'PoK कब्जे वाला इलाका है, आजाद कश्मीर नहीं', पाकिस्तान के इस नेता ने शहबाज सरकार को दिखाई आंख

अमान खान ने Pok में कारोबार का रास्ता खोले जाने का इशारा करते हुए कहा कि अगर सारे रास्ते खोल दिए जाए तो पाकिस्तानी हुकूमत मिन्नतें करती रह जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान में इन दिनों शहबाज सरकार के खिलाफ उबाल देखने को मिल रहा है. (NDTV इमेज)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीओके में जन आंदोलन के दौरान संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार अमान खान ने पाक को चुनौती दी
  • अमान खान ने स्पष्ट कहा कि PoJK न आजाद है और न विवादित, बल्कि यह कब्जे वाला इलाका है
  • जनसभा में हजारों लोगों ने अमान खान के बयान का जोरदार समर्थन करते हुए पाकिस्तान की नीतियों का विरोध किया

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के रावलकोट में चल रहे जन आंदोलन के बीच पाकिस्तान को खुली चुनौती दी गई है. आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार अमान खान ने पाक के आधिकारिक नैरेटिव को खुलेआम चुनौती दे डाली. सरदार अमान खान ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए शहबाज सरकार को दो टूक कह दिया कि पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि PoJK न तो आजाद इलाका है, न ही विवादित, बल्कि ये तो कब्जे वाला इलाका है.

PoJK पर कब्जा किया गया

सरदार अमान खान ने रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के दशकों पुराने दावे को सीधे तौर पर चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि PoJK  कोई विवादित इलाका नहीं है, इस पर कब्जा किया गया है. रैली में मौजूद हजारों लोगों ने उनके बयान का ज़ोरदार तालियों और नारों के साथ स्वागत किया. 

शहबाज सरकार को अमान खान ने दिखाई आंख

अमान खान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रावलकोट में 40 दिनों से ज्यादा समय से जन-आंदोलन चल रहा है. इस बयान को पाकिस्तान के उस नैरेटिव के लिए सीधा झटका माना जा रहा है, जिसमें PoJK को आजाद कश्मीर कहा जाता है. ये भी देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान की सरकार और सेना के अत्याचारों के खिलाफ आवाम एकजुट है. 

हमारा हक कोई छीन नहीं सकता

भीड़ के बीच खड़े अमन खान चीख-चीख कर कह रहे थे कि इस इलाके पर कब्जा हुआ है. और लोग तालियां बजाकर उनका समर्थन कर रहे थे. अमान खान ने कहा कि यहां के लोगों के पास अपनी आवाज उठाने का अधिकार है.  ये हमारा हक है जो कोई छीन नहीं सकता. उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि जीत से पहले ये जंग हरगिज खत्म नहीं होगी, भले की हम सभी मारे ही क्यों न जाएं. उन्होंने कहा कि ये हक और वजूद की जंग है जो खत्म नहीं होगी. 

Advertisement

शहबाज सरकार को खुली चेतावनी

अमान खान ने शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार आवाम से है और ये आवाम ही सरकार है. इसीलिए आवाम की बात माननी ही होगी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को चुनाव का मौका दिया जाएगा तो ही चुनाव होंगे वरना चुनाव नहीं होंगे. अमान खान ने यहां कारोबार का रास्ता खोले जाने का इशारा करते हुए कहा कि अगर सारे रास्ते खोल दिए जाए तो पाकिस्तानी हुकूमत मिन्नतें करती रह जाएगी. पाकिस्तान यह असलियत  जान ले और यह यही उनके मन में इस समय सबसे बड़ा डर है. उन्होंने बार-बार यही बात कही कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है, उस पर कब्जा किया गया है. बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोग अब खुलकर कह रहे हैं कि भारत के साथ व्यापार के रास्ता खोल दिए जाएं.

ये भी पढ़ें-असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश


Topics mentioned in this article
Pakistan Protest
Pok Protest Against Pakistan
Pok Protest Army Firing
Azad Kashmir
Pakistan News