वाशिंगटन के जिस होटल में हुई गोलीबारी, वहां चंद घंटे दिखाई गई थी ट्रंप-एपस्टीन की तस्वीरें, VIDEO

वाशिंगटन के होटल हिल्टन में हुई हाई-प्रोफाइल मीडिया जमावड़ों से ठीक एक से दिन पहले शहर के राजनीतिक माहौल में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. जिस होटल में आज गोलीबारी हुई, उसी होटल की दीवारों पर एपस्टीन-ट्रंप लिंक की तस्वीरें दिखाई गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आज हुई गोलीबारी से पहले हिल्टन होटल की दीवारों पर ट्रंप और एपस्टीन लिंक की तस्वीरें व दस्तावेज दिखाए गए.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी उनकी सुरक्षा में चूक का मामला बन गई है.
  • वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ट्रंप के कार्यक्रम से पहले एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था जो वायरल हो रहा है.
  • प्रदर्शनकारियों ने होटल की दीवार पर ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के संबंधों को दर्शाती तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन डीसी:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में गोलीबारी की घटना उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला बताया जा रहा है. वाशिंगटन स्थित होटल हिल्टन में हुई इस घटना के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है. हालांकि ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट ने हमलावर को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया. इस बीच अब यह जानकारी सामने आई कि इसी होटल में ट्रंप के कार्यक्रम से पहले भी एक बड़ा कांड हुआ था. इसका वीडियो भी सामने आया, जो वायरल हो रहा है. 

ट्रंप और एपस्टीन की दिखाई गई थी तस्वीरें

दरअसल वाशिंगटन के होटल हिल्टन में होने वाली हाई-प्रोफाइल मीडिया जमावड़ों से ठीक एक से दिन पहले शहर के राजनीतिक माहौल में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. वॉशिंगटन DC में प्रदर्शनकारियों ने हिल्टन होटल की बाहरी दीवार पर कई तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए, जो US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के संबंधों को दर्शाते थे.

ऑडियो में सुनाए जा रहे थे ईमेल

इन तस्वीरों में एपस्टीन से जुड़ी तस्वीरें और दस्तावेज शामिल थे, जिनके साथ एक ऑडियो भी चल रहा था. बताया जाता है कि इस ऑडियो में उनके ईमेल पढ़कर सुनाए जा रहे थे. सड़क के दूसरी ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो इमारत की बाहरी दीवार पर चल रहे इन नजारों को देख रही थी.

Advertisement

आज ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी

मालूम हो कि 24 अप्रैल को हुआ यह विरोध प्रदर्शन, सालाना 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' से ठीक पहले आयोजित किया गया था. अगले ही दिन यानि की आज 25 अप्रैल को वहाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना हुई. जिसने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी. 

यह भी पढे़ं - 'हमलावर के पास पावरफुल गन थी, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लगी गोली', वाशिगंटन फायरिंग पर क्या बोले ट्रंप

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग, भागते हुए हमलावर की EXCLUSIVE तस्वीर! | USA