थाईलैंड के स्कूल में घुसा 18 वर्षीय युवक, फायरिंग कर टीचर-बच्चों को बनाया बंधक, जानें अपडेट

थाईलैंड में 18 वर्षीय युवक बंदूक लेकर एक स्कूल में घुस गया. स्कूल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हमलावर ने वहां फायरिंग कर दी और कुछ लोगों को बंधक बना लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

थाईलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. 18 वर्षीय एक युवक बंदूक लेकर एक स्कूल में घुस गया. स्कूल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हमलावर ने वहां फायरिंग कर दी और कुछ लोगों को बंधक बना लिया. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बंधकों को रिहा करा लिया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. 

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना हाट याई जिले के पातोंग प्रथान किरीवत स्कूल में हुई. 18 साल का युवक हथियार लेकर स्कूल में घुस गया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पुलिस ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस की मुस्तैदी के चलते हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विचिआन सोबून ने रॉयटर्स को बताया कि सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है. पुलिस के मुताबिक, जो लोग बंधक बनाए गए थे, उन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया गया है. इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस जांच कर रही है कि युवक का मकसद क्या था और वह स्कूल के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा.

थाईलैंड में बंदूक की हिंसा कोई नई बात नहीं है. अक्टूबर 2022 में थाईलैंड के इतिहास का सबसे भीषण हमला हुआ था, जब नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने एक डे-केयर सेंटर में घुसकर 36 लोगों की जान ले ली थी, जिनमें 22 मासूम शामिल थे. इसके अलावा 2020 में भी कोराट शहर के एक मॉल में एक सैनिक ने अंधाधुंध फायरिंग करके 29 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

Advertisement

ये भी देखें- कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल, पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया

 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में 'बटन' से पहले 'बम' क्यों? | PM Modi Speech | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article