अमेरिका-ईरान जंग में 'चौधरी' बनने को तैयार पाकिस्तान, मुनीर नहीं ISI का यह अधिकारी ट्रंप की टीम से कर रहा बात

US Iran War and Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए 'सार्थक और निर्णायक वार्ता' की मेजबानी को लेकर उनका देश तैयार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War and Pakistan: अमेरिका-ईरान जंग में 'चौधरी' बनने को तैयार पाकिस्तान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता की मेजबानी के लिए उनका देश तैयार है
  • पाकिस्तान के रक्षा बल प्रमुख ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मध्यस्थता की भूमिका निभाने का अनुरोध किया है- रिपोर्ट
  • अमेरिका ने ईरान को 15 मांगों की सूची भेजी है, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से अपनी अपेक्षाएं बताई गई हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War and Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए 'सार्थक और निर्णायक वार्ता' की मेजबानी को लेकर उनका देश तैयार है. यह घोषणा मीडिया की उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये परोक्ष रूप से प्रयास कर रहे हैं.

शरीफ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पाकिस्तान पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के लिए जारी संवाद प्रयासों का स्वागत करता है और उनका पूरी तरह से समर्थन करता है, जो क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता के हित में है.' शरीफ ने पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका और ईरान की सहमति होने पर पाकिस्तान संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता की मेजबानी करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है तथा इसे अपने लिए सम्मान की बात मानता है.''

कुछ घंटों बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शरीफ की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर साझा किया. इससे पहले, विदेश कार्यालय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अटकलों से बचने और अमेरिकी एवं ईरानी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता स्थल के बारे में आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करने का आग्रह किया था.

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, 'पाकिस्तान अपनी नीति के अनुरूप, पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी में जारी संघर्ष के समाधान के लिए राजनयिक माध्यमों और प्रयासों के प्रति प्रतिबद्ध है.''

इस्लामाबाद में साथ बैठेंगे अमेरिका और ईरान?

युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने इस्लामाबाद को वार्ता के संभावित स्थल के रूप में बताया है. ब्रिटेन के अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स' के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का अनुरोध किया.

Advertisement

सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की थी कि अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित कर देगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में 'ईरान के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत' की है. ‘सीएनएन' के अनुसार, अमेरिका ने ईरान को 15 मांगों की एक सूची भेजी है, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से अपनी अपेक्षाओं का ब्यौरा दिया गया है.

सूत्रों के हवाले से ‘सीएनएन' की खबर में कहा गया, 'पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक उन अधिकारियों में शामिल हैं जो अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के संपर्क में हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान से 'कीमती गिफ्ट' पाकर खुश हुए ट्रंप, अमेरिका 3000 'धुरंधर' सैनिकों को उतारने की कर रहा तैयारी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Iran War: Trump के Blockade के फैसले से Saudi Arabia क्यों डरा? Red Sea में Oil Supply को खतरा
Topics mentioned in this article