ट्रंप को ईसा मसीह ने मार दिया मुक्का! AI वाले वायरल फोटो पर मचा बवाल, अब ईरान ने यूंं लिए अमेरिका के मजे

Donald Trump and AI Jesus Controversy: डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि उन्होंने खुद को ईसा मसीह की तरह दिखाती यह AI तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया. ट्रंप के अनुसार वो खुद को डॉक्टर दिखा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईसा मसीह बनने की कोशिश में विवादों में घिर गए हैं

दूसरे देशों में मौजूद ईरानी दूतावासों ने सोशल मीडिया पर अमेरिका के खिलाफ अलग तरह का मीम्स वॉर झेड़ रखा है. एक बार फिर इन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने का मौका मिल गया है. वजह यह है कि ट्रंप ने हाल ही में AI से बनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह खुद को ईसा मसीह जैसा दिखा रहे थे. अब ईरान ने उस वायरल तस्वीर का एक बदला हुआ वर्जन शेयर किया है.

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ढीले कपड़ों में एक बीमार आदमी पर चमकता हुआ हाथ रखे हुए दिख रहे थे, जैसे बाइबल की कहानी हो. इसके बाद 15 अप्रैल को ताजिकिस्तान में मौजूद ईरान के दूतावास ने उसी वायरल फोटो को वीडियो में बदलकर अपना वर्जन शेयर किया. इस नए वीडियो में गुस्से में ईसा मसीह को डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए दिखाया गया, जो पहले वाली तस्वीर का ठीक उल्टा था.

ट्रंप की AI वाली वाली तस्वीर पर खूब मचा विवाद

ट्रंप की इस AI तस्वीर, जिसमें वह खुद को ईसा मसीह की तरह एक बीमार आदमी को ठीक करते हुए दिखा रहे थे, पर काफी विरोध हुआ. ईसाई एक्टिविस्ट्स, रूढ़िवादी लोगों और ट्रंप के कुछ साथियों ने भी इसकी आलोचना की. कई लोगों ने इसे गलत और धर्म के खिलाफ बताया और कहा कि इससे उनके समर्थक नाराज हो सकते हैं. कुछ आलोचकों, जैसे ईसाई पत्रकारों और कैथोलिक धर्मगुरुओं ने कहा कि “भगवान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए.” लोगों ने यहां तक कहा कि ट्रंप ने ईशनिंदा की है.

यह भी पढ़ें: ईसा मसीह बनने चले ट्रंप की हो गई फजीहत, AI फोटो डिलीट कर दिया अजीब लॉजिक 

बवाल मचने के बाद ट्रंप ने माना कि उन्होंने यह तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका मतलब धार्मिक नहीं था. उन्होंने कहा कि वह खुद को एक डॉक्टर के रूप में दिखा रहे थे. लेकिन जब देश के अंदर धार्मिक लोगों का विरोध बढ़ा और बाहर से, खासकर ईरान से मजाक उड़ाया गया, तो ट्रंप ने यह पोस्ट हटा दी और कहा कि लोगों में इसे लेकर “गलतफहमी” हो गई थी. इस घटना से धर्म, राजनीति और देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. तेहरान इस तस्वीर का इस्तेमाल अमेरिका के साथ चल रहे विवाद में मजाक के तौर पर कर रहा है.

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका में ईरान के दूतावास ने भी इसी तस्वीर को शेयर किया था और उसमें जेफ्री एपस्टीन का जिक्र किया था, ताकि ट्रंप का मजाक उड़ाया जा सके. दूतावास ने X (पहले ट्विटर) पर पूछा कि क्या जिसे ट्रंप ठीक कर रहे हैं, वह असल में जेफ्री एपस्टीन है.

Advertisement

खास बात यह है कि ट्रंप ने यह तस्वीर पोस्ट करने से कुछ घंटे पहले एक और मैसेज डाला था, जिसमें उन्होंने पोप लियो चौदहवें की आलोचना की थी. पोप लियो चौदहवें अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे एकतरफा युद्ध की लगातार आलोचना करते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के लिए पोप और धर्म से उलझना ईरान जंग से भी बड़ी गलती क्यों हो सकती है?

Advertisement
Featured Video Of The Day
होर्मुज संकट में फंसे जहाज, लेकिन भारत के लिए ईरान का भरोसा, कहा- हम दोस्त हैं
Topics mentioned in this article