किम जोंग के बाद 13 साल की बेटी ही बनेगी अगली तानाशाह! नॉर्थ कोरिया से आया तस्वीरों वाला बड़ा सबूत

नॉर्थ कोरिया ने रूस के लिए लड़ने के लिए हजारों सैनिक भेजे हैं. साउथ कोरिया का अनुमान है कि इनमें से करीब 2,000 सैनिक मारे जा चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किम जोंग के साथ उनकी 13 साल की बेटी किम जू ऐ
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • किम जोंग ने उन सैनिकों के परिवारों के लिए बनाए गए नए फ्लैटों का उद्घाटन किया जो यूक्रेन युद्ध में मारे गए हैं
  • नॉर्थ कोरिया ने रूस के लिए हजारों सैनिक भेजे हैं, जिनमें से करीब दो हजार सैनिक मारे गए हैं- साउथ कोरिया
  • किम जोंग उन की बेटी को उत्तराधिकारी माना जा रहा है और वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में पिता के साथ हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने उन सैनिकों के परिवारों के लिए बनाए गए नए फ्लैटों का उद्घाटन किया है, जो रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मारे गए हैं. नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. इसकी तरफ से जारी तस्वीरों में किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ऐ के साथ नजर आ रहे हैं. खास बता है कि किम जू ऐ को ही किम जोंग का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. वो नॉर्थ कोरिया की अगली सुप्रीम लीडर बनने को तैयार हैं.

साउथ कोरिया और पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने रूस के लिए लड़ने के लिए हजारों सैनिक भेजे हैं. साउथ कोरिया का अनुमान है कि इनमें से करीब 2,000 सैनिक मारे जा चुके हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इसके बदले नॉर्थ कोरिया को रूस से आर्थिक मदद, सैन्य तकनीक और भोजन व ऊर्जा की आपूर्ति मिल रही है.

नॉर्थ कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी Korean Central News Agency ने बताया कि किम जोंग ने यहां भाषण देते हुए कहा कि फ्लैटों से भरी यह नई सड़क बताती है कि देश के बहादुर बेटे, जिन्होंने सबसे पवित्र चीजों की रक्षा के लिए अपनी सबसे कीमती चीज कुर्बान कर दी, हमेशा सम्मान के साथ याद किए जाएं.

नॉर्थ कोरिया की तरफ से सोमवार को जारी रिपोर्ट में रूस का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन पिछले हफ्ते किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सभी नीतियों और फैसलों का बिना शर्त समर्थन करने की बात कही थी.

न्यूज एजेंसी एएफफी की रिपोर्ट के अनुसार किम ने यह भी कहा कि मरने से पहले इन वीर शहीदों ने अपने मन में अपने परिवारों को एक समृद्ध देश में रहते हुए देखा होगा. Korean Central News Agency की ओर से जारी तस्वीरों में किम जोंग उन नए बने फ्लैट्स का निरीक्षण करते दिख रहे हैं. यह घर सेप्प्योल स्ट्रीट पर बनाए गए हैं. उनके साथ उनकी किशोर बेटी जू ऐ भी नजर आ रही हैं, जिन्हें उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने पिछले हफ्ते कहा था कि अब जू ऐ को साफ तौर पर उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा रहा है, क्योंकि वह अपने पिता के साथ कई अहम कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं. एक तस्वीर में किम जोंग उन एक शहीद सैनिक के परिवार के सदस्यों से सोफे पर बैठकर बात करते दिखते हैं, जबकि उनकी बेटी पीछे खड़ी है. दूसरी तस्वीरों में परिवार अपने नए फ्लैटों में बिजली-पानी जैसी सुविधाओं की जांच करते नजर आ रहे हैं.

यह कार्यक्रम प्योंगयांग के सबसे बड़े राजनीतिक आयोजन, पार्टी कांग्रेस, से पहले हुआ है, जो इस महीने के अंत में होने वाली है। हालांकि इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. सबकी नजर इस बात पर है कि किम जोंग उन इस कांग्रेस में देश की विदेश और घरेलू नीति को लेकर क्या दिशा तय करते हैं और क्या जू ऐ को कोई आधिकारिक पार्टी पद दिया जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: किम जोंग के बाद बेटी संभालेगी नॉर्थ कोरिया की कमान! दुश्मन देश को मिल गया बड़ा सुराग

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ समारोह में जाएंगे PM Modi?
Topics mentioned in this article