- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड किंगडम को मिडिल ईस्ट में सहयोगी नहीं मानने का संकेत दिया है
- ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम दो विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, लेकिन उनकी जरूरत नहीं है
- अमेरिका और इजरायल पिछले नौ दिनों से ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं और तनाव बढ़ रहा है
ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड किंगडम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि एक समय में यूनाइटेड किंगडम हमारा महान सहयोगी होता था. पर वो आज हमारे लिए मिडिल ईस्ट में दो विमानवाहक पोत भेजने पर अभी भी गंभीरता से विचार कर रहा है. यह ठीक है. प्रधानमंत्री स्टार्मर को मैं बता देना चाहता हूं कि अब हमें उनकी जरूरत नहीं है. ट्रंप ने आगे कहा कि लेकिन हम ये बातें याद जरूर रखेंगे. हमें ऐसे लोगों को कोई जरूरत नहीं है जो युद्ध को जीतने के बाद हमारे साथ शामिल होना चाहें.
उधर, शनिवार देर रात से ही ईरान और इजरायल एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं. दोनों ही देश एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं. इजरायल ने भी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर हमला किया है. इन हमलों में इजरायल ने ईरान के कई तेल कंटेनर्स को निशाना बनाया है. इजरायल के इन हमलों का जवाब ईरान ने भी दिया है. ईरान ने भी इजरायल के कई शहरों पर हमला किया है. इन हमलों में कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है.
यह भी पढ़ें: 'भारतीय अच्छे एक्टर रहे हैं', रूसी तेल खरीदने की छूट पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान













