खामेनेई की आखिरी विदाई में ये मास्क लगाए कौन दिख रहा है?

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के मौके पर उनके बेटे और मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने एक बड़ा दिया था. उन्होंने कहा था कि ईरान की जनता अपने शहीदों के खून का बदला चाहती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ali Khamenei Funeral Mask Man Viral Video
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता को शहीद नेता बताया है
  • मोजतबा ने अपने पिता के बलिदान को इमाम हुसैन के आदर्शों से जोड़ते हुए संघर्ष और प्रतिरोध की बात कही है
  • मोजतबा ने कहा कि ईरान की जनता शहीदों के खून का बदला लेगी और उनकी विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान एक मास्क लगाए व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में वह शख्स कुछ दूरी पर खड़ा दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब ये दावा किया जाने लगा कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई हैं. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस वीडियो को लेकर कई मीडिया संस्थानों ने भी इस रहस्यमयी शख्स को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं. 

वीडियो ने बढ़ाई अटकलें, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं

अब इस मास्क लगाए शख्स को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट किए जा रहे हैं. कुछ पोस्ट में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से मोजतबा खामेनेई ने मास्क पहनकर अंतिम विदाई में हिस्सा लिया. ऐसा ही एक पोस्ट CCN का भी. CNN ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है और इसे लेकर अलग दावा किया है. उसके दावे के अनुसार ये शख्स मोजतबा खामेनेई भी हो सकते हैं. 

सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे मोजतबा

रिपोर्टों के अनुसार मोजतबा खामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार और बाद में आयोजित प्रार्थना सभा में भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए. बताया गया कि सुरक्षा कारणों की वजह से उन्होंने खुद को लोगों के सामने आने से बचाए रखा. उनकी अनुपस्थिति को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं.

Advertisement

लगातार ट्वीट कर दुनिया को दिया बड़ा संदेश

हालांकि सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखने के बावजूद मोजतबा खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार कई संदेश साझा किए. उन्होंने अपने पिता को "शहीद नेता" बताते हुए उन्हें इमाम हुसैन के आदर्शों पर चलने वाला बताया. उन्होंने लिखा कि अली खामेनेई ने प्रतिरोध और संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए अपना जीवन बिताया और उसी राह पर शहादत प्राप्त की.

'शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा'

इस वीडियो के वायरल होने से कुछ घंटे पहले ही ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक बयान भी तेजी से वायरल हुआ था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ईरान की जनता अपने शहीदों के खून का बदला चाहती है. उन्होंने कहा था कि उनके पिता और हालिया संघर्ष में मारे गए सभी लोगों के बलिदान का जवाब दिया जाएगा. उन्होंने तेहरान, कुम, नजफ, कर्बला और मशहद सहित कई शहरों में जुटी भारी भीड़ का भी आभार जताया और कहा कि उनके पिता की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा. इन बयानों के बाद ईरान की आगे की रणनीति और क्षेत्रीय तनाव को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर

Featured Video Of The Day
टिकट कटने पर NDTV के कैमरे पर क्या बोले Narottam Mishra

Topics mentioned in this article
Iran Leader Ayatollah Ali Khamenei
Ali Khamenei Funeral News
Mojtaba Khamenei News