आपदा में अवसर तलाश रहे ट्रंप, चार सबूत कि वो हमले का भी फायदा उठाने की कोशिश कर रहे

White House press dinner shooting: डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बाद खुद को अमेरिका के सबसे अच्छे राष्ट्रपतियों में गिनाया है. उन्होंने इस हमले को जंग, टैरिफ से लेकर व्हाइट हाउस में बॉलरूम बनाने तक, अपने कई फैसलों को जाहज ठहराने के लिए कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Donald Trump Assassination Attempt: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 2 साल में तीसरी बार डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या की कोशिश, इस बार व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी
  • ट्रंप ने हमले का राजनीतिक फायदा उठाते हुए खुद को अमेरिका के सबसे प्रभावशाली और सफल राष्ट्रपतियों में बताया
  • जुलाई 2024 और सितंबर 2024 में भी ट्रंप पर हमले हुए थे, जिनका उन्होंने राजनीतिक रूप से लाभ उठाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

White House press dinner shooting: 2 साल में तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की कोशिश हुई है. इस बार शनिवार की रात ‘व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन' के डिनर इवेंट के दौरान गोलीबारी हुई. इस बार भी ट्रंप अपने ऊपर हुए हमले का राजनीतिक रूप से फायदा उठाते दिख रहे हैं, इस हमले की मदद से यह साबित करते दिख रहे हैं कि मैं बेहतरीन काम करता हूं और इसलिए मुझपर हमला होता है. जुलाई 2024 में जब पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में हमले के दौरान गोली ट्रंप के कान को छूते हुए गुजर गई थी, तब भी ट्रंप ने खुद को ऐसे सर्वाइवर के रूप में पेश किया था जिसे भगवान ने बचाया है.

चलिए समझते हैं इस बार के हमले के बाद ट्रंप क्या कुछ कह रहे हैं और उसका राजनीतिक फायदा कैसे उठा रहे हैं.

सबूत नंबर 1- I AM THE BEST

शनिवार के हमले के कुछ घंटे बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के पोडियम से कहा कि जब आप प्रभावशाली होते हैं, तो वे आपकी जान लेने की कोशिश करते हैं. लेकिन जब आप प्रभावशाली नहीं होते, तो वे आपको अकेला छोड़ देते हैं. ट्रंप ने यहां साफ-साफ दिखाने की कोशिश की कि वे राष्ट्रपति के रूप में अमेरिकी लोगों के लिए शानदार काम कर रहे हैं और इसी वजह से कुछ लोग ऐसे हैं जो उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं. ट्रंप बाजीगर दिखाने की अपनी आदत को फिर से दोहराते नजर आए.

अभी डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता (अप्रूवल रेटिंग) अपने कार्यकाल में सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से. यह युद्ध अमेरिका के अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. रायलटर्स के आर्टिकल के अनुसार ऐसे हालात में मौके का फायदा उठाने का उन्हें अनुभव है और गोलीबारी ने उन्हें यह मौका दे दिया है.

सबूत नंबर 2- पहले भी फायदा उठाया है

आज से लगभग दो साल पहले जुलाई 2024 में, पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने हाई-पावर राइफल से ट्रंप पर गोली चलाई थी. इसमें ट्रंप के कान से खून निकलने लगा और वे घायल हो गए. उस समय भी उन्होंने हिम्मत दिखाई और “Fight! Fight! Fight!” (लड़ो! लड़ो! लड़ो!) के नारे लगाए थे. एजेंट उन्हें वहां से ले जा रहे थे और ट्रंप ने विक्ट्री पोज में मुट्ठी उठा रखी थी. यह तस्वीरें बहुत प्रसिद्ध हो गईं और उनकी दोबारा राष्ट्रपति बनने की मुहिम को मजबूत किया. इसी तरह सितंबर 2024 में ट्रंप पर दूसरा हमला करने की कोशिश हुई. एक आदमी राइफल लेकर फ्लोरिडा में ट्रंप के एक गोल्फ कोर्स के बाहर छिपकर बैठा था. पुलिस ने उस पर गोली चलाई और उसे पकड़ लिया.

Advertisement

अब तीसरे हमले के बाद रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने (नाम न बताने की शर्त पर) ने कहा कि कोई भी इस राष्ट्रपति से बेहतर अपने ऊपर आए खतरे को राजनीतिक फायदा में नहीं बदल सकता.

सबूत नंबर 3- जंग और टैरिफ को जायज ठहराने की कोशिश

डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बाद खुद को अमेरिका के सबसे अच्छे राष्ट्रपतियों में गिनाया है. उन्होंने अपनी तुलना अब्राहम लिंकन से की. ट्रंप ने रिपोर्टरों से कहा कि अगर उन्होंने दूसरे देशों से होने वाले आयात पर नए भारी टैरिफ नहीं लगाए होते और सेना पर इतना ज्यादा खर्च नहीं किया होता, तो वे इतना बड़ा निशाना नहीं बनते. ट्रंप ने कहा, “हमने इस देश को बदल दिया है, और बहुत से लोग इससे खुश नहीं हैं.”

Advertisement

बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस हमले के बाद डेमोक्रेट्स इमिग्रेशन (प्रवासन) की सख्त निगरानी की मांग छोड़ देंगे और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के लिए नया पैसा मंजूर करेंगे. उन्होंने इस हमले को वेनेजुएला और ईरान के नेताओं को खत्म करने के सफल मिशनों से भी जोड़कर देखा. ट्रंप ने कहा कि शनिवार का हमला उनके प्रशासन की उपलब्धियों का सबूत है.

सबूत नंबर 4- व्हाइट हाउस में बॉलरूम के सपने को भी जायह ठहरा रहे

ट्रंप ने इस हमले के जरिए इस बात को भी जायज ठहराया कि व्हाइट हाउस में नए बॉलरूम की जरूरत क्यों है. दरअसल ट्रंप व्हाइट हाउस में 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3300 करोड़ रुपये) का बॉलरूम बनवा रहे हैं. इसका खूब विरोध भी हो रहा है. इसके लिए उन्होंने व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को तुड़वा भी दिया है. ट्रंप के मुताबिक इस नई बिल्डिंग में एक नया सुरक्षा बंकर, “ड्रोन-प्रूफ” छत और बुलेटप्रूफ कांच होगा. इसमें 650 लोगों के बैठने की जगह होगी.

हमले के अगले दिन, रविवार सुबह ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी बात जारी रखी. उन्होंने कहा, “अगर व्हाइट हाउस में बन रहा यह बेहद सुरक्षित बॉलरूम पहले से होता, तो यह घटना कभी नहीं होती… इसके निर्माण में कोई भी रुकावट नहीं आनी चाहिए.” हालांकि गौर करने वाली बात है कि अगर यह बॉलरूम बन भी जाता तो यह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर जैसे बड़े कार्यक्रम के लिए काफी नहीं होता. इस इवेंट में लगभग 2600 लोग शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप पर हमले के पीछे धार्मिक नफरत थी वजह? हमलावर के घोषणापत्र में केवल एक नाम नहीं था- काश पटेल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America