बस खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध! पहली त्रिपक्षीय बैठक आज से; ट्रंप बोले- जंग रोकनी ही होगी

ट्रंप के साथ एक घंटे की बैठक के बाद जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय बैठक 23 या 24 फरवरी को यूएई में होने की संभावना है. तीनों देशों के बीच यह पहली बैठक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच पहली त्रिपक्षीय बैठक 23 या 24 फरवरी को यूएई में होने की संभावना है
  • अमेरिकी दल पहले पुतिन फिर यूक्रेनी टीम से मुलाकात करेगा. बाद में यूएई में त्रिपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है
  • जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध को अब खत्म करना होगा क्योंकि हजारों लोग मारे जा चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में पहल रंग लाती दिख रही है. दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के वार्षिक सम्मेलन में संबोधन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय बैठक 23 या 24 फरवरी को यूएई में होने की संभावना है. तीनों देशों के बीच यह पहली बैठक है. जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि इसमें युद्ध खत्म करने को लेकर कोई सहमति बन सकती है.

ट्रंप संग बैठक के बाद जेलेंस्की का बयान

इससे पहले जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ करीब एक घंटे तक बैठक हुई. इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संदेश दिया कि युद्ध अब खत्म होना चाहिए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज या कल पुतिन से मुलाकात करेगा. ट्रंप ने जेलेंस्की से अपनी मुलाकात को अच्छी बताया. जेलेंस्की ने भी कहा कि उनकी ट्रंप से उनकी बातचीत सकारात्मक रही. यह हमारे देश के हित में थी. उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्रपति की तरह मुझे अपने देश के हितों की रक्षा करनी होती है. इस तरह की बैठकें आमतौर पर कठिन होती हैं लेकिन, हां आज की बैठक सकारात्मक रही.

यूएई में होगी त्रिपक्षीय बैठक 

जेलेंस्की ने बताया कि पुतिन के साथ बैठक के अलावा अमेरिकी दल यूक्रेन की टीम से भी अलग से मुलाकात करेगा और बाद में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिका, रूस और यूक्रेन की टीमों के बीच त्रिपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है. ये बैठक शुक्रवार या शनिवार को होने की उम्मीद है.

ये भी देखें- 'बोर्ड ऑफ पीस' के बहाने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से नजदीकियां बढ़ाते नजर आए शहबाज शरीफ

युद्ध को अब खत्म करना ही होगा, बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति से जब सवाल किया गया कि पुतिन के लिए उनका क्या संदेश है तो उन्होंने कहा कि युद्ध को खत्म करना होगा. बहुत से लोग मारे जा चुके हैं. पिछले महीने ही करीब 30 हजार लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे. इस युद्ध को अब खत्म होना ही चाहिए. अगर हम इसे खत्म नहीं करते हैं तो यह बहुत शर्मनाक होगा.

Advertisement

समझौते के करीब हैं, बोले ट्रंप 

एक दिन पहले ट्रंप ने डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए एक समझौते के काफी करीब हैं. उनका मानना था कि उनके लिए कुछ ही घंटों में इस पर समझौता कराना आसान होगा, लेकिन उम्मीद से ज्यादा मुश्किल साबित हुआ है. 

ट्रंप युद्ध खत्म कराने की शर्तों पर जेलेंस्की और पुतिन को राजी कराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अगर पुतिन और जेलेंस्की इस युद्ध को अब खत्म नहीं करते हैं तो वे बेवकूफ होंगे. लेकिन उन्हें पता है कि वो ऐसे नहीं हैं. ट्रंप का कहना था कि वह संघर्षों को सुलझाने में माहिर हैं, हालांकि यह काम संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए.

Advertisement

ये भी देखें- ट्रंप की बोर्ड ऑफ पीस की 'टीम 20' में कौन-कौन? जानें किन देशों ने न्योता ठुकराया

Featured Video Of The Day
Tel Aviv में ईरान का घातक हमला, अपार्टमेंट में हुआ धमाका | Iran Israel War | BREAKING NEWS