ईरान के खिलाफ मदद न मिलने पर ट्रंप ने PM स्टार्मर का मजाक उड़ाया, UK के एयरक्राफ्ट कैरियर को भी बता दिया खराब

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान मुद्दे पर मदद को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का मज़ाक उड़ाया है. ट्रंप ने एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने को लेकर ब्रिटेन के रुख पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रंप ने स्टार्मर के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति का भी मजाक उड़ाया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ट्रंप ने ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर पर ईरान युद्ध में एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने को लेकर टालमटोल करने का आरोप लगाया
  • ट्रंप ने कहा कि कीर स्टार्मर ने युद्ध के दौरान तुरंत निर्णय लेने की बजाय अपनी टीम से बैठक करने की बात कही थी
  • ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिका का सबसे अच्छा सहयोगी मानते हुए युद्ध में सहयोग न देने पर असंतोष व्यक्त किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर का मजाक उड़ाते हुए उन पर युद्ध के दौरान एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने के मुद्दे पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में ईस्टर लंच के दौरान दिए गए भाषण में की. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन से युद्ध के दौरान मदद मांगी थी, लेकिन पीएम कीर ने फैसला लेने से पहले अपनी टीम से बात करने की बात कही. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने स्टार्मर से कहा था कि वह प्रधानमंत्री हैं और उन्हें इसके लिए टीम से पूछने की जरूरत नहीं है.

‘युद्ध तो तीन दिन में खत्म हो जाएगा'

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि कीर स्टार्मर ने कहा कि उनकी टीम अगले हफ्ते बैठक करेगी, जबकि उस समय युद्ध पहले ही शुरू हो चुका था. ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अगले हफ्ते तक तो युद्ध तीन दिन में खत्म हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिटेन को अमेरिका का सबसे अच्छा सहयोगी होना चाहिए था, लेकिन जंग के दौरान उसने अमेरिका का साथ नहीं दिया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन से कहा था कि उनके पास दो पुराने एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, क्या वे उन्हें भेज सकते हैं.

उन्हें हमारा सबसे अच्छा सहयोगी होना चाहिए था, पर वे नहीं थे. मैंने कहा, 'तुम्हारे पास दो पुराने, टूटे-फूटे एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, क्या तुम्हें लगता है कि तुम उन्हें यहां भेज सकते हो?' "'ओह, मुझे अपनी टीम से पूछना पड़ेगा.' "मैंने कहा, 'तुम प्रधानमंत्री हो, तुम्हें पूछने की ज़रूरत नहीं है.' "'नहीं, नहीं, नहीं, मुझे अपनी टीम से पूछना पड़ेगा. मेरी टीम को मीटिंग करनी है, हम अगले हफ़्ते मिल रहे हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

किंग चार्ल्स का जिक्र भी किया

अपने बयान में ट्रंप ने यह भी कहा कि ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स दो हफ्ते में अमेरिका आने वाले हैं और वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन इसके बावजूद ब्रिटेन से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिला. हालांकि व्हाइट हाउस ने इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया.

ये भी पढ़ें ; 'ईरान में मार गिराया गया अमेरिकी लड़ाकू विमान, तलाशी अभियान जारी', अमेरिकी अधिकारी ने की पुष्टि

फ्रांस और मैक्रों पर भी साधा निशाना

इसी भाषण में ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भी मजाक उड़ाया. उन्होंने मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को लेकर भी टिप्पणी की और मई 2025 के एक वायरल वीडियो का हवाला दिया, जिसे मैक्रों ने बाद में डिसइन्फॉर्मेशन कैंपेन का हिस्सा बताया था. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्रांस से खाड़ी क्षेत्र में मदद के लिए तुरंत जहाज भेजने का अनुरोध किया था. उन्होंने मैक्रों के कथित जवाब की नकल करते हुए कहा कि फ्रांस ने युद्ध जीतने के बाद मदद करने की बात कही.

Advertisement

NATO को बताया ‘पेपर टाइगर'

ट्रंप ने अपने बयान में NATO को लेकर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अगर कभी बड़ा युद्ध हुआ तो NATO मदद के लिए मौजूद ही नहीं रहेगा. ट्रंप ने NATO को ‘पेपर टाइगर' करार दिया. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप और उनके शीर्ष अधिकारी ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन को लेकर लगातार आलोचनात्मक रुख अपनाते रहे हैं.

ये भी पढ़ें : लड़ाई जारी रहेगी और सभी लक्ष्य हासिल किए जाएंगे...ईरान के खिलाफ जंग पर इजरायली पीएम

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग के बीच अमेरिका में सेना-सरकार में आई दरार? ईरान को फायदा?