जहरीले सांपों से हर साल 1.4 करोड़ कमाई, लड़की ने गांव में शुरू किया बिजनेस, बोली- महीने में सिर्फ 2 बार मिलता है जहर

किन अब हर साल की 1.4 करोड़ की कमाई के साथ ऑनलाइन लोगों को जहरीले सांपों को पालना सीखाती हैं. वह 60 हजार जहरीलें सांप पालती हैं जिनमें से 50 हजार 'फाइव-स्टेप' सांप हैं और 10 हजार कोबरा. जानिए फाइव स्टेप सांप इतने खतरनाक क्यों होते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
चीन की यह लड़की 60 हजार जहरीले सांपों का पालती है और करोड़ों कमाती है (प्रतिकात्मक फोटो, साउथ साइना मॉर्निंग पोस्ट)

चीन में एक ऐसी महिला है जिसने अपना ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने गांव लौटने का फैसला किया और उसने जहरीले सांपों को पालना शुरू कर दिया. यह युवा महिला हर साल 60 हजार से ज्यादा जहरीले सांप पाल रही है और साल भर में 10 लाख युआन से ज्यादा कमाती है. भारतीय करेंसी में यह रकम 1 करोड़ 40 लाख रुपए से भी अधिक की हो जाती है. किन नाम की यह महिला ऑनलाइन लोगों को भी सांप पालना सिखाती है और उसके 22 हजार से अधिक फॉलोअर्स भी हैं.

सांप के जहर से लेकर मीट तक से कमाई

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार किन की उम्र केवल 31 साल की है और वह दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइलिन की रहने वाली है. यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के दो साल बाद, वह अपने पिता की सांप पालने में मदद करने के लिए अपने गांव लौट आई. वह अब 60 हजार से ज्यादा सांपों को पालती है. इनमें से 50 हजार से ज्यादा फाइव-स्टेप सांप हैं. यह पिट वाइपर की एक बेहद जहरीली प्रजाति है. इसके अलावा लगभग 10 हजार कोबरा शामिल हैं.

जहर की क्वालिटी के आधार पर, यह 40 से 200 युआन (580 रुपए से 2800 रुपए) प्रति ग्राम के भाव से बिकता है. हर 'फाइव-स्टेप' सांप से महीने में दो बार जहर निकाला जा सकता है. सांप का मांस भी 200 से 300 युआन प्रति सांप के हिसाब से बिकता है. जबकि बड़े सांपों से 1,000 युआन से ज्यादा की कमाई हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार मजदूरी और अन्य खर्चों को घटाने के बाद, इस बिजनेस से सालाना 10 लाख युआन से ज्यादा की कमाई हो सकती है. यानी भारतीय करेंसी में 1 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक.

पिता ने किया था मना, आज ऑनलाइन सीखते हैं लोग

रिपोर्ट के अनुसार किन ने बताया कि शुरुआत में उनके पिता उनके इस काम में आने के खिलाफ थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह बहुत खतरनाक है. लेकिन, जैसे-जैसे फार्म का काम बढ़ा और उनके पिता के लिए अकेले इसे संभालना मुश्किल हो गया, तो किन ने उनकी मदद करने के लिए कदम आगे बढ़ाया. उसने बताया कि 'फाइव-स्टेप' सांपों को जबरदस्ती खाना खिलाना पड़ता है, और इनके इतने करीब जाने में काफी जोखिम होता है. उन्होंने 'हाइबाओ न्यूज' को बताया, “मुझे 'फाइव-स्टेप' सांपों से डर नहीं लगता. मेरे पिता मेरे जन्म से पहले से ही इन्हें पाल रहे हैं.”

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक किन ऑनलाइन सांप पालने का अपना अनुभव शेयर करती हैं. वह "द गर्ल हू कलेक्ट्स स्नेक वेनम" नाम से ऑनलाइन पेज चलाती हैं. उन्हें 22,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

क्या उन्हें डर नहीं लगता?

किन के अनुसार अगर कोई ऐसा व्यक्ति जो सांप पालता है और वह आपसे कहे कि उसे सांप के काटने से डर नहीं लगता, तो इसका बस एक ही मतलब हो सकता है कि उसे कभी सांप ने काटा ही नहीं है. खासकर 'फाइव-स्टेप' सांप के मामले में, काटने के बाद सबसे मुख्य लक्षण होता है असहनीय दर्द. एक बार अगर आपने इसे महसूस कर लिया, तो आप उस दर्द को एक साल तक, या शायद पूरी जिंदगी भर याद रखेंगे.

Advertisement

किन ने कहा, “आपको लग सकता है कि हाथ पर काटने का असर सिर्फ हाथ तक ही सीमित रहता है, लेकिन असल में आपके पूरे हाथ, कंधे और यहां तक कि शरीर के आधे हिस्से में भी दर्द हो सकता है. मेरे एक फॉलोअर ने बताया कि 'फाइव-स्टेप' सांप के काटने के बाद उन्हें इतना असहनीय दर्द हुआ कि वे दोबारा उस दर्द को सहने के बजाय अपना हाथ कटवा लेना बेहतर समझेंगे.”

यह भी पढ़ें | कोटा में दो जहरीले सांपों की जंग, एक ने दूसरे को जिंदा निगला, पहली बार दिखा ऐसा नजारा!

यह भी पढ़ें | गुजरात के जंगल में मिला 2 सिर वाला दुर्लभ 'वुल्फ' सांप, आपस में लड़कर हो जाते हैं खत्म

यह भी पढ़ें | पॉल्ट्री फार्म में घुसा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, दीवार बनकर खड़ा हुआ बहादुर कालिया, बचाई 3000 मुर्गियों की जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Babri Masjid पर Sonia Gandhi का बयान, छिड़ा नया 'संग्राम'!

Topics mentioned in this article
Cobra
Cobra Snake
Snake Venom
Snake Venom Business

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं