- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और यह बात स्पष्ट कर दी गई है
- ट्रंप ने ईरान के साथ डील की संभावना जताई और अगले दस दिनों में बड़ा अपडेट मिलने की संभावना बताई
- अमेरिकी सेना ने मध्य पूर्व में बड़ी तैनाती की है जिसमें युद्धपोत, लड़ाकू विमान और एयर फ्यूल टैंकर शामिल हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि हमें ईरान के साथ कुछ काम करना है. ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, उन्हें यह बात अच्छे से बता दी गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील को लेकर भी बड़ा अपडेट दे दिया है. उन्होंने कहा है कि हम शायद कोई डील करने जा रहे हैं. इसे लेकर आपको अगले 10 दिनों में बड़ा अपडेट मिल सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विटकॉफ़ और कुशनर की ईरानियों के साथ कुछ बहुत अच्छी बैठकें हुईं. हमें एक ऐसा समझौता करना होगा जो सार्थक हो. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे बहुत बुरी चीजें हो सकती हैं.
किसी भी हमले की कही जा रही थी बात
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान उस समय आया है जब ये मानकर चला जा रहा था कि अमेरिकी अब किसी भी समय ईरान पर हमला कर सकता है. कहा तो यहां तक जा रहा था कि बस चार दिन के अंदर अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सेना की बहुत बड़ी तैनाती कर दी है. इसमें जंगी जहाज, युद्धपोत, लड़ाकू विमान और हवा में फ्यूल भरने वाले विमान शामिल हैं. इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने ईरान के खिलाफ लंबे समय तक चलने वाले सैन्य अभियान की जमीन तैयार कर ली है. उसे बस इंतजार है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाइल आदेश की. CNN और CBS ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सेना इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर हमला करने के लिए तैयार हो सकती है.
AFP की रिपोर्ट के अनुसार सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज की सीनियर सलाहकार सूसन जियादेह ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका की इतनी ज्यादा सैन्य ताकत की मौजूदगी अपने आप एक दबाव बना देती है. उन्होंने बुधवार को एक चर्चा के दौरान कहा कि कई बार उस रफ्तार को रोकना और यह कहना मुश्किल हो जाता है कि बस अमेरिकी सेना कुछ नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: समझौता न हुआ तो... ईरान से परमाणु वार्ता के पहले ट्रंप ने खामेनेई को दी सीधी धमकी













