'अबकी बार तेल 140 के पार...', ईरान ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम, कच्चे तेल के दाम बढ़ने की चेतावनी

गालिबाफ ने ट्रंप के इस सुझाव का भी मजाक उड़ाया कि ज़्यादा तेल जमा होने से ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को परमानेंट नुकसान होने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

US Iran Blockade: अमेरिका और ईरान की बीच जारी युद्धविराम और समझौते के बनने-बिगड़ने की कड़ी में अब ईरानी नेता ट्रंप का मजाक उड़ा रहे हैं. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने तेल की बढ़ती कीमतों और वॉशिंगटन की 'ब्लॉकेड थ्योरी' को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया.

गालिबाफ ने अपने X अकाउंट पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर US ब्लॉकेड की वजह से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई हैं. गालिबाफ ने कहा, “अब ये 140 के पार जाएगा. इश्यू (ब्लॉकेड के साथ) थ्योरी नहीं है, यह माइंडसेट है."

गालिबाफ ने ट्रंप के इस सुझाव का भी मजाक उड़ाया कि ज़्यादा तेल जमा होने से ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को परमानेंट नुकसान होने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा.

Advertisement

ट्रंप के दावों का बनाया मजाक

ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज़ पर कहा था,"होता यह है कि वह लाइन अंदर से, मैकेनिकली और धरती के अंदर, दोनों तरह से फट जाती है. कुछ ऐसा होता है कि यह बस फट जाता है. वे कहते हैं कि ऐसा होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं. और जब यह फटता है, तो आप इसे कभी भी वैसा नहीं बना सकते जैसा यह था."

गालिबाफ ने उस इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा, "तीन दिन हो गए, कोई कुआं नहीं फटा. हम इसे 30 तक बढ़ा सकते हैं और यहां कुएं का लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: ममदानी का दिल अब भी हिंदुस्तानी! ब्रिटेन के राजा के सामने रखी मांग- 'भारत का कोहिनूर वापस कीजिए'

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: EXIT POLL में किसकी सरकार? BJP | TMC Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article