मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकडिया परिवार की मौतों के मामले में तरबूज में कोई मिलावट नहीं मिली है. FDA जांच में पाया गया कि परिवार को मौत का कारण बने तरबूज में किसी भी प्रकार की मिलावट या जहरीला रसायन नहीं था. नवी मुंबई की सबसे बड़ी मंडी में तरबूज की कीमतें गिर गईं और ग्राहकों ने डर के कारण तरबूज खरीदना बंद कर दिया था.