इजरायली हमलों के बाद अंधेरे में डूबी ईरानी राजधानी, तेहरान के कई जिलों में बिजली गुल

इजरायली हवाई हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान और करज के कई बड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को निशाना बनाने से कई प्रमुख हिस्से पूरी तरह अंधेरे में डूब गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेहरान के कई इलाकों में हालिया इजरायली हवाई हमलों के बाद बिजली गुल होने की खबर है
  • बिजली के बुनियादी ढांचे पर हमलों से तेहरान और अल्बोर्ज़ में बिजली आपूर्ति बाधित हुई
  • परचिन पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क पर हमले के कारण तेहरान के कई जिलों में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान-इजरायल के बीच जंग काफी खतरनाक होती जा रही है. दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर खबर है कि इजरायली हवाई हमलों के बाद तेहरान के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है. इस पर अभी तक ईरानी सेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में तेहरान के इलाकों की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें वहां अंधेरा छाया हुआ है.

तेहरान के कई इलाकों में ब्लैकआउट

ईरानी मीडिया के अनुसार,हालिया इजरायली हवाई हमलों के बाद तेहरान के कुछ हिस्सों में बिजली गुल होने की रिपोर्ट दी है. ईरानी राजधानी में हुए इन ताजा हमलों पर IDF या अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि देश के बिजली के बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के बाद, तेहरान और अल्बोर्ज़ के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है. ईरान के करज शहर में भी बिजली सप्लाई ठप होने की खबरें हैं. तेहरान के दक्षिणी हिस्से में बिजली कटौती हुई है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि परचिन पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क पर हुए एक हमले के बाद, तेहरान के कई जिलों में बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई है. इसमें जिला 4, 7, 11, 13 और 14 शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, केमिकल लीक की चेतावनी, लोगों से घरों की खिड़कियां बंद रखने की अपील

Advertisement

बता दें कि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने आरोप लगाया है कि कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद अमेरिका 'चुपके से' जमीनी अभियान की साजिश रच रहा है.गलीबाफ ने कहा, 'वो सार्वजनिक तौर पर बातचीत और संवाद के संदेश भेजते हैं, जबकि गुप-चुप तरीके से जमीनी हमले की योजना भी बना रहे हैं.' संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कहा कि उनकी सेना अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर आने का इंतजार कर रही है और उन्हें कड़ा जवाब देगी। ईरानी फोर्स पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में 2500 अमेरिकी मरीन की तैनाती से तनाव बढ़ा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शान से लहराता तिरंगा और भारत माता की जयकार... भारतीय जहाजों ने कुछ ऐसे होर्मुज को किया पार, VIDEO

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहा विपक्ष: CM Yogi | BJP | Congress |NDTV India