ईरान-इजरायल-अमेरिका-रूस-यूक्रेन जंगों के बीच किम को युद्ध का इंतजार, अब क्रूज मिसाइलें दागीं

पिछले साल जून में उत्तर कोरिया ने एक और 5,000 टन का विध्वंसक पोत, कांग कोन लॉन्च किया था. सियोल के रक्षा श्वेत पत्र के अनुसार, "चोए ह्योन श्रेणी" के विध्वंसक पोत के विकास से पहले, उत्तर कोरिया का सबसे उन्नत युद्धपोत 1,500 टन का फ्रिगेट था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्रूज मिसाइल टेस्ट के समय किम खुद मौजूद रहे.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने नए 5,000 टन के विध्वंसक पोत से क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया
  • चोए ह्योन श्रेणी के विध्वंसक पोत को देश की समुद्री रक्षा का नया प्रतीक और रणनीतिक हथियार माना जा रहा है
  • उत्तर कोरिया का तीसरा विध्वंसक पोत अक्टूबर तक नाम्पो शिपयार्ड में पूरा होने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने अपने नए नौसैनिक विध्वंसक पोत से क्रूज मिसाइलों का टेस्ट किया है. ये विध्वंसक अभी सेना में कमिशन किया जाना है. सियोल की समाचार एजेंसी योनहाप ने उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) का हवाला देते हुए बताया कि किम ने देश के पश्चिम में स्थित बंदरगाह शहर नाम्पो के एक शिपयार्ड से विध्वंसक पोत चोए ह्योन से समुद्र से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के लॉन्च का निरीक्षण किया.

समुद्र में किम की बड़ी तैयारी

किम ने बुधवार को विध्वंसक पोत से समुद्र से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के टेस्ट को नए युद्धपोत की क्षमताओं का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.  किम ने इस विध्वंसक को अपने देश की समुद्री रक्षा का एक नया प्रतीक बताया है.  उन्होंने कहा, "ये सभी सफलताएं हमारी समुद्री संप्रभुता की रक्षा में एक आमूलचूल परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करती हैं." योनहाप ने बताया कि उत्तर कोरिया "रणनीतिक" हथियारों का जिक्र करके यह संकेत दे रहा है कि उसके पास परमाणु क्षमता है.

किम ने दो दिनों (मंगलवार और बुधवार) तक शिपयार्ड का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने चोए ह्योन का निरीक्षण किया, जो उत्तर कोरिया में निर्माणाधीन 5,000 टन के "चोए ह्योन-श्रेणी" विध्वंसक जहाजों की नई सीरिज का प्रमुख जहाज है. उत्तर कोरिया ने अपनी नौसैनिक शक्ति बढ़ाने के प्रयासों के तहत अप्रैल 2025 में 5,000 टन के बहुउद्देशीय विध्वंसक जहाज चोए ह्योन का अनावरण किया था.

तीसरा विध्वंसक अक्टूबर तक

पिछले साल जून में उत्तर कोरिया ने एक और 5,000 टन का विध्वंसक पोत, कांग कोन लॉन्च किया था. सियोल के रक्षा श्वेत पत्र के अनुसार, "चोए ह्योन श्रेणी" के विध्वंसक पोत के विकास से पहले, उत्तर कोरिया का सबसे उन्नत युद्धपोत 1,500 टन का फ्रिगेट था. केसीएनए के अनुसार, नाम्पो शिपयार्ड में निर्माणाधीन तीसरे विध्वंसक पोत के सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की स्थापना वर्षगांठ (अक्टूबर) तक पूरा होने की उम्मीद है.

किम सोशल मीडिया पर भी छाये

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (केसीएनए) के माध्यम से अमेरिका और इजरायल की निंदा करते हुए इसे "अवैध आक्रमण" और "संप्रभुता उल्लंघन का एक घृणित रूप" बताया. उसने हाल ही में अमेरिका के सहयोगी दक्षिण कोरिया को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी.

Advertisement

उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ वर्षों में रूस और चीन दोनों के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. जाहिर है उत्तर कोरिया पर हमला होने पर रूस और चीन भी मैदान में आ सकते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक मीम चल रहा है कि किम एक बच्चे हैं, जिनके पास खिलौने (हथियार) तो बहुत हैं, लेकिन कोई भी उनके साथ खेलने (युद्ध) को तैयार नहीं है. 

Featured Video Of The Day
Bihar Political News: बिहार में बीजेपी का सीएम बन सकता है | Nitish Kumar | BJP | JDU | News
Topics mentioned in this article