जंगल, नदी-नाले और दुर्गम रास्ते... जिम करने के लिए इतनी दूरी तय करता है ये शख्स, हफ्ते में 4 दिन करता है वर्कआउट

आवा बताते हैं कि आने-जाने में ही उनके दिन के करीब दो घंटे से ज्यादा समय बीत जाता है. सोशल मीडिया पर जब उनका नाव चलाते हुए और जिम पहुंचने की जद्दोजहद का वीडियो वायरल हुआ, तो लोग उनके इस समर्पण को देखकर दंग रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जब इरादे फौलादी हों, तो फिर मंजिल में कितनी भी मुश्किलें आएं उन्हें पार किया जा सकता है. ब्राजील के 18 वर्षीय आवा पिन्हो की कहानी इस बात का जीता-जागता सबूत है. जहां लोग घर के पास वाले जिम जाने में भी आलस दिखाते हैं, वहीं आवा हर दिन 40 किलोमीटर का दुर्गम रास्ता तय कर कसरत करने पहुंचते हैं. उनका यह सफर किसी एडवेंचर फिल्म से कम नहीं है, जिसमें घने जंगल, उफनती नदियां और घंटों का पैदल रास्ता शामिल है.

आवा पिन्हो ब्राजील के पारा राज्य के सैंटारेम जिले में स्थित 'अल्टर डो चाओ' के पास एक नदी किनारे रहते हैं. अमेज़न रेनफॉरेस्ट के बीच बसे अपने घर से शहर के बड़े जिम तक पहुंचना उनके लिए रोजाना की एक जंग है.

आवा ने यह सब तब शुरू किया जब वह बहुत ज्यादा दुबले-पतले थे और खुद को बदलना चाहते थे. शुरुआत में उन्होंने घर पर ही पानी की भरी हुई बोतलों से वर्कआउट करना शुरू किया, लेकिन जब बॉडी बनाने की भूख बढ़ी, तो उन्होंने शहर के जिम का रुख करने का फैसला किया.

नाव, पैदल रास्ता और बस से सफर

बीबीसी के रिपोर्ट के मुताबिक, आवा के जिम तक पहुंचने का रास्ता काफी जटिल है. सफर की शुरुआत नाव से होती है. इसके जरिए वह नदी पार करते हैं. इसके बाद उन्हें घने जंगलों में पैदल चलना पड़ता है ताकि वह बस स्टॉप तक पहुंच सकें. लेकिन संघर्ष यहीं खत्म नहीं होता. बस मिलने के बाद उन्हें एक घंटे का लंबा सफर तय करना पड़ता है, तब जाकर वह सैंटारेम के उस बड़े जिम में पहुंच पाते हैं जहां वह अपनी ट्रेनिंग करते हैं.

आवा बताते हैं कि आने-जाने में ही उनके दिन के करीब दो घंटे से ज्यादा समय बीत जाता है. सोशल मीडिया पर जब उनका नाव चलाते हुए और जिम पहुंचने की जद्दोजहद का वीडियो वायरल हुआ, तो लोग उनके इस समर्पण को देखकर दंग रह गए.हफ्ते में चार दिन वह इसी नियम का पालन करते हैं और एक दिन भी मिस नहीं करते हैं.

Advertisement

जिम मालिक ने दिया खास तोहफा

आवा के इस अटूट जुनून की कहानी जब जिम के मालिक तक पहुंची, तो वह भी खुद को रोक नहीं पाए. वह खुद आवा के घर गए और उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें एक साल की फ्री मेंबरशिप गिफ्ट की.

अब आवा को फीस की चिंता किए बिना अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देने की पूरी आजादी है. जिम के मालिक का मानना है कि आवा की कहानी उन लोगों के लिए सबक है जो तमाम सुविधाओं के बावजूद मेहनत करने से कतराते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का ये शख्स बीस साल से सांपों से कटवा रहा, अब खून ही बन गई दवा...जानें कैसे?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Falta Seat के सभी 285 बूथों पर होगा पुनर्मतदान! EC का बड़ा एक्शन, TMC उम्मीदवार पर गंभीर आरोप | BJP
Topics mentioned in this article