यूएई ने भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट करने पर 19 भारतीयों सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश

संयुक्त अरब अमीरात ने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो क्लिप साझा करने के आरोप में 19 भारतीय समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संयुक्त अरब अमीरात ने भ्रामक और मनगढ़ंत वीडियो क्लिप शेयर करने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया
  • गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 19 भारतीय नागरिक शामिल हैं जिन्हें अदालत में त्वरित सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा
  • यह कार्रवाई फेक न्यूज और कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने क्षेत्रीय तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक और मनगढ़ंत वीडियो क्लिप शेयर करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘अमीरात समाचार एजेंसी' (डब्ल्यूएएम) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आरोपियों को त्वरित सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.

फेक न्‍यूज को रोकना मकसद
 

ताजा सूची में विभिन्न देशों के 25 लोग शामिल हैं, जिनमें 17 भारतीय हैं. यह सूची शनिवार को नामित किए गए 10 लोगों से अलग है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल थे और जिनकी गिरफ्तारी का आदेश पहले ही दिया जा चुका है. यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई डिजिटल मंच की सख्त निगरानी के बाद की गई है, जिसका उद्देश्य फर्जी जानकारी और कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री के प्रसार को रोकना है, जो सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने और सामान्य स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें :- खाली हाउसबोट, सूने बाजार... खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल

AI से बनाया नकली वीडियो

ईरान और US-इजरायल युद्ध के बीच जांच और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में पता चला कि आरोपी तीन समूहों में बंटे हुए थे और अलग-अलग गतिविधियों में शामिल थे. इनमें मौजूदा घटनाओं से जुड़े वास्तविक वीडियो क्लिप पोस्ट करना, एआई की मदद से नकली वीडियो बनाना, और सैन्य आक्रामकता करने वाले किसी देश की प्रशंसा करते हुए उसके नेतृत्व और सैन्य कार्रवाई का प्रचार करना शामिल है. यह कार्रवाई इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच की गई है.

ये भी पढ़ें :- ईरान से युद्ध के बीच वेस्ट बैंक में बसे फिलिस्तीनियों पर क्यों कहर बरसा रहा इजरायल? मौत के आंकड़े दे रहे गवाही

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article