फ्रांस में हाई-स्पीड ट्रेन और सेना के हथियार लेकर जाते ट्रक में टक्कर, बड़े हादसे में ड्राइवर की मौत

France High Speed Train collides with truck: हादसे में ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
France Train Accident: फ्रांस में सेना का हथियार लेकर जाती ट्रक से भिड़ गई हाई-स्पीड ट्रेन

फ्रांस के उत्तरी हिस्से में मंगलवार, 7 अप्रैल को एक फ्रांसीसी हाई-स्पीड ट्रेन एक क्रॉसिंग पर ट्रक से टकरा गई. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में टीजीवी ट्रेन के ड्राइवर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. AFP की रिपोर्ट के अनुसार रेल ऑपरेटर SNCF ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह समयानुसार लगभग 7:00 बजे हुई. यह हादसा फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र पास-दे-काले में बेथ्यून और लांस शहरों के बीच हुआ.

स्थानीय प्रशासन ने अपडेट देते हुए बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है, जबकि 11 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि 27 लोग घायल हुए हैं. आपातकालीन बचावकर्मियों को ट्रेन टीजीवी के आगे के हिस्से (नोज) की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत की जांच करते हुए देखा गया. यह जानकारी सुद-रेल (Sud-Rail) ट्रेड यूनियन के फाबियन विल्दियू ने एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों के साथ दी.

प्रशासन के एक प्रवक्ता के अनुसार, जिस ट्रक से टक्कर हुई वह सैन्य उपकरण ले जा रहा था. वहीं एक न्यायिक सूत्र ने एएफपी को बताया कि ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है. फ्रांस के परिवहन मंत्री फिलिप तबारो ने एक्स पर लिखा कि वह एसएनसीएफ के प्रमुख के साथ घटनास्थल की ओर जा रहे हैं.

हाई-स्पीड रेल में हादसों की संख्या कम

फ्रांस में हाई-स्पीड रेल लाइनों से जुड़े गंभीर हादसे पारंपरिक रेल लाइनों की तुलना में बहुत कम होते हैं. फ्रांस की पहली हाई-स्पीड ट्रेन ट्रेन आ ग्रांद वितेस (TGV) ने 1981 में शुरू होने पर दुनिया के स्पीड रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

Advertisement

टीजीवी की पहली पीढ़ी की ट्रेन 380 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार तक पहुंच गई थी. इससे पेरिस और फ्रांस के अन्य शहरों के बीच यात्रा का समय कुछ ही घंटों का रह गया, जबकि पहले यही यात्रा पूरे दिन या कभी-कभी रात भर लगती थी. फ्रांसीसी इंजीनियरिंग और औद्योगिक क्षमता का बेहतरीन उदाहरण मानी जाने वाली टीजीवी तकनीक को कई देशों में निर्यात भी किया गया है, जिनमें दक्षिण कोरिया, स्पेन, अमेरिका और इटली शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका और इजरायल ने 7 बार परमाणु ठिकानों पर किया हमला- ईरान ने UN को पकड़ा दी पूरी लिस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal में 90 लाख से ज्यादा Voters के नाम कट गए! EC की फाइनल लिस्ट जारी, TMC में हड़कंप | BREAKING
Topics mentioned in this article