ट्रंप को ब्रिटेन की दो टूक! जंग में नहीं होगा शामिल, होर्मुज खोलने के लिए बुलाई अहम बैठक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खुलवाने के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करेंगे. उन्होंने कहा है कि इसी हफ्ते ब्रिटेन की मेजबानी में लगभग 35 देश एक खास बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में होर्मुज को दोबारा खुलवाने को लेकर चर्चा होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप को ब्रिटेन ने दिया बड़ा झटका
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ब्रिटेन ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का साथ देने से साफ इनकार किया है और इस संघर्ष में शामिल नहीं होगा
  • स्टार्मर ने कहा कि ईरान युद्ध ब्रिटेन के भविष्य को प्रभावित करेगा लेकिन देश इस संकट से निपटने के लिए तैयार है
  • इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे ईरान के सैन्य ढांचे को खत्म किए बिना अपनी लड़ाई नहीं रोकेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका और इजरायल जहां एक तरफ ईरान से युद्ध लड़े रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने सहयोगी देशों को भी अपने साथ रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. इस युद्ध में शामिल होने के लेकर अमेरिका को अभी तक कई मित्र देशों से मनचाहा जवाब नहीं मिला है. ब्रिटेन ने भी बुधवार को जंग में शामिल होने को लेकर अपनी स्थिति को साफ कर दिया है. ब्रिटेन ने ट्रंप से कह दिया कि वह ईरान के खिलाफ युद्ध में उनका साथ नहीं देने वाला. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने ये साफ कर दिया है कि वो ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा. 

ब्रिटेन करेगा ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी

डोनाल्ड ट्रंप का साथ देने की जगह ब्रिटेन ने इस युद्ध से दूरी बनाते हुए होर्मुज को फिर से खुलवाने पर जोर दिया है.ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खुलवाने के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करेंगे. उन्होंने कहा है कि इसी हफ्ते ब्रिटेन की मेजबानी में लगभग 35 देश एक खास बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में होर्मुज को दोबारा खुलवाने को लेकर चर्चा होगी. 

ब्रिटेन के पीएम ने दी चेतावनी

ईरान युद्ध को लेकर ब्रिटेन के पीएम ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा कि ईरान जंग से ब्रिटेन का  भविष्य बड़े पैमाने पर प्रभावित होगा लेकिन साथ ही आश्वस्त किया कि इस संकट से निपटने के लिए उनका देश पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में मेरे सभी फैसले ब्रिटेन के नागरिकों के हित में होंगे. मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि ये हमारी जंग नहीं है. और हम इसमे पिसना भी नहीं चाहते हैं.  

उधर, ईरान से जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वो डील हो या न हो, इस युद्ध से बाहर निकलने को तैयार हैं. वहीं दूसरी ओर बेंजामिन नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि इजरायल ईरान के 'आतंकी शासन' को कुचलने तक अपने हमले जारी रखेगा. ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है, क्या इजरायल इस जंग में अकेला पड़ता जा रहा है.

Advertisement

अमेरिका का बदला रुख: 'डील हो या नहीं, हम निकल सकते हैं'

ट्रंप का बयान इस ओर इशारा करता है कि अमेरिका अब लंबी जंग में फंसना नहीं चाहता. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संसाधनों की कमी की खबरों ने भी दबाव बढ़ाया है. अमेरिका की प्राथमिकता अब नुकसान सीमित करना और रणनीतिक एग्जिट बनाना दिख रही है. साफ है कि वॉशिंगटन अब 'फुल-स्केल वॉर' से दूरी बनाना चाहता है.

इजरायल का सख्त स्टैंड: 'ईरान को खत्म किए बिना नहीं रुकेंगे'

वहीं दूसरी ओर नेतन्याहू ने दो टूक कहा है कि ईरान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. इजरायल इसे अस्तित्व की लड़ाई मान रहा है. इस जंग में नेतन्याहू का फोकस ईरान के सैन्य ढांचे और सत्ता पर सीधा दबाव बनाना है. यानी जहां अमेरिका पीछे हट रहा है, इजरायल लड़ाई तेज करने के मूड में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद भारत आ रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से 9.5 करोड़ लीटर वाडिनार पोर्ट पहुंचेगा

यह भी पढ़ें: 'मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो'... होर्मुज में फंसे हैं 20 हजार नाविक, बम के साथ भूखे मरने का भी खतरा

Featured Video Of The Day
Kedarnath Dham | महादेव का महा आगमन, केदारनाथ धाम के खुल रहे कपाट | CM Pushkar Singh Dhami
Topics mentioned in this article