कनाडा का दो साल पुराना नवदीप कौर मर्डर केस, अमरबीर सिंह निकला आरोपी, गिरफ्तारी वारंट जारी

Canada Murder: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी अमरबीर सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत जांच टीम को सूचित करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कनाडा पुलिस को में दो साल पुराने हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कनाडा की जांच एजेंसी ने नवदीप कौर हत्या मामले में अमरबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है
  • नवदीप कौर फरवरी 2024 में लापता हुई थी, जिसके बाद पुलिस को उसके शव के मानव अवशेष मिले थे
  • जांच में पता चला कि नवदीप का आरोपी अमरबीर सिंह से संबंध था और उस पर सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप तय हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कनाडा में दो साल पुराने एक हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. कनाडा की जांच एजेंसी Integrated Homicide Investigation Team (IHIT) ने 28 साल की नवदीप कौर की हत्या के मामले में 24 साल के अमरबीर सिंह के खिलाफ पूरे देश में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. पुलिस को शक है कि आरोपी देश छोड़कर फरार हो चुका है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोशिशें जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- LPG रसोई गैस सिलेंडर पर एक्शन में सरकार, प्रोडक्शन से सप्लाई तक 3 दिन में 10 बड़े फैसले

फरवरी 2024 में लापता हुई थी नवदीप कौर

यह मामला फरवरी 2024 का है. 23 फरवरी 2024 को कनाडा के Surrey में रहने वाली 28 साल की नवदीप कौर के परिवार ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने लड़की के लापता होने की जांच शुरू की थी.  लेकिन जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले जिससे अधिकारियों को शक हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई है. इसके बाद मार्च 2024 में इस मामले की जांच हत्या मामलों की विशेषज्ञ एजेंसी Integrated Homicide Investigation Team को सौंप दी गई.

जांच में सामने आया कि नवदीप कौर को आखिरी बार 22 फरवरी 2024 की रात करीब 10:30 बजे सरे शहर के 123 स्ट्रीट के 7800 ब्लॉक इलाके में देखा गया था. काफी महीनों तक पुलिस और फॉरेंसिक टीम लगातार तलाश में लगी रही. आखिरकार 23 जुलाई 2024 को पुलिस को मानव अवशेष मिले, जिनकी पहचान बाद में नवदीप कौर के रूप में हुई.

Advertisement

हत्या का आरोपी है अमरबीर सिंह

लंबी जांच और सबूतों की पड़ताल के बाद पुलिस ने घटना की टाइमलाइन तैयार की. जांच में यह भी सामने आया कि  नवदीप कौर का संबंध 24 साल के आरोपी अमरबीर सिंह के साथ था. जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने केस की रिपोर्ट अभियोजन विभाग को भेजी. इसके आधार पर 6 मार्च 2026 को अमरबीर सिंह के खिलाफ सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप तय किया गया.

आरोप तय होने के बाद आरोपी अमरबीर सिंह के खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है. पुलिस को शक है कि वह देश छोड़कर भाग चुका है.मामले की जांच कर रही अधिकारी सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा कि अगर आरोपी विदेश भी भाग गया है तो भी जांच एजेंसियां उसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगी.

Advertisement

अमरबीर की गिरफ्तारी के लिए कनाडा पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी अमरबीर सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत जांच टीम को सूचित करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया गया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश करना उनका मुख्य लक्ष्य है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: US Warship USS Abraham Lincoln को नुकसान - ईरान का दावा, क्या बोला America?