माली में बड़े आतंकी हमले में रक्षा मंत्री की मौत, कई शहरों में धमाका; भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

माली में भारतीय दूतावास ने भी देश भर में सशस्त्र समूहों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद वहां रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • माली की राजधानी बामाको के पास काटी कस्बे में सशस्त्र आतंकी समूहों के हमले में रक्षा मंत्री की मौत हो गई
  • आतंकवादियों ने काटी, सेवारे, गाओ, किडाल और बामाको में सैन्य छावनी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है
  • माली सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज कर दिया है और देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बामाको:

माली की राजधानी बामाको के पास स्थित काटी कस्बे में सशस्त्र आतंकी समूहों के हमले में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो गई. सशस्त्र आतंकी समूहों ने शनिवार को देश भर के कई शहरों में हमले किए, जिनमें 16 लोग घायल हो गए. काटी स्थित कैमारा के आवास को भी निशाना बनाया गया, जिसमें रक्षा मंत्री और उनकी दूसरी पत्नी दोनों की मौत हो गई. सरकार ने मंत्री की मौत की पुष्टि है.

पश्चिम अफ्रीकी देश की सरकार ने एक बयान में कहा कि हमलों में काटी, सेवारे, गाओ और किडाल के सैन्य छावनी वाले कस्बों के साथ-साथ राजधानी बामाको को भी निशाना बनाया गया. घायलों, इनमें कई नागरिक और सैन्यकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

माली सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने रविवार को कहा कि शनिवार के हमलों के बाद किडाल, काटी और देश के अन्य हिस्सों में सशस्त्र आतंकवादी समूहों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है.

एक अलग बयान में, सेना ने कहा कि ये हमले देश की रक्षा प्रणाली को बाधित करने और भय एवं अराजकता फैलाने के उद्देश्य से किए गए थे. इसमें आगे कहा गया कि देश भर में सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया गया है, कर्फ्यू लगा दिया गया है, बड़े पैमाने पर गश्त तेज कर दी गई है और सुरक्षा खतरों के खिलाफ निगरानी बढ़ाने के लिए चौकियों को मजबूत किया गया है.

जनरल स्टाफ ने दोहराया कि माली सशस्त्र बल देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का भी आह्वान किया.

Advertisement

माली में भारतीय दूतावास ने भी देश भर में सशस्त्र समूहों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद वहां रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने का आग्रह किया है.

भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा, "माली के काटी और अन्य हिस्सों में हाल ही में हुई सुरक्षा संबंधी घटनाओं और हमलों की खबरों के मद्देनजर, बामाको स्थित भारतीय दूतावास माली में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अत्यधिक सतर्क रहें, पूरी सावधानी बरतें, घर के अंदर रहें और माली के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें." 

इसमें यह भी बताया गया है कि दूतावास, माली के अधिकारियों के समन्वय से, स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और आवश्यकतानुसार आगे की जानकारी जारी करेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: माली के कई शहरों में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े संगठनों और सेना में गोलीबारी, डर का माहौल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America