गाजा में अस्पताल से सैकड़ों लोग भागे, इजरायली सेना ने कहा- निकासी का आदेश नहीं दिया

इजरायल की सेना ने एक बयान में कहा है, "सेना ने शिफा अस्पताल के डायरेक्टर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है ताकि अतिरिक्त गाजावासी जो अस्पताल में थे, और वहां से निकलना चाहते हैं, उनके लिए वहां से निकलना संभव बनाया जा सके."

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
गाजा के अल शिफा अस्पताल से सैकड़ों लोग पैदल भाग गए हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एएफपी के एक पत्रकार ने लोगों को अस्पताल से जाते हुए देखा
  • 120 घायल और समय से पहले जन्मे बच्चे अभी भी अस्पताल में
  • दावों को साबित करने के लिए सबूतों जुटा रही इजरायली सेना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजा:

गाजा (Gaza) के अल शिफा अस्पताल (al shifa hospital) से शनिवार को सैकड़ों लोग पैदल चल दिए. मौके पर मौजूद एएफपी के एक पत्रकार ने लोगों को जाते हुए देखा. अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा कि इजरायली सेना (Israeli army) ने अस्पताल को खाली करने का आदेश दिया है. इसके बाद अल-शिफा अस्पताल को खाली कर दिया गया.

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 120 घायल अभी भी अस्पताल में हैं. इसके अलावा समय से पहले जन्मे बच्चे भी हैं जिनकी संख्या अभी ज्ञात नहीं है. उसने कहा कि वह शिशुओं के बारे में रेड क्रॉस के संपर्क में है.

अधिकारियों ने कहा कि कुछ चिकित्सा कर्मचारी उन लोगों की देखभाल के लिए रुके हैं जिन्हें अस्पताल से नहीं ले जाया जा सकता है.

बीमारों और घायलों की कतारें हैं, जिनमें से कुछ विकलांग और विस्थापित लोग हैं. डॉक्टर और नर्सें भी हैं. वे सभी समुद्र तट की ओर बढ़ गए हैं.

Advertisement

इजरायल की सेना ने निकासी का आदेश देने से इनकार किया है. सेना ने एक बयान में कहा है, "सेना ने शिफा अस्पताल के डायरेक्टर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है ताकि अतिरिक्त गाजावासी जो अस्पताल में थे, और वहां से निकलना चाहते हैं, उनके लिए वहां से निकलना संभव बनाया जा सके."

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि बुधवार को इजरायली सैनिकों के आने से पहले 2,300 मरीज, कर्मचारी और विस्थापित फिलिस्तीनी अल-शिफा अस्पताल में शरण ले रहे थे.

Advertisement

इजरायल ने हमास पर विशाल हैल्थ कॉम्पलेक्स के नीचे छिपने के स्थानों से हमले करने का आरोप लगाया है. इजरायल के सैनिक अपने दावों को साबित करने के लिए सबूतों जुटाने को इमारतों की तलाशी ले रहे हैं.

इस्लामिक मूवमेंट हमास गाजा पर शासन कर रहा है. इसकी एक सशस्त्र शाखा है. हमास ने लड़ाकों के लिए अस्पतालों को बेस के रूप में उपयोग करने से लगातार इनकार किया है.

हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी गाजा में भीषण युद्ध के कारण ईंधन की कमी के कारण ब्लैकआउट के हालात में अस्पताल में दर्जनों मरीजों की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें -

इजरायल ने हमास के पॉलिटिकल चीफ के घर को बनाया निशाना, शेयर किया बमबारी का वीडियो

Video: इजराइल का दावा- गाजा पट्टी के स्कूल में मिले रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार शेल

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: 'फिश पॉलिटिक्स' से मिलेंगे वोट? आमने सामने आए BJP-TMC प्रवक्ता | NDTV India