आइस हॉकी टीम ने ट्रंप को दिया विंटर ओलंपिक गोल्ड मेडल, जवाब मिला- वापस नहीं कर रहा

विंटर ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली अमेरिकी मेंस आइस हॉकी टीम से ट्रंप की मुलाकात विवादों से अछूती नहीं रही. राष्ट्रपति ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण के लिए विमेंस आइस हॉकी टीम को भी इनवाइट किया था, लेकिन उसने न्योता ठुकरा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने मिलान विंटर ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली मेंस आइस हॉकी टीम से मुलाकात की
  • ट्रंप ने मजाक में टीम के एक प्लेयर से गोल्ड मेडल लेकर अपने गले में पहन लिया और बोले- अब वापस नहीं करूंगा
  • हालांकि ये मुलाकात विवादों में भी रही क्योंकि विमेंस आइस हॉकी टीम ने ट्रंप का इनविटेशन ठुकरा दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे नेता हैं, जो कब क्या कर बैठें, कोई नहीं जानता. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ऐसा ही दिलचस्प नजारा दिखा. मौका था, मिलान विंटर ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी अमेरिकी मेंस आइस हॉकी टीम की मुलाकात का. इस दौरान ट्रंप ने मजाक-मजाक में ऐसा काम कर दिया, जिस पर सबकी हंसी छूट गई. 

मेडल पहन ट्रंप बोले, वापस नहीं करूंगा

राष्ट्रपति के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से ठीक पहले हुई इस मुलाकात के दौरान आइस हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मेडल पहन रखे थे. इसी दौरान टीम के स्टार प्लेयर मैथ्यू टकाचुक ने अचानक ट्रंप से पूछ लिया कि क्या वो गोल्ड मेडल पहनना चाहते हैं. ट्रंप के हां करने पर मैथ्यू ने गले से मेडल उतारकर उनकी तरफ बढ़ा दिया. ट्रंप ने हंसते हुए मेडल लिया और अपने गले में पहन लिया, फिर चुटकी लेते हुए बोले- अब मैं इसे वापस नहीं करने वाला हूं.

मेडल के बदले पेन, प्लेयर ने दिया ऑफर

ट्रंप की इस बात पर ओवल रूम में हंसी के ठहाके गूंज उठे. मैथ्यू ने भी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कह दिया- डील. फिर हंसते हुए कहा कि ठीक है, इस मेडल के बदले मैं आपका एक पेन ले लूंगा. इस दौरान ट्रंप ने पहले तो मेडल को हाथ में लेकर देखा, फिर अपने गले में पहन लिया और तस्वीरें खिंचवाईं. राष्ट्रपति ने इसे कूल बताते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके गले में कभी ओलिंपिक गोल्ड मेडल सजेगा.

ऐतिहासिक जीत पर दिया था टीम को न्योता

अमेरिकी टीम ने मिलान विंटर ओलिंपिक के फाइनल में कनाडा को ओवरटाइम में हराकर 46 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस उपलब्धि पर ट्रंप ने पूरी टीम को व्हाइट हाउस में इनवाइट किया था. ओवल ऑफिस में जैक ह्यूजेस और डायलन लार्किन जैसे स्टार्स ने राष्ट्रपति की डेस्क के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचवाए.

देखें- ईरान पर हमला, टैरिफ की धमकी और भारत-पाक पर झूठा दावा... अमेरिकी संसद में ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें पढ़िए

Advertisement

महिला टीम को लेकर हुआ विवाद

हालांकि ट्रंप का ये इनविटेशन विवादों से अछूता नहीं रहा. राष्ट्रपति ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण सुनने के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली महिलाओं की आइस हॉकी टीम को भी इनवाइट किया था, लेकिन उसने न्योता ठुकरा दिया. माना जा रहा है कि टीम की खिलाड़ी ट्रंप की एक टिप्पणी को लेकर खफा हैं. 

ट्रंप और महाभियोग, ये है कहानी

रविवार को मेंस टीम के आइस हॉकी का ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद ट्रंप ने बधाई देते हुए टीम को व्हाइट हाउस में इनवाइट किया था. इस दौरान स्पीकर फोन पर ट्रंप ने कह दिया था कि हमें महिला टीम को भी लाना होगा, आपको पता है न? ट्रंप यहीं नहीं रुके, मजाक-मजाक में आगे कह दिया कि "मुझे लगता है कि ऐसा नहीं किया गया तो शायद मेरे ऊपर महाभियोग चला दिया जाएगा! हालांकि यूएसए हॉकी का कहना है कि ट्रंप के न्योते पर महिला टीम इसलिए नहीं आ पाई क्योंकि उसके पहले से प्रोग्राम शेड्यूल थे. 

Advertisement

ये भी देखें- डोनाल्ड ट्रंप ने फिर छेड़ा 'तीसरे कार्यकाल' का राग, 22वें संशोधन को लेकर छिड़ी नई बहस
 

Featured Video Of The Day
PM Modi In Israel: कैसे नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया PM मोदी वेलकम | Netanyahu