अभूतपूर्व: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच मोसाद ने कहा- हम ईरानियों के साथ

Israel Strikes Iran: ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने को कहा है, जिन पर हमले की आशंका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
US-Israel Attacks Iran: हमले को लेकर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और फिर इजरायली पीएम नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज जारी किया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल, अमेरिका ने शनिवार सुबह ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू किए, जिसके समर्थन में मोसाद ने संदेश जारी किया
  • मोसाद ने फारसी, हिब्रू में संदेश पोस्ट कर ईरानी नागरिकों से सावधानी बरतने और फोटो-वीडियो साझा करने की अपील की
  • संदेश में मोसाद ने कहा कि वे ईरान को उसके गौरवशाली दिनों में वापस लाने के लिए ईरानियों के साथ हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए जाने के बाद, मोसाद ने एक सार्वजनिक संदेश जारी कर सैन्य अभियान का समर्थन किया और कहा कि यह कदम “ईरान को उसके गौरवशाली दिनों में वापस लाने” में मददगार साबित होगा. एजेंसी ने फारसी और हिब्रू में संदेश पोस्ट करते हुए ईरानी नागरिकों से सावधान रहने और अपने फोटो‑वीडियो साझा करने की अपील भी की.

फ़ारसी और हिब्रू में पोस्ट: “आप अकेले नहीं हैं”

जानकारी के अनुसार, N12 न्यूज का हवाला देते हुए मोसाद ने अपने ऑफिशियली सोशल मीडिया चैनलों पर फारसी और हिब्रू में संदेश पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि हम आपके साथ हैं, मिलकर हम ईरान को उसके गौरवशाली दिनों में लौटाएंगे, अपना ख़्याल रखें. संदेश में कहा गया कि “आप अकेले नहीं हैं.”

येे भी पढ़ें : Israel Attack Live: इजरायल-अमेरिका का पलटवार, ईरान पर दाग रहे मिसाइलें, एक गर्ल्स स्कूल में 5 छात्राओं की मौत

फारसी-भाषा टेलीग्राम चैनल लॉन्च

जानकारी के मुताबिक, यरूसलम पोस्ट के अनुसार मोसाद ने ईरानियों के लिए फारसी भाषा का एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है, जिससे हमलों से जुड़े अपडेट साझा किए जाएं. चैनल के एलान में एजेंसी ने कहा कि हमारे ईरानी भाई-बहनों, आप अकेले नहीं हैं. एजेंसी ने लिखा कि “हमने आपके लिए एक बेहद सुरक्षित और विशेष टेलीग्राम चैनल शुरू किया है; मिलकर हम ईरान को उसके गौरवशाली दिनों में लौटाएंगे.”

ये भी पढ़ें : 'हमें नहीं पता आगे क्या होगा?' ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने जारी किया वीडियो, मांगी मदद

फोटो–वीडियो साझा करने की अपील, सावधानी की नसीहत

एजेंसी ने ईरान के नागरिकों से अपील की कि वे आयतुल्ला अली हुसैनी खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामिक शासन के खिलाफ अपने ‘न्यायपूर्ण संघर्ष' से संबंधित फ़ोटो और वीडियो साझा करें. संदेश में यह भी जोड़ा गया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरानी नागरिक अपना ख़याल रखें और सावधान रहें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran WAR BREAKING: Ayatollah Khamenei के घर पर बहुत बड़ा हमला, EXCLUSIVE तस्वीर | War News
Topics mentioned in this article