- दोनों एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को चुनौती में शामिल करने और बातचीत जारी रखने का प्रयास किया
- नॉर्वे ने 28 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है और इंग्लैंड चौथे स्थान पर है
- नॉर्वे बनाम इंग्लैंड का क्वार्टर फाइनल मैच 12 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा
इस साल के FIFA वर्ल्ड कप का उत्साह फुटबॉल के मैदान से कहीं आगे निकल गया है. सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर वायरल रील्स तो आपने देखे होंगे मगर ये नहीं सोचा होगा कि दो एयरलाइंस आपस में शर्त लगा लेंगी. क्वार्टर-फाइनल में इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले, नॉर्वेजियन एयर शटल ने ब्रिटिश एयरवेज को चुनौती दी है.
नॉर्वेजियन एयरलाइन ने रखी शर्त
8 जुलाई को, नॉर्वेजियन एयरलाइन ने इंस्टाग्राम पर ब्रिटिश एयरवेज से पूछा, "क्या आप अपना लोगो दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं?" फिर उसने प्रस्ताव रखा कि जो भी देश मैच हारेगा, उसे एक दिन के लिए अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल लोगो को अपने प्रतिद्वंद्वी के लोगो से बदलना होगा. एयरलाइन ने लिखा, "अगर नॉर्वे जीतता है, तो आपको रविवार को (एक दिन के लिए) इंस्टाग्राम पर हमारा लोगो लगाना होगा. और अगर आप जीतते हैं तो हम आपका लोगो लगाएंगे. मंजूर है?"
इसके बाद ब्रिटिश एयरवेज ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, "ऐसी शर्त मत लगाओ जिसे तुम जीत न सको," जिस पर नॉर्वेजियन एयर ने पलटवार किया, "क्या इसका मतलब है कि तुम बहुत डरे हुए हो?" ब्रिटिश एयरवेज का जवाब भी उतना ही मजेदार था: "डरे हुए? बिल्कुल नहीं, दोस्त."
ऐसे ब्रिटिश एयरवेज माना
अपनी बेखौफ सोच दिखाने के लिए, ब्रिटिश एयरवेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा गया, "इट्स कमिंग होम" (यह घर आ रहा है) – यह जुमला इंग्लैंड की किसी बड़ी फ़ुटबॉल ट्रॉफी को जीतने की उम्मीदों से गहराई से जुड़ा है. यह मजकिया बातचीत ब्रिटिश एयरवेज की एक और पोस्ट के साथ जारी रही, जिसमें नॉर्वेजियन एयरलाइन को टैग किया गया और इशारा किया गया कि उन्हें कुछ कहना है. नॉर्वेजियन एयरलाइन ने तुरंत जवाब दिया, "हमें भी आपको कुछ बताना है. हमारी पिछली पोस्ट देखें," और फॉलोअर्स को अपनी ओरिजिनल चुनौती की ओर वापस ले जाते हुए पूछा, "क्या आप शर्त लगाएंगे?"
10 जुलाई को नॉर्वेजियन एयर शटल ने कन्फर्म किया कि ब्रिटिश एयरवेज के चैलेंज स्वीकार करने के बाद यह शर्त आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. इस जवाब के बाद, नॉर्वेजियन ने कहा, "आपका कॉन्फिडेंस पसंद आया. लोगो स्वैप के लिए अपने DM चेक करें." उन्होंने अपने पेज पर एक मीम भी पोस्ट किया, जिसका कैप्शन था, "इट्स ऑन" (मुकाबला शुरू).
कब है नॉर्वे बनाम इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल मैच
दो यूरोपियन एयरलाइंस के बीच इस मजेदार शर्त ने ऑनलाइन काफी ध्यान खींचा. फैन्स यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि रविवार को किस एयरलाइन को अपना इंस्टाग्राम लोगो बदलना पड़ेगा. मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड की अगुवाई में नॉर्वे ने इतिहास रचते हुए 28 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करते हुए पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. फीफा रैंकिंग में इंग्लैंड चौथे नंबर पर है, जबकि नॉर्वे 19वें नंबर पर है. नॉर्वे बनाम इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल मैच 12 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे (IST) खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें-
रूस ने माना-तुर्की से एस-400 पर हो रही बात, क्या अमेरिका की F-35 पर एर्दोगान से पक्की हो गई डील?