'अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें', ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें भारतीयों से अगले 48 घंटों में जहां हैं, वहीं रहने को कहा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के लगातार हमले जारी हैं.
PTI
तेहरान:

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां कुछ भी हो सकता है. ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं, ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी धमकी देते हुए कहा है कि आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है. इस बीच ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी की है और उन्हें जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी है. 

भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है कि लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए और सभी पावर प्लांट और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहना चाहिए.

एडवाइजरी में कहा गया है कि जो लोग दूतावास के बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें अंदर ही रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए.

ट्रंप बोले- आज रात सभ्यता खत्म हो जाएगी

डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.' 

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि 'हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है. 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा.'

उन्होंने यह धमकी तब दी है, जब होर्मुज स्ट्रेट खोलने और समझौता करने की डेडलाइन खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं. इससे पहले सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा था कि ईरान को एक रात में ही खत्म किया जा सकता है और वह रात मंगलवार की रात हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः क्या एक रात में ईरान को 'खत्म' कर सकते हैं ट्रंप? पूरी ताकत भी लगा दें तब भी क्यों है ऐसा नामुमकिन!

यह भी पढ़ेंः ट्रंप की धमकी के बाद एक्शन में अमेरिकी फाइटर जेट, USS अब्राहम लिंकन से भरी उड़ान, VIDEO

Featured Video Of The Day
Bengal में 90 लाख Voters कटे तो डिबेट में मच गई खलबली! देखिए Political बहस | Sucherita Kukreti