अमेरिका में ट्रंप के सांसद ने मुसलमानों की तुलना कुत्तों से की, माफी मांगना तो दूर- वही बात फिर दोहराई

यह पहली बार नहीं है जब रिपब्लिकन सांसद रैंडी फाइन ने सीमा लांघते हुए मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है. वो लगातार ऐसे विवादों में रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिपब्लिकन सांसद रैंडी फाइन ने मुस्लिम विरोधी बयान दिया (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रिपब्लिकन सांसद रैंडी फाइन ने मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान दिया, कहा कुत्तों और मुसलमानों में चुनाव आसान
  • फाइन के इस बयान पर डेमोक्रेट नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए उनका विरोध जताया
  • कैलिफोर्निया के गवर्नर और हाउस के अल्पसंख्यक नेता ने फाइन से इस्तीफा और पार्टी से कार्रवाई की मांग की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी यानी रिपब्लिकन के सांसद रैंडी फाइन की मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों पर बवाल खड़ा हो गया है. रैंडी फाइन ने रविवार को कहा था कि “कुत्तों और मुसलमानों में से किसी एक को चुनना हो, तो यह कोई मुश्किल फैसला नहीं है.” अब कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट के नेताओं ने इसपर कड़ी आलोचना की है और अपना विरोध जताया है.

यह पहली बार नहीं है जब फाइन ने सीमा लांघते हुए मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है. वो लगातार ऐसे विवादों में रहे हैं. इस बार भी उन्होंने आलोचना को खारिज कर दिया है और सोशल मीडिया पर अपने बयान को और दोहराया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस ने पिछले साल फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद फाइन को मुस्लिम विरोधी कट्टरपंथी बताया था.

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में फाइन ने कहा, “अगर हमें मजबूर किया जाए, तो हमारे लिए कुत्तों और मुसलमानों के बीच में से किसी एक को चुनना मुश्किल नहीं होगा.” खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 4.25 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement

बयान पर मचा है बवाल

कई बड़े डेमोक्रेट नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने फाइन से इस्तीफा देने की मांग की, जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीज ने फाइन को “इस्लामोफोबिक, घिनौना और बिना पछतावे वाला कट्टरपंथी” कहा है. जेफ्रीज ने यह भी कहा कि कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत रखने वाली रिपब्लिकन पार्टी को फाइन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

वहीं डेमोक्रेट सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्तेज ने कहा, “अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो इसका मतलब होगा कि इसे स्वीकार्य और सामान्य बना दिया गया.”

फाइन बार-बार ऐसी बाते करते हैं. उनने पुराने बयानों में अमेरिका से सभी मुसलमानों को बड़े पैमाने पर निकालने की मांग, मुसलमानों को “आतंकवादी” कहने और गाजा में फिलिस्तीनियों की भूख और मौत का मजाक उड़ाना भी शामिल है. मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि हाल के वर्षों में अमेरिका में इस्लामोफोबिया बढ़ा है. इसके पीछे सख्त इमिग्रेश पॉलिसी, श्वेत वर्चस्ववादी बयानों का चलन और इजरायल-गाजा युद्ध का अमेरिकी समाज पर पड़ा असर जैसे कई कारण हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गोमूत्र तो सबसे अच्छी दवाई है'... अमेरिका के YouTuber एलेक्स स्टेन ने उड़ाया हिंदुओं की आस्था का मजाक

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump के कमांडो ने ईरानी जहाज पर मचाई तबाही! TOUSKA जब्त | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article