चीन के पूर्वी तट पर Typhoon Muifa का खौफ, यात्री उड़ानें रद्द, 172 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मुइफा तूफान (Typhoon Muifa) हिनामनूर (Hinnamnoor) तूफान से कुछ समय बाद ही शंघाई (Shanghai) से टकरा रहा है. इससे शंघाई नौका सेवा बंद कर दी गई है और कुछ हिस्सों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.  

Advertisement
Read Time: 14 mins
शंघाई एयरपोर्ट पर मुइफा तूफान (Typhoon Muifa) के चलते सभी यात्री उड़ानें रद्द हो गई हैं ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

चीन (China) के शंघाई में दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टों (Shanghai International Airpots) पर सभी यात्री उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बुधवार को जानकारी दी है कि मुइफा तूफान ( Typhoon Muifa ) के चीन के घनी आबादी वाले पूर्वी तट से टकराने से पहले यह फैसला लिया गया है.  यह तूफान बुधवार को करीब शाम 7 बजे तट से टकराएगा. चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने यह जानकारी दी है. इससे शंघाई, ज़ीजियांग, जियांग्सू, फुजियान जैसे तटीय प्रांतों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बाढ़ आ सकती है. शंघाई में एशिया का सबसे बड़ा कमर्शियल बंदरगाह है.  

Advertisement

शंघाई एयरपोर्ट ग्रुप समय दोनों हवाईअड्डों पर समय फ्लाइट एडजेस्टमेंट को लेकर समय पर घोषणाएं करेगा. यह घोषणाएं तूफान के असर के अनुसार की जाएंगी. यह तूफान 172 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से  जोड़ीदार बंदरगाह निंगबो और ज़ोउशान के पास पहुंचेगा . यह कार्गो के मामले में दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाह हैं. 

मुइफा तूफान हिनामनूर (Hinnamnoor) तूफान से कुछ समय बाद ही शंघाई से टकरा रहा है. इससे शंघाई फेरी सर्विस बंद कर दी गई है और ज़ीजियांग के कुछ हिस्सों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.  

Advertisement

ज़ीजियांग के अधिकारियों ने आदेश दिया है कि सभी मछली पकड़ने वाली नौकाएं दोपहर तक तटों पर लौट आएं. तीन शहरों में स्कूलों को बंद किया गया है, नौका रास्तों को बंद किया गया है और सभी पर्यटन स्थलों को भी बंद किया गया है.  चीन के केंद्रीय मौसम विभाग ने बुधवार को इस साल पहली बार सबसे उच्च श्रेणी की तूफान चेतावनी ( Red Alert) जारी की है. साथ ही कहा है कि मुइफा तूफान के तट पर पहुंचने के साथ ही उसकी भीषणता बढ़ेगी.   
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
New Indian Laws: कई राज्य उठा रहे हैं नये क़ानूनों पर सवाल