20 days ago

Iran-Israel War Live: ईरान-इजरायल जंग थमने का नाम नहीं ले रही. मिडिल ईस्ट में संकट अब तक बरकरार है. अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहे हैं. ईरान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. ईरान खाड़ी देशों में इज़रायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है.वहीं इजरायल और अमेरिका भी ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों से होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है, जो कि वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है. वहीं तनाव के बीच UAE ने अपना एयरस्पेस एहतियातन बंद कर दिया है. ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें.

ये भी पढ़ें-  होर्मुज से भारतीय जहाज पास कराने के बदले अपने जब्त टैंकर वापस मांग रहा ईरान: रायटर्स सूत्र

ये भी पढ़ें-  हॉर्मुज स्ट्रेटः राष्ट्रपति ट्रंप को इस तेल लाइफलाइन को दोबारा खोलना मुश्किल क्यों लग सकता है?

IRAN-ISREL AND US WAR LIVE...

Mar 18, 2026 00:04 (IST)

ईरान युद्ध से हुए नुकसान की झलक दिखा रही हैं सैटेलाइट तस्वीरें

ईरान युद्ध से हुई तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें जारी होना शुरू हो गई हैं. इन तस्वीरों में एक ईरानी बंदरगाह पर जलते हुए जहाज और एक अमेरिकी बेस पर तबाह हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं.

ये तस्वीरें सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी 'Planet Labs PBC' से मिली हैं. Planet Labs ने अपनी तस्वीरों को सार्वजनिक करने में दो हफ्तों की देरी की है. कंपनी ने इसकी वजह यह चिंता बताई है कि उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल दुश्मन ताकतों द्वारा किया जा सकता है.

Mar 18, 2026 00:00 (IST)

होर्मुज जलडमरूमध्य में मित्र देशों के जहाजों की जांच कर रहा ईरान

मंगलवार को डेटा ट्रैकर्स से पता चला कि ईरान मध्य पूर्व युद्ध के कारण बंद पड़े महत्वपूर्ण व्यापारिक जलमार्ग होर्मुज से गुजरने के लिए मित्र देशों के जहाजों का चयन कर रहा है. तेहरान की सेनाओं ने इस जलमार्ग को बंद कर दिया है. लेकिन समुद्री खुफिया फर्म विंडवर्ड ने मंगलवार को एक विश्लेषण रिपोर्ट में बताया कि कम से कम पांच जहाज 15 और 16 मार्च को ईरानी जलक्षेत्र से होते हुए जलडमरूमध्य से बाहर निकले.

Mar 17, 2026 23:07 (IST)

NATO देशों की मदद की न तो कोई जरूरत है और न ही कोई इच्छा...जंग के दौर में साथ की आस में खफा ट्रंप का बयान | trump nato iran israel us war statement military operation

ईरान के खिलाफ अमेरिका‑इजरायल सैन्य अभियान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि NATO सहयोगी इस ऑपरेशन में शामिल नहीं होना चाहते और अमेरिका को किसी की मदद की जरूरत नहीं है.

Mar 17, 2026 22:11 (IST)

Iran-Israel War Live: हमें किसी की जरूरत नहीं... ईरान युद्ध के बीच बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट करते हुए बताया, US को हमारे ज्यादातर NATO सहयोगियों ने बताया है कि वे मध्य-पूर्व में ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ हमारे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते. ऐसा तब है, जब लगभग हर देश इस बात से पूरी तरह सहमत था कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और यह कि ईरान को किसी भी तरह से, किसी भी रूप में, परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती. हालांकि, मुझे उनके इस कदम से कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि मैंने हमेशा NATO को जहां हम इन्हीं देशों की सुरक्षा पर हर साल अरबों डॉलर खर्च करते हैं एकतरफा रास्ता ही माना है. हम उनकी रक्षा करेंगे, लेकिन वे हमारे लिए कुछ नहीं करेंगे, खासकर जरूरत के समय. खुशकिस्मती से, हमने ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया है. उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनके एंटी-एयरक्राफ्ट और रडार खत्म हो चुके हैं और शायद सबसे अहम बात यह है कि उनके नेता लगभग हर स्तर पर खत्म हो चुके हैं. अब वे हमें, हमारे मध्य-पूर्वी सहयोगियों को, या पूरी दुनिया को फिर कभी धमका नहीं पाएंगे. हमारी इस सैन्य सफलता को देखते हुए, अब हमें NATO देशों की मदद की न तो "ज़रूरत" है और न ही हम उसकी इच्छा रखते हैं. हमें तो कभी उसकी जरूरत पड़ी ही नहीं. यही बात जापान, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण कोरिया पर भी लागू होती है. असल में, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैं यह कहना चाहता हूं कि हमें किसी की भी मदद की कोई जरूरत नहीं है. 

Advertisement
Mar 17, 2026 20:35 (IST)

Iran-Israel War Live: इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर किया हमला

इजरायली वायु सेना ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर हमला किया. IAF ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, कुछ ही समय पहले बेरूत में आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय पर हमला किया. इसके अलावा बेरूत में रात भर कई अन्य मुख्यालयों पर भी हमले किए गए.

इसके अलावा, लेबनान के अंदरूनी हिस्से में स्थित बेका घाटी क्षेत्र में तीन लॉन्च साइटों पर भी हमला किया गया, जहां से इस आतंकवादी संगठन के आतंकी इजरायल की ओर रॉकेट दागते हैं. आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के लॉन्चरों और युद्धक सामग्री के उन गोदामों पर भी हमला किया गया, जिनका इस्तेमाल संगठन के आतंकी इजराइल के खिलाफ आतंकवादी साजिशों को अंजाम देने के लिए करने वाले थे. IDF, आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के खिलाफ जोरदार कार्रवाई जारी रखेगा.

Mar 17, 2026 19:41 (IST)

ऐसी क्या ताकत है कि अमेरिका और इजरायल को चुनौती दे रही है ईरान की IRGC | irgc iran revolutionary guard corps history power ayatollah mojtaba khamenei

IRGC आज ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य और राजनीतिक संस्था है. यह सीधे सुप्रीम लीडर को रिपोर्ट करती है और ईरान-इराक युद्ध के बाद से ही देश की मिसाइल तकनीक, अर्थव्यवस्था और कुदुस फोर्स का कंट्रोल इसी के पास है.

Advertisement
Mar 17, 2026 17:43 (IST)

Iran-Israel War Live: UAE में आज 10 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और 45 ड्रोनों को किया नाकाम

UAE के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेनाओं ने आज 10 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और 45 ड्रोनों को रोका. यह ऐसे समय हुआ है जब जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय अभी अमीरात के दौरे पर हैं.

Mar 17, 2026 15:39 (IST)

Iran-Israel War Live: विदेश मंत्री ने EU के नेताओं से मिडिल ईस्ट के हालातों पर की चर्चा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रसेल्स में EU नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने मिडिल ईस्ट की स्थिति और चुनौतियों पर चर्चा की. 50 और भारतीय ईरान से आर्मेनिया चले गए हैं. कुछ और लोग आज ईरान से अज़रबैजान चले गए हैं. कल लगभग 640 भारतीय नागरिक ईरान से निकले थे .

Mar 17, 2026 14:55 (IST)

ईरान के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेंगे-इजरायली सेना

इजरायल ईरान के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. IDF का कहना है कि हम अपनी सेनाओं को एकजुट करना और सटीक और लक्षित जमीनी अभियान चलाना जारी रखे हुए हैं. भारतीय रक्षा बल और सेंट कॉम के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है, और संयुक्त कार्रवाइयों से परिचालन संबंधी उपलब्धियों में वृद्धि हो रही है. हम इजरायलियों के लिए खतरों को दूर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे.

Mar 17, 2026 14:53 (IST)

सैन्य सुरक्षा के साथ होर्मुज का रास्ता खोलना 'टिकाऊ' विकल्प नहीं-UN एजेंसी

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का कहना है कि सैन्य सुरक्षा के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना 'टिकाऊ' विकल्प नहीं है. फाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत में आर्सेनियो डोमिंगुएज़ ने कहा कि इस तरह की सुरक्षा से इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से जहाजों के सुरक्षित मार्ग की "100 प्रतिशत गारंटी" नहीं दी जा सकती, जिसे ईरान ने शत्रु देशों के लिए बंद करने की कसम खाई है.

Advertisement
Mar 17, 2026 13:51 (IST)

Iran-Israel War Live: जंग के बीच रूस ईरान, जॉर्डन, लेबनान और इराक को इमरजेंसी मदद भेजेगा

चीन ने कहा है कि वह क्षेत्र में अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच नागरिकों की मानवीय मदद के लिए ईरान, जॉर्डन, लेबनान और इराक को इमरजेंसी सहायता भेजेगा. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की.

Mar 17, 2026 13:26 (IST)

Iran-Israel War Live: इराक ने होर्मुज के रास्ते तेल ले जाने के लिए ईरान संग किया समझौता

इराक ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही को लेकर ईरान के साथ समझौता किया है. ये जानकारी इराक के तेल मंत्री हयान अब्दुल-गनी ने अल जज़ीरा दी. 

Advertisement
Mar 17, 2026 13:23 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरानी हमलों में इजरायल के 3,530 लोग घायल, 86 अस्पताल में भर्ती, 8 गंभीर

इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से 3,530 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 86 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.

Mar 17, 2026 13:21 (IST)

Iran-Israel War Live: अमेरिकी हमले में मारे गए नाविकों को ईरान दे रहा अंतिम विदाई

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी द्वारा डुबोए गए ईरानी जहाज IRIS डेना के मारे गए नाविकों के लिए अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया. 

Mar 17, 2026 13:07 (IST)

Iran War Live: इजरायल ने ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर किया हमला

 इजरायल ने ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर को निशाना बनाया है. यह हमले हमदान में ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर और साइबर पुलिस पर किए गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेहरान के स्पेस रिसर्च सेंटर को ध्वस्त और आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है. साथ ही हमदान स्थित साइबर पुलिस की इमारत से भी तेज धुआं उठता  दिखाई दे रहा है.

Mar 17, 2026 13:02 (IST)

भारत ने काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अस्पताल में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा कर इस हमले को "बर्बर" और "कायरतापूर्ण" हिंसक कृत्य बताया. 

Mar 17, 2026 11:42 (IST)

Iran War Live: जंग के बीच सीजफायर के लिए फिनलैंड ने दिया भारत की मध्यस्थता का सुझाव

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने सुझाव दिया है कि अमेरिका-ईरान सीजफायर कराने में भारत मध्यस्थ की भूमिका निभाए, ताकि तनाव को कम हो सके. उन्होंने कहा कि सीजफायर की जरूरत है.  इसलिए मैं सोच रहा हूं कि क्या यूरोपीय देश, या विशेष रूप से भारत, इसमें शामिल हो सकते हैं.

Mar 17, 2026 11:38 (IST)

Iran War Live: अबू धाबी में ईरानी हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत

अबू धाबी के बनियास इलाके में हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई.  दरअसल हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद उसका मलबा इलाके में गिर गया था.

Mar 17, 2026 11:20 (IST)

मिडिल ईस्ट छोड़ने वालों को जाने वाले विकल्पों की जानकारी देगी US सरकार- UAE

संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि वह मिडिल ईस्ट के हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है. नई जानकारी वह लोगों तक पहुंचाता रहेगा, ताकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर फैसले ले सकें. अगर कोई भी मिडिल ईस्ट छोड़ना चाहता है तो अमेरिकी सरकार जाने के लिए मौजूद विकल्पों के बारे में नई जानकारी देने के लिए तैयार है. 

Mar 17, 2026 11:12 (IST)

Iran War Live: वादीनार पोर्ट पहुंचा 46,000 मीट्रिक टन LGP ला रहा नंदा देवी जहाज

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच नंदा देवी जहाज गुजरात के जामनगर के पास वादीनार सागर में 11 समुद्री मील की दूरी तक पहुंच गया है. यह जहाज 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लेकर भारत पहुंचा है. दो दिनों में एलपीजी गैस लेकर दो जहाज होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे हैं.

Mar 17, 2026 10:37 (IST)

Iran War Live: एयर इंडिया यूरोप और कनाडा के लिए चलाएगी 36 अतिरिक्त फ्लाइट्स

एयर इंडिया 19 से 28 मार्च तक यूरोप और कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी.

1. दिल्ली-लंदन (हीथ्रो)

2. मुंबई-लंदन (हीथ्रो)

3. दिल्ली-फ्रैंकफर्ट

4. दिल्ली-ज़्यूरिख

5. दिल्ली-टोरंटो

इन फ्लाइट्स से पांच मार्गों पर कुल 10,012 सीटें जुड़ जाएंगी.

Mar 17, 2026 10:06 (IST)

Iran War Live: LPG टैंकर लेकर भारत आ रहा जहाज नंदा देवी वडीनार पोर्ट के पास पहुंचा

होर्मुज के रास्ते LPG टैंकर लेकर भारत आ रहा जहाज नंदा देवी वडीनार पोर्ट के पास समुद्र तट पर पहुंच चुका है. 

Mar 17, 2026 09:46 (IST)

Iran War Live: दोहा में तेज धमाकों की आवाजों के बीच सुरक्षा चेतावनी जारी

कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरों को देखते हुए लोगों को अपने घरों और अन्य सुरक्षित स्थानों में रहने की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक खतरा टल न जाए, तब तक खिड़कियों, कांच के पास से और खुली जगहों से दूर रहें.

Mar 17, 2026 09:44 (IST)

Iran War Live: तेहरान के डाउनटाउन इलाके के पास कई विस्फोट-वीओए

वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) की फ़ारसी सेवा ने तेहरान के डाउनटाउन के पास स्थित अंदारज़गू इलाके में एक भीषण विस्फोट की सूचना दी है. मंगलवार तड़के तेहरान के कमरानियेह इलाके में स्थित आईआरजीसी के अर्धसैनिक बल बासिज के अड्डे पर भी हमले का दावा किया गया है. 

Mar 17, 2026 09:14 (IST)

Iran War Live: शत्रुता को तुरंत खत्म करें, पूरा विश्व परेशान है- मिडिल ईस्ट जंग पर रूस की अपील

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच रूसी ने शांति की अपील की है. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी-इज़रायली आक्रामकता के शिकार लोगों की संख्या लाखों में है. नागरिक और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है.  पड़ोसी देश भी ईरान के जवाबी हमलों से पीड़ित हैं, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक मार्ग पर जहाजरानी ठप हो गई है. पूरा विश्व इस हालात से परेशान है. हम सभी पक्षों से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने और स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक मार्ग पर लाने का आह्वान को दोहराते हैं.

Mar 17, 2026 08:49 (IST)

Iran War Live: ईरान के ली 87 नाविकों की हत्या का बदला लेने की कसम

ईरानी नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने कहा कि हिंद महासागर में श्रीलंका के तट पर करीब 87 नाविकों की हत्या का दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाएगा. प्रेस टीवी के अनुसार, ईरानी ने कहा, "हम दुश्मन के अपराध को नहीं भूलेंगे और अपने शहीदों के खून का बदला जरूर लेंगे." बता दें कि 4 मार्च को, ईरानी नौसेना का IRIS डेना जहाज श्रीलंका के गाले तट के पास एक अमेरिकी हमले में डूब गया था.

Mar 17, 2026 08:46 (IST)

Iran War Live: होर्मुज में नौसेना तैनात करने की ट्रंप की अपील दक्षिण कोरिया ने की नजरअंदाज

ट्रंप की अपील के बावजूद दक्षिण कोरिया ने मिडिल ईस्ट में नौसेना तैनात करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, दक्षिण कोरिया ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सियोल से होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजने का अनुरोध एक ऐसा मुद्दा है जिस पर "बहुत सावधानीपूर्वक" विचार-विमर्श की जरूरत है. 

Mar 17, 2026 08:43 (IST)

Iran War Live: UAE के फुजैराह से 23 समुद्री मील पूर्व में टैंकर पर हमला

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से 23 समुद्री मील पूर्व में लंगर डाले एक टैंकर पर अज्ञात वस्तु से हमला किया गया.

Mar 17, 2026 08:05 (IST)

होर्मुज पर साथी देशों का साथ न मिलने पर ट्रंप बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं

होर्मुज पर साथी देशों का सहयोग न मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें किसी की ज़रूरत नहीं है, हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं. हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है, इसमें कोई शक नहीं.

Mar 17, 2026 07:44 (IST)

Iran War Live: इराक की राजधानी बगदाद में तेज धमाके की आवाज

इराक की राजधानी बगदाद में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई. बगदाद के एक आलीशान होटल पर अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद आसमान में नारंगी रोशनी दिखने लगी. 

Mar 17, 2026 07:40 (IST)

Iran War Live: UAE ने फिर खोला अपना एयरस्पेस

मिडिल ईस्ट संकट की वजह से UAE ने अस्थायी रूप से बंद किया अपना एयरस्पेस फिर खोल दिया है. 

Mar 17, 2026 06:58 (IST)

Iran War Live: दूसरे देश में सेना भेजना, आक्रमण करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ-ईरान के उप विदेश मंत्री

अमेरिका संग जंग पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने उम्मीद जताई कि समझदारी से काम लिया जाएगा और कूटनीति भी काम आएगी. उन्होंने कहा कि जन लोगों ने ईरान को इस युद्ध में घसीटा है, वे उन्हें दलदल में भी फंसा सकते हैं. किसी विदेशी देश को दूसरे देश की धरती पर सेना भेजने, उस पर आक्रमण करने या उस पर कब्जा करने की बात कहना भी बहुत गलत, बेहद गैरजिम्मेदाराना, गैरकानूनी और सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है.अमेरिकियों को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे सत्ता के नशे में चूर हैं, उन्हें लगता है कि वे जो चाहें कर सकते हैं.

Mar 17, 2026 06:55 (IST)

Iran War Live: मुजतबा खामेनेई स्वस्थ हैं और ज़िम्मेदारी संभाल रहे-ईरान के उप विदेश मंत्री

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबज़ादेह ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में कहा कि मैं अटकलों में नहीं पड़ता, हम सिर्फ तथ्यों के आधार पर काम कर रहे हैं. वह स्वस्थ हैं और ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं और वह अपना काम ठीक से कर रहे हैं.

Mar 17, 2026 06:51 (IST)

Iran War Live: ईरान ने ट्रंप के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का मजाक उड़ाया

मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ईरानी सेना ने ट्रंप के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का मजाक उड़ाया

Mar 17, 2026 06:50 (IST)

Iran War Live: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UAE ने अपने एयरस्पेस को एहतियातन बंद किया

 अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के बीच UAE ने अपने एयरस्पेस को एहतियातन बंद कर दिया है. 

Mar 17, 2026 06:48 (IST)

Iran War Live: जंग के बीच अमेरिका को कतर का स्पष्ट संदेश

अमेरिका और ईरान युद्ध पर कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी का बयान: मुझे लगता है कि अमेरिका को संदेश स्पष्ट रूप से दे दिया गया है, चाहे वह आधिकारिक तौर पर हो या अनौपचारिक रूप से. हमें इस क्षेत्र में तनाव कम करने की जरूरत है. हमें क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समन्वय स्थापित करने की जरूरत है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम 2023 में शुरू हुए तनाव को खत्म करें. यह कोई अलग-थलग संघर्ष नहीं है. होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में, यह हम सभी के लिए एक चुनौती और खतरा है. ईरान बिना किसी उकसावे के हमारे देशों पर हमला कर रहा है. इन हमलों से आम नागरिक घायल हो रहे हैं. इन हमलों में पड़ोसी देशों के लोग मारे जा रहे हैं.

Mar 17, 2026 06:44 (IST)

Iran-Israel War LIVE Updates: ईरान को परमाणु हथियार मिले तो मिडिल ईस्ट को तबाह कर सकता है-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना वैश्विक सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर ईरान के पास ये हथियार आ गए तो वह तुरंत इनका इस्तेमाल करेगा और पूरे मिडिल ईस्ट को तबाह कर सकता है. 

Mar 17, 2026 06:42 (IST)

Iran-Israel War LIVE Updates:युद्ध से तेल की कीमतों में 40 से 50% की बढ़ोतरी

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए युद्ध के बदले में ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले और खाड़ी में मिसाइल और ड्रोन हमलों की लहरों की वजह से वैश्विक तेल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

Mar 17, 2026 06:41 (IST)

Iran-Israel War LIVE Updates: ट्रंप ने सहयोगियों से मांगी होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सहयोगियों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद करने की अपील की. लेकिन यूरोपीय शक्तियों ने ईरान द्वारा बंद किए गए इस अहम जलमार्ग को फिर से खोलने के संभावित मिशन का विरोध किया. वहीं ट्रंप ने उनकी अपील पर मिली ठंडी प्रतिक्रिया की आलोचना की

Featured Video Of The Day
American Pilot Rescue Video: मौत के मुंह से US ने कैसे बचाया Pilot! Iran में सबसे खतरनाक रेस्क्यू