में चेतावनी दी कि खाड़ी में तैनात अमेरिकी युद्धपोत को डुबोया जा सकता है. उन्होंने कहा, "हम लगातार सुनते आ रहे हैं कि उन्होंने ईरान की ओर एक युद्धपोत भेजा है. युद्धपोत निश्चित रूप से एक खतरनाक हथियार है, लेकिन उससे भी ज्यादा खतरनाक वह हथियार है, जो इसे डुबो सकता है."

यह भी पढ़ें: युद्धपोत से भी ज्यादा खतरनाक वह हथियार... जिनेवा वार्ता के बीच खामेनेई की ट्रंप को धमकी

Featured Video Of The Day
Sahil Dhaneshra Death: Scorpio से स्टंट, 13 चालान और मौत! Sucherita Kukreti | Mic On Hai
Topics mentioned in this article