दुबई में फंसे भारतीयों के लिए अल मिजान ग्रुप के चेयरमैन योगेश दोषी ने 64 अपार्टमेंट वाली इमारत को खोल दिया है. यह पहल इंडियन पीपुल्स फोरम यूएई और भारतीय वाणिज्य दूतावास के समन्वय से चलाई जा रही है. भारतीय परिवारों ने बताया कि होटल बुकिंग खत्म होने और यात्रा विकल्प ना होने से आश्रय लेना जरूरी था.