श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना (Navy) ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों (Fisherman) को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक अड़चन बन रहा है. 
कोलंबो:

श्रीलंकाई नौसेना (Navy) ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों (Fisherman) को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई. नौसेना ने बताया कि तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में गिरफ्तारियां की गईं. उसने कहा कि ये मछुआरे समुद्र में पानी के नीचे तल पर जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे थे. उसने कहा, ‘‘तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में 12 फरवरी की रात को एक अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछलियां पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली दो भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.''

EU के डर से नहीं झुकेगा Sri Lanka, विवादित PTA कानून में संशोधन को बताया ‘सबसे प्रगतिशील कदम'

श्रीलंकाई नौसेना ने इस महीने में तीसरी बार कथित रूप से श्रीलंकाई (Sri Lanka) जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की है. इससे पहले, नौसेना ने आठ फरवरी को भी कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा के अंदर मछलियां पकड़ रहे 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और मछली पकड़ने की उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया था. उसने एक फरवरी को 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था.

Sri Lanka के विदेश मंत्री मंत्री India यात्रा पर, निवेश और मछुआरों के मुद्दों पर होगी बात

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक अड़चन बन रहा है. श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और उनकी नौकाओं को जब्त कर लेने की कई कथित घटनाएं हुई हैं. श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच पाक जलडमरूमध्य पानी की एक संकरी पट्टी है, जहां मछलियां बहुतायत में मिलती हैं और दोनों देशों के मछुआरे वहां मछली पकड़ते हैं.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
NDTV Indian Of The Year Award 2025: Bhim Singh Bhavesh को मिला सोशल इम्पैक्ट ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड
Topics mentioned in this article