ईरान हमले की वजह से मशहद से दिल्ली 270 भारतीय छात्रों को ला रही फ्लाइट हुई लेट

 ईरान द्वारा अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बीच, 270 से अधिक भारतीय छात्रों को लेकर मशहद एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में देरी हो गई है. इनमें से ज़्यादातर कश्मीर के हैं. फ्लाइट को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 1:00 बजे (मध्यरात्रि) पहुंचना था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ईरान द्वारा अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बीच, 270 से अधिक भारतीय छात्रों को लेकर मशहद एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में देरी हो गई है. इनमें से ज़्यादातर कश्मीर के हैं. फ्लाइट को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 1:00 बजे (मध्यरात्रि) पहुंचना था. 

वहीं, UAE के एयरस्पेस बंद करने की वजह 165 भारतीयों को कुवैत से दिल्ली आ रही जजीरा एयरवेज की फ्लाइट कुवैत वापस लौटी. ऑपरेशन सिंधु के तहत इन 165 भारतीयों को इजराइल से वापस भारत लाया जा रहा था. लेकिन UAE के एयरस्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट को कुवैत वापस ले जाया गया. विमान को रात 11 बजे दिल्ली लैंड होना था.

ईरान ने सोमवार को कतर में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागे जाने की खबरें हैं. थोड़ी देर पहले ह‍ी खबर आई थी कि कतर ने अपना एयरस्‍पेस बंद कर दिया है. रविवार को अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने जवाब देने की कसम खाई थी.

यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ईरान ने 10 मिसाइलों से अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. ईरान के सरकारी टीवी की तरफ से भी इस बात की पुष्टि की गई है. ईरान ने कतर में एक अमेरिकी बेस के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. अमेरिकी अधिकारी पहले ही इस बात की तैयारी कर रहे थे कि ईरान पर हमलों के मद्देनजर ईरान अमेरिकी सुविधाओं को निशाना बना सकता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल के Shyampukur में युवाओं के लिए कौन-से मुद्द बड़े? | Mamata Banerjee