दुबई में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय व्यवसायी ने खोली 64 अपार्टमेंट वाली इमारत, मुफ्त रहने-खाने की सुविधा

अल मिजान ग्रुप के चेयरमैन योगेश दोषी ने दुबई में फंसे भारतीयों की मदद के लिए अपनी 64 अपार्टमेंट वाली आवासीय इमारत को खोल दिया है. लोगों को निशुल्क आवास उपलब्ध कराया गया है और इसमें भोजन सहित बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दुबई में फंसे भारतीयों के लिए अल मिजान ग्रुप के चेयरमैन योगेश दोषी ने 64 अपार्टमेंट वाली इमारत को खोल दिया है.
  • यह पहल इंडियन पीपुल्स फोरम यूएई और भारतीय वाणिज्य दूतावास के समन्वय से चलाई जा रही है.
  • भारतीय परिवारों ने बताया कि होटल बुकिंग खत्म होने और यात्रा विकल्प ना होने से आश्रय लेना जरूरी था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:

मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव और क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच दुबई में कई लोग फंस गए हैं. हालांकि ऐसे संकट के वक्‍त कई लोग ऐसे हैं, जो मदद के लिए आगे आ रहे हैं. एक भारतीय व्यवसायी ने इस मुश्किल वक्‍त में दुबई में फंसे भारतीयों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है. अल मिजान ग्रुप के चेयरमैन योगेश दोषी ने शहर में फंसे भारतीयों की मदद के लिए मानवीय भावना दिखाते हुए अपनी 64 अपार्टमेंट वाली आवासीय इमारत को खोल दिया है. लोगों को निशुल्क आवास उपलब्ध कराया गया है और इसमें भोजन सहित बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं. 

दोषी ने कहा कि यह पहल इंडियन पीपुल्स फोरम यूएई और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के समन्वय से चलाई जा रही है. साथ ही उन्‍होंने बताया कि इसने 125 से अधिक भारतीयों को इस मुश्किल वक्‍त में अस्थायी आश्रय प्रदान प्रदान करने में मदद की है. इनमें बच्‍चों वाले परिवार भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Rolls‑Royce से पिकअप, मुफ्त खाना‑रहना: UAE में फंसे लोगों के लिए भारतीय बिजनेसमैन का फार्म हाउस बना घर

दुबई में फंसे भारतीयों ने क्‍या कहा? 

दुबई में फंसे कई परिवारों से एनडीटीवी ने बात की है, जिन्‍होंने बताया कि यह मदद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण मौके पर मिली है.

Advertisement

मोहित वच्छानी, रिया मकाडिया, पारस भालोदिया और ग्रिश्मा भालोदिया ने बताया कि वे मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं क्‍योंकि उनकी होटल बुकिंग समाप्त हो चुकी है और उसे आगे बढ़ाना संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें: फंसे यात्रियों की एक ही गुहार, 'किसी तरह भारत पहुंच जाएं'... दुबई से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
 

Advertisement

फोन पर मिल रहे सुरक्षा अलर्ट, बढ़ी चिंता

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय तनाव के कारण उन्हें अपने फोन पर लगातार सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिल रहे थे, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई थी. 

मुश्किल वक्‍त में मिला सुरक्षित स्‍थान

उन्होंने कहा, "हम बहुत मुश्किल स्थिति में थे. होटल में हमारा स्‍टे खत्‍म हो गया था और हमें जाना ही था, लेकिन यात्रा के कोई साफ ट्रैवल ऑप्‍शन नहीं थे. उसी समय हमें इस जगह के बारे में पता चला और इससे हमें बहुत राहत मिली." उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा ने उन्हें ऐसे अनिश्चित वक्‍त में रहने के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान किया. 

फार्म हाउस को बना दिया शेल्‍टर होम 

इसके साथ ही दुबई से कुछ किलोमीटर दूर अजमान में एक शेल्‍टर होम में कई भारतीयों ने शरण ली है. इसे संयुक्त अरब अमीरात स्थित व्यवसायी धीरज जैन ने खोला है. उन्‍होंने अपने बड़े फार्म हाउस को उन लोगों के लिए अस्थायी आवास में बदल दिया है, जो इन मुश्किल परिस्थितियों में तुरंत घर नहीं लौट सकते हैं. 

कई ऐसे यात्री भी हैं, जिनके पास न पैसे हैं और न ही रहने की जगा है, उन्हें इस शेल्‍टर होम में मुफ्त आवास और भोजन उपलब्‍ध कराया जा रहा है. 

Advertisement

लोगों को लाने के लिए रोल्‍स-रॉयस

साथ ही उन्होंने फंसे हुए यात्रियों को होटलों और अन्य स्थानों से लाकर फार्म हाउस तक पहुंचाने के लिए छह रोल्स-रॉयस सहित 11 कारें भी तैनात की हैं. 

मिडिल ईस्‍ट में युद्ध 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त रूप से किए गए हमले के बाद शुरू हुआ. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे. इसके बाद से ही ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले कर रहा है. दोनों सहयोगी देश भी ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War: Hormuz में नाकाबंदी से कच्चे तेल के दाम बढ़े | Crude Oil Price Today | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article