बातचीत की तैयारी के बीच पाकिस्तान के नूर खान बेस क्यों पहुंचा अमेरिका वायु सेना का विमान?

इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली ईरान और अमेरिका की बातचीत से पहले शुक्रवार को यह अमेरिकी विमान नूर खान बेस पहुंचा है. ऐसे में माना जा रहा है कि बातचीत से पहले सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों को देखने के लिए यह विमान पाकिस्तान पहुंचा हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान के नूर खान बेस पहुंचा अमेरिकी वायुसेना का विमान.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत से पहले नूर खान एयरबेस पर अमेरिकी ट्रांसपोर्ट विमान दिखा.
  • अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता का अहम रोल निभाया है.
  • अमेरिकी विमान में प्रतिनिधिमंडल नहीं बल्कि सुरक्षा टीम और वाहन शामिल थे, जो वार्ता की तैयारियों के लिए आए थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद:

Iran US Talk in Islamabad: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत से पहले शुक्रवार को पाकिस्तान में नूर खान बेस की ओर US Air Force का एक ट्रांसपोर्ट विमान देखा गया. इस विमान के पिछले हिस्से पर "Charleston" लिखा हुआ था. मालूम हो कि 
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बुधवार को दो हफ्तों के सीजफायर के लिए एक समझौता हुआ है. इसके लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता की थी. अब इस युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में बातचीत होने की चर्चा है. जिसके लिए इस्लामाबाद में व्यापक तैयारियां की गई है. 

इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली ईरान और अमेरिका की बातचीत से पहले शुक्रवार को यह अमेरिकी विमान नूर खान बेस पहुंचा है. ऐसे में माना जा रहा है कि बातचीत से पहले सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों को देखने के लिए यह विमान पाकिस्तान पहुंचा हो. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के नूर खान बेस पर पहुंचे अमेरिकी विमान की यह तस्वीर सामने आई है.

डेलिगेशन के वाहन और सेफ्टी टीम को लेकर पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान

इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका और ईरान की बातचीत से पहले पाकिस्तान के नूर खान बेस पहुंचा अमेरिकी एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान C-17 Globemaster III है. खबरों के अनुसार इस विमान में पाकिस्तान आने वाले US प्रतिनिधिमंडल के लिए वाहन और सेफ्टी टीम थे. यह विमान अमेरिकी डेलिगेशन को लेकर नहीं पहुंचा है. बल्कि डेलिगेशन के पहुंचने से पहले केवल सहायक कर्मचारियों और वाहनों को लेकर पहुंचा है. 

पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली इस उच्च-स्तरीय US-ईरान शांति वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक दूसरे विमान से वाशिंगटन से उड़ान भर चुके हैं.

बातचीत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

इसमें अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य नेता शामिल होंगे. हालांकि ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. दूसरी ओर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस बातचीत को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है.

Advertisement

ईरान-अमेरिका बातचीत पर संशय के बादल

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली इन वार्ताओं पर अनिश्चितता के बादल छाए हैं. वार्ताकारों के आगमन को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर नाजुक संघर्ष-विराम को ठीक से लागू न कर पाने का आरोप लगा रहे हैं.

इस्लामाबाद में बातचीत को लेकर चल रही तैयारियां

इस्लामाबाद इन बेहद अहम वार्ताओं के लिए पूरी तरह तैयार है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन वार्ताओं में कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें ईरान का परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के रास्ते व्यापार का निर्बाध प्रवाह शामिल है.

यह भी पढ़ें - इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारियां जोरों पर, दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलेंगे या नहीं?

Advertisement

Featured Video Of The Day
BJP Bengal Manifesto | महिलाओं को 3 हजार, UCC और 7वां वेतनमान... बंगाल में BJP के कई बड़े वादे