अमेरिकी रक्षा मंत्री की पत्नी की ड्रेस पर क्यों मचा बवाल?

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की पत्नी जेनिफर राउचेट की ड्रेस का यह मामला अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीति, सोच और नैतिकता तक पहुंच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की पत्नी की ड्रेस पर क्यों मचा बवाल?

कायदे से कोई महिला या पुरुष कुछ भी पहने, दूसरों को उससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए. लेकिन अमेरिका के एक बड़े इवेंट में पहनी गई एक ड्रेस ने ऐसा तूफान खड़ा कर दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. वजह यह थी कि इसे पहनने वाली कोई और नहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की पत्नी जेनिफर राउचेट थीं. यह मामला अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीति, सोच और नैतिकता तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए- क्या सस्ते कपड़े पहनना गलत है? या फिर यह आम लोगों से जुड़ने का तरीका है? चलिए आपको बताते हैं कि बवाल क्यों मचा है.

दरअसल राउचेट अपने पति पीट हेगसेथ के साथ व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल हुई थीं. इसी इवेंट में गोली चली थी और आरोपी पर राष्ट्रपति ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगा है. इवेंट के बाद राउचेट की ड्रेस की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो गईं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उनकी ड्रेस काफी हद तक सस्ती ड्रेस जैसी दिखती है, जो चीन की फास्ट फैशन वेबसाइट्स जैसे शीन और टेमू पर मिलती है. द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी मिलती-जुलती ड्रेस ऑनलाइन 40 से 60 डॉलर के बीच बिक रही थीं.

'अमेरिका फर्स्ट' का नारा लगाने वाले की पत्नी 'मेड इन चाइना' पहन रही?

इस विवाद का मुख्य मुद्दा राजनीति से जुड़ा रहा. आलोचकों ने कहा कि सस्ती और दूसरे देश से आई (इम्पोर्टेड) ड्रेस पहनना “अमेरिका फर्स्ट” सोच के खिलाफ है. जिस ट्रंप सरकार में हेगसेथ मंत्री हैं, उसने तो 'अमेरिका फर्स्ट' का नारा लगाकर टैरिफ वसूला है. खुद अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव चल रहा है. 

Advertisement
हालांकि, सभी लोग इस आलोचना से सहमत नहीं थे. द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों ने राउचेट का बचाव किया. उनका कहना था कि राउचेट का यह ड्रेन चुनना उन्हें आम लोगों जैसा दिखाता है और यह सोच गलत है कि पब्लिक फिगर को हमेशा महंगे डिजाइनर कपड़े ही पहनने चाहिए.

इस पूरे मामले ने फास्ट फैशन पर भी बड़ी चर्चा शुरू कर दी। एक्सपर्ट्स ने बताया कि शीन और टेमू जैसी कंपनियों पर पहले भी मजदूरों की खराब हालत और पर्यावरण पर असर को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इससे यह सवाल खड़ा होता है कि सस्ता सामान लेना सही है या जिम्मेदारी निभाना ज्यादा जरूरी है. यह घटना दिखाती है कि एक साधारण फैशन का फैसला भी राजनीतिक विवाद बन सकता है, जो लोगों की खरीदारी की आदतों और वैश्विक व्यापार को लेकर गहरे मतभेद को सामने लाता है.

यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप के हमलावर ने काश पटेल को हिंदू होने की वजह से टारगेट लिस्ट में नहीं रखा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: अब बंगाल में भी BJP! EXIT POLL ने सबको चौंकाया |Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article