PM मोदी को इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान, 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से नवाजे गए

इजराइल की संसद ने भारत के प्रधानमंत्री को "नेसट अध्यक्ष पदक" से सम्मानित किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजराइल की संसद ने भारत के प्रधानमंत्री को कनेसट का सर्वोच्च सम्मान नेसट अध्यक्ष पदक से सम्मानित किया है.
  • यह सम्मान भारत के प्रधानमंत्री को प्राप्त होने वाला पहला नेसट अध्यक्ष पदक है जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.
  • नेसट अध्यक्ष पदक के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नेतृत्व और योगदान को विशेष मान्यता दी गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
येरूशलम:

इजराइल की संसद ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को "नेसट अध्यक्ष पदक" से सम्मानित किया. भारतीय प्रधानमंत्री मोदी यह पदक प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति होंगे. यह कनेसट का सर्वोच्च सम्मान है. भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए यह पदक प्रदान किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में से हैं जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों देशों से सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. 2018 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर प्रदान किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फ़िलिस्तीनी सम्मान है.

PM मोदी को फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर प्रदान किया था.

इजराइली संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने औपचारिक रूप से इजराइल को मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950 को. मैं 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति और हर उस परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिनका जीवन तबाह हो गया. हम आपके दर्द को समझते हैं, हम आपके शोक में आपके साथ हैं. भारत इस समय और भविष्य में भी पूरे दृढ़ विश्वास के साथ इजराइल के साथ खड़ा है.

'भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकों की हत्या को कोई भी कारण जायज नहीं ठहरा सकता. आतंकवाद को कोई भी चीज जायज नहीं ठहरा सकती. भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. हमें 26/11 मुंबई हमले और उनमें जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की याद है, जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे. आपकी तरह, हमारी भी आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति है, जिसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है.

ये भी पढ़ें :-  'हम आपका दर्द समझते हैं, भारत भी आतंकवाद से पीड़ित...' : इजरायली संसद में बोले PM मोदी

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद में PM Modi की एंट्री लगने लगे मोदी मोदी के नारे | #pmmodi