इजरायली हमले से ईरान आगबबूला, सऊदी, कतर, कुवैत, UAE सहित 7 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

Israel Iran War: ईरान इन देशों में अमेरिका के बेस को निशाना बना रहा है. हमलों की तस्वीरें डरा देने वाली हैं. तेज धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं. राहगीरों ने इन हमलों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी की हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US-Israel Iran War News: ईरान ने अन्य देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों को बनाया निशाना.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने मिडल ईस्ट में अमेरिका के सात सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है
  • कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और अबू धाबी में अमेरिकी नौसैनिक अड्डों को निशाना बनाया गया है
  • धमाकों की आवाजें सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के शहरों में भी सुनाई दी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Israel Iran War: इजरायल के बाद अमेरिका के खिलाफ भी ईरान ने जंग छेड़ दी है. मिडल ईस्ट में अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों को ईरान ने निशाना बनाया है. धमाके ऐसे कि देखने वालों की रूह कांप जाए. हर तरफ धमाकों की आवाजें और आग की लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है. धमाकों की गूंज सऊदी, कतर से यूएई तक सुनाई दे रही है. ये हमले ईरान ने अपने ऊपर हुए हमलों पर पलटवार कर किए हैं. ईरान ने कतर, बहरीन और कुवैत जैसे सात देशों पर हमला किया है. इजरायल तो पहले से ही ईरान के निशाने पर है. देश में हर तरफ सायरनों की गूंज सुनाई दे रही है. 

ये भी पढे़ं- ईरान का इजरायल पर जवाबी मिसाइल हमला, इजरायली शहरों में गूंज उठे सायरन 

ईरान इन देशों में अमेरिका के बेस को निशाना बना रहा है. हमलों की तस्वीरें डरा देने वाली हैं. तेज धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं. राहगीरों ने इन हमलों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी की हैं. ईरान ने जिन देशों को निशाना बनाया है उनमें कतर, बहरीन कुवैत,सऊदी, जॉर्डन और दुबई, अबू धाबी शामिल हैं. हमले के वीडियो बहुत ही भयावह हैं. इनमें आग के गुबार और धुएं को साफ देखा जा सकता है.

Advertisement

ईरान ने अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. जानकारी के मुताबिक ईरान ने इन देशों में अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है. बहरीन की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मिसाइल हमला आइलैंड किंगडम में US नेवी के पांचवीं फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर  किया गया है. इस बीच अमेरिका और इजरायल की मिसाइल ने तब्रीज़ में ईरान के मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया है. 

दोहा और रियाद में भी सुनाई दीं धमाकों की आवाजें

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी, कतर के दोहा और सऊदी अरब के रियाद में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गईं. इस हमले के तुरंत बाद इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया, इससे मध्य पूर्व एक नए संघर्ष में उलझ गया है.अबू धाबी के दो लोगों ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्होंने धमाकों की आवाजें सुनीं. एएफपी के मुताबिक, , दोहा और रियाद में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इन हमलों के बाद दोहा में एयरबेस को बंद कर दिया गया है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delh Palam Fire News: मां को बचाने के लिए खूब लड़ी हिमांशी! दोनों जिंदा जले, रुला देगी कहानी