दलाई लामा ने जीता अपना पहला ग्रैमी, मेडिटेशन एल्बम के लिए जीता म्यूजिक फिल्ड का सबसे बड़ा अवॉर्ड

Dalai Lama won his first Grammy Award: 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा ने अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dalai Lama won his first Grammy Award: दलाई लामा ने जीता अपना पहला ग्रैमी

Grammy Awards 2026: तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है. 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा ने अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है. उनके इस एल्बम का नाम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' है. ग्रैमी संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है, जो 'रिकॉर्डिंग एकेडमी' द्वारा हर साल कलाकारों और तकनीकी पेशेवरों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है.

दलाई लामा ने इस कैटेगरी में ग्रैमी जीतने के लिए अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया. ब्राउन जैक्सन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज हैं और इस पद पर सेवा देने वाली छठी महिला जज भी हैं.

बिली इलिश के 'वाइल्डफ्लावर' ने ग्रैमी में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड जीता

बिली इलिश और उनके भाई फिनीस ओ'कोनेल ने रविवार को सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए ग्रैमी जीता. यह अवॉर्ड उन्होंने अपने गाने "वाइल्डफ्लावर" के लिए जीता है. इस कैटेगरी में बैड बन्नी, लेडी गागा, केंड्रिक लमार, रैपर डोएची, सबरीना कारपेंटर, रोज और ब्रूनो मार्स और नेटफ्लिक्स एनिमेटेड हिट "केपॉप डेमन हंटर्स" का "गोल्डन" जैसे बड़े उम्मीदवार शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Grammys 2026 में के-पॉप डेमन हंटर्स ने रचा इतिहास, हर अपड़ेट पढ़िए यहां

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: बंगाल में होगा 'जंगल राज' का अंत... Kolkata में बोले PM Modi | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article