परमाणु युद्ध की आशंकाओं के बीच एक्शन मोड में पुतिन, रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्च

क्रेमलिन ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के सामरिक परमाणु बल के अभ्यास की निगरानी की.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मास्को:

यूक्रेन के साथ परमाणु युद्ध के खतरों के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च किया है. 'क्रेमलिन' ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को मास्को के रणनीतिक प्रतिरोध बलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, जो परमाणु युद्ध के खतरों का जवाब देने के लिए तैनात रहता है. सरकारी टेलीविजन पर पुतिन को नियंत्रण कक्ष से अभ्यास की निगरानी करते हुए दिखाया गया है. वहीं 'क्रेमलिन' के बयान में कहा गया है कि अभ्यास में टीयू-95 लंबी दूरी के विमान भी शामिल किए गए हैं. 

इधर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से कहा कि यूक्रेन युद्ध में किसी भी पक्ष द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि "परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों के उपयोग की संभावना मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है." सिंह ने शोइगु से कहा, बातचीत और कूटनीति के माध्यम से युद्ध को तुरंत रोका जाए.

ये भी पढ़ें- 

वीडियो : यूक्रेन के हाईवे पर जब सेना के हेलीकॉप्टर से बाल बाल बची एक कार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengaluru vs Hyderabad Today Match: आंकड़ों के लिहाज से कौन है आज के मैच में भारी? | IPL 2026
Topics mentioned in this article