जापान के निहोन हिडानक्यो संगठन को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

जापानी संगठन 'निहोन हिडानक्यो' को इस बार का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
जापानी संगठन को शांति का नोबेल

जापान के संगठन निहोन हिडानक्यो को शांति के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. इस संगठन को ये सम्मान परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहीम छेड़ने के लिए दिया गया है. जानकारी के मुताबिक नॉर्वेजियन नोबेल समिति को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 286 उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे. पिछली बार यानी साल 2023 में ईरानी पत्रकार और ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था. 

नोबेल प्राइज के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया कि नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2024 का #NobelPeacePrize जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो को देने का फैसला किया है. हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम से बचे लोगों के इस जमीनी आंदोलन, जिसे हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है. उनको परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया बनाने के प्रयासों और गवाहों के बयानों के माध्यम से यह साबित करने के लिए शांति पुरस्कार मिल रहा है कि परमाणु हथियारों का फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | बंगाल में Yogi की दहाड़, 4 मई के बाद 'गुंडागर्दी' खत्म