तुर्किए में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर गोलीबारी, एक आतंकी ढेर, 2 गिरफ्तार, हुई पहचान

तुर्किए के गृह मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया है और बताया है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है.  ये लोग इज्मित से किराए की गाड़ी में इंस्तांबुल आए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच बड़ी खबर आ रही है. तुर्किए के इंस्तांबुल शहर में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर तीन हमलावरों ने गोलीबारी कर दी. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की. इसमें एक हमलावर की मौत हो गई और दो हमलावर घायल हो गए. इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. तुर्किए के गृह मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया है और बताया है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. 

इससे पहले, इस घटना में तीनों हमलावरों के मारे जाने की खबर आई थी. लेकिन इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने मीडिया को बताया कि हमलावर लॉन्ग बैरल (लंबी नली) वाले हथियार लेकर आए थे. उनमें से एक मारा गया और दो को घायल स्थिति में गिरफ्तार कर लिया गया है. 

तुर्किए के इंटीरियर मिनिस्टर मुस्तफा सिफ्तसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि गोलीबारी की ये घटना इंस्तांबुल के बुयुकडेरे स्ट्रीट पर यापी क्रेडी प्लाजा ब्लॉक के बाहर हुई. उन्होंने बताया कि आतंकियों की पहचान कर ली गई है. ये लोग इज्मित से किराए की गाड़ी में इंस्तांबुल आए थे. 

मुस्तफा के मुताबिक, इन हमलावरों में से एक के संबंध एक धार्मिक संस्था से सामने आ रहे हैं. ये भी पता चला है कि हमले में दो भाई शामिल थे. इनमें से एक भाई का ड्रग्स जैसे अपराधों से संबंध रहा है. 

Advertisement

तुर्किए के हैबरतुर्क ब्रॉडकास्टर ने बताया कि हमला उस बिल्डिंग के बाहर हुआ, जहां पर इजरायल का वाणिज्य दूतावास स्थित है. हमलावर लंबी दूरी तक मार करने वाले घातक हथियार लेकर आए थे. हमलावरों ने इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस गोलीबाली से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. तुर्किये के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने बताया कि इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास गोलीकांड की जांच शुरू कर दी है. 

राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि कि हमले के वक्त तुर्की में कोई भी इजरायली डिप्लोमेट मौजूद नहीं था. इंस्तांबुल के कॉन्सुलेट जनरल और अंकारा स्थित दूतावास में इस समय कोई इजरायली राजनयिक नहीं है. गाजा युद्ध के मद्देनजर इजरायल ने अपने सभी राजनयिकों को पहले ही वापस बुला लिया है.  

Advertisement

देखें- ईरान युद्ध के बाद क्या इजरायल का अगला टारगेट तुर्की? जानिए कैसे बन रहे समीकरण

Featured Video Of The Day
Bengal में 90 लाख से ज्यादा Voters के नाम कट गए! EC की फाइनल लिस्ट जारी, TMC में हड़कंप | BREAKING
Topics mentioned in this article