'तब मैं एक बच्ची थी', Epstein के जुल्मों की शिकार महिला ने वीडियो में बताया कैसे बनी शिकार

आमतौर पर एप्सटीन के बारे में सुनकर ये लगता है कि वो लड़कियों को ऑफर करता होगा और लड़कियां उसके लिए गंदे काम करने लगती होंगी. मगर जेफरी बॉलीवुड के परंपरागत विलेन की तरह था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Teala Davies को आज भी न्याय का इंतजार है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जेफरी एप्सटीन ने लड़कियों को सप्लाई कर दुनिया के कई शक्तिशाली नेताओं और उद्योगपतियों से संबंध बनाए थे
  • टेला डेविस ने बताया कि 17 साल की उम्र में एप्सटीन ने उसे अपनी आलीशान जिंदगी के जाल में फंसाया था
  • एप्सटीन ने टेला का शोषण किया और उसे विभिन्न स्थानों पर बूढ़े हवसियों के सामने मजबूर किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जेफरी एप्सटीन (Jeffrey Epstein) का नाम बार-बार इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, ये दुनिया का सबसे महंगा लड़कियां का सप्लायर था. इसने लड़कियों को सप्लाई कर ही दुनिया के कई देशों के राजा-रानियों, नेताओं और उद्योगपतियों से संबंध बना लिए. लड़कियां इन अधेड़ और बूढ़े लोगों की हवस को मिटातीं जाती थीं और बदले में एप्सटीन अरबों डॉलर का साम्राज्य बनाता जा रहा था. कुछ लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और इसके पाप का घड़ा फूटा. आखिरकार जेल में इसने आत्महत्या कर ली.

एपस्टीन की मौत के बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. मगर यहां बात हो रही है उस लड़की की, जिसने जेफरी एप्सटीन के खिलाफ बगावत की और वो जेल तक पहुंचा. इस लड़की का नाम Teala Davies है. आमतौर पर एप्सटीन के बारे में सुनकर ये लगता है कि वो लड़कियों को ऑफर करता होगा और लड़कियां उसके लिए गंदे काम करने लगती होंगी. मगर जेफरी बॉलीवुड के परंपरागत विलेन की तरह था. ऐसा Teala Davies की आपबीती से लगता है. Teala Davies ने इस बारे में बताया था कि कैसे वो एपस्टीन के जाल में फंसी.

Teala Davies का Video सुनें

Teala Davies ने बताया कि वो तब 17 साल की थी जब एपस्टीन से मिली. उसने उसे बड़े प्यार से अपनी आलीशान जिंदगी के जाल में फंसाया. उसकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए उसे सपने दिखाए. सबसे पहली मुलाकात में उसने Teala Davies को हेलीकॉटर में बैठाकर अमेरिका की सैर कराई. 17 साल की टेला को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सपनों को पूरा करने वाला एपस्टीन उसके साथ आगे क्या करने वाला है. टेला को वो एक से बढ़कर एक ऐशो-आराम कराता रहा और चंद दिनों बाद उसका रेप कर दिया. इसके बाद लगातार वो उसका शोषण करता रहा. उसके शरीर को नोचता-खसोटता. जब उसे लगा कि टेला अब टूट चुकी है तो फिर उसे बाजार के हवाले कर दिया.

पहले घर में फिर बाहर भेजने लगा

टेला ने बताया कि पहले एपस्टीन ने उसे अपने घर पर ही अपने मेहमानों के सामने परोसा. जब उसे इत्मीनान हो गया कि टेला इन सब बातों की आदि हो चुकी है या रजामंद हो चुकी है तो न्यूयॉर्क, मैक्सिको, फ्लोरिडा के वर्जिन आईलैंड्स पर भेजने लगा. वो उसे वस्तु की तरह इस्तेमाल करने लगा और हर किसी के सामने परोसने लगा. टेला को बूढ़े हवसी लोगों के सामने भेजा जाता और गंदे काम करने पर मजबूर कर दिया जाता. टेला बताती हैं कि वो महज 17 साल की थीं और वो इस तरह की गंदगी से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने के लिए बहुत छोटी थी. उम्र के साथ जब टेला को एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी बात दुनिया के सामने रखी और तब जाकर एपस्टीन पर कानून का शिकंजा कसा. उसे सुसाइड पर मजबूर होना पड़ा, मगर वो नामचीन और सफेदपोश आज भी समाज में इज्जदार बने हुए हैं, जिन्होंने टेला जैसी बच्चियों के साथ गंदे काम किए.

ये भी पढ़ें-

Epstein Files: हॉट टब में बिल क्लिंटन और डायरी में डोनाल्ड ट्रंप का नाम, एपस्टीन की 'डार्क फाइल' से दुनिया हैरान!

Advertisement

एपस्टीन फाइल्स से किसने गायब की थीं ट्रंप की तस्वीरें? सवाल उठे तो वेबसाइट पर फिर से हुए अपलोड

एपस्टीन फाइल्स पार्ट 2: एलन मस्क से लेकर एक देश के राजकुमार तक का जिक्र

Featured Video Of The Day
Penguine का दावा- नहीं छपी Retired Gen. Naravane की किताब..Rahul Gandhi पर हुई FIR | Parliament